एजुकेशन

BPSC 68th Prelims 2023: BPSC ने जारी किया जरूरी नोटिस, बिना पढ़ें न जाएं परीक्षा देने

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 10, 2023, 09:03 AM IST

BPSC 68th Prelims Imp Guidelines 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्री परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलांइस जारी की है, जिसे फॉलो न करने पर बड़ी सजा का प्रावधान है।

Image

एडमिट कार्ड नहीं इस दस्तावेज के बिना नहीं मिलेगी एग्जाम में एंट्री

BPSC 68th Prelims 2023: Bihar Public Service Commission बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्री परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलांइस जारी की है, जिसे फॉलो न करने पर बड़ी सजा का प्रावधान है। जारी नोटिस में आयोग ने कहा है कि 'इस परीक्षा में उम्मीदवारों को औपबंधिक (प्रोविजनल) रूप से प्रवेश की अनुमती दी गई है, परीक्षार्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में भरे गए ओरिजनल फोटो पहचान पत्र साथ में रखना होगा'

परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बिहार 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्री परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।

परीक्षा में मार्कर या ब्लेड या रबर जैसी चीजों को ले जाना बैन है। यदि इन चीजों का प्रयोग ओएमआर शीट पर किया गया तो निगेटिव मार्किंग की जाएगी, और एक चौथाई अंक घटाया जाएगा।

Direct Link for BPSC Imp Notice

परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, वाई फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजों को लेकर जाना मना है। यदि ऐसा होता है तो इसे कदाचार माना जाएगा।

कदाचार में शामिल परीक्षार्थियों को आगामी पांच वर्षों के लिए एवं परीक्षा से संबंधित भ्रामक/ सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए बिहार लोग सेवा आयोग की परीक्षा से वंचित किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article