BPSC 68th Main Result 2023, Sarkari Result 2023: बीपीएससी 68वीं मुख्य रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 68वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
BPSC 68th Main Exam 2023: मई में हुई परीक्षा
बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 मई, 17 मई और 18 मई 2023 को किया गया था। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी को हुई और इसका रिजल्ट 27 मार्च को जारी किया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से मेन्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।
BPSC 68th Main Result 2023 Date: कब आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह में घोषित होगा। हालांकि, आयोग इससे पहले परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। जिस पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर फिर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।
How to download BPSC 68th Main Result 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बीपीएससी 68वीं मेन रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 25 नवंबर से 30 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
