एजुकेशन

BPSC 68th Prelims Answer Key 2023: जारी हुई बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 4, 2023, 09:23 PM IST

BPSC 68th Prelims Final Answer Key 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स आंसर की 2023 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC 68th Prelims Final Answer Key 2023

Photo : iStock

BPSC 68th Prelims Final Answer Key 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 68th CCE 2023) की फाइनल आंसर की आज यानी 4 मार्च 2023 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 68th Prelims Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी 2023 को जारी की गई और आयोग ने आज प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।

BPSC 68th Prelims Final Answer Key 2023: फाइनल आंसर-की जारी

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जिन अभ्यर्थियों ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराई थी यदि वह अभी भी फाइनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं तो 7 मार्च तक bpscpat-bih@nic.in के जरिए साक्ष्य के साथ दोबारा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर आंसर-की में कोई बदलाव नहीं होता है तो इसी को फाइनल आंसर-की माना जाएगा।

How to download BPSC 68th Prelims Final Answer Key 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • आप इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 68th Prelims Final Answer Key 2023 - Direct Link

BPSC 68th Prelims Result Date 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

बीपीएससी फाइनल आंसरी की जारी करने के बाद अब आयोग जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट (BPSC 68th Prelims Result 2023) भी जारी करेगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। बता दें कि इस प्रक्रिया के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों मे 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article