LIVE

UP Board 10th Result 2022: 88.18 प्रतिशत रहा 10वीं का रिजल्ट, इतने छात्र हुए फेल

UP Board 10th Result 2022 Roll Number Wise on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 18 जून, 2022 यानी आज यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 जारी करेगी। इन रिजल्ट्स को ठीक 2 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद यह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। हालांकि इस पेज पर भी आपको डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 20, 2022, 14:57 IST
Follow on Google News
UP Board 10th Result 2022: 88.18 प्रतिशत रहा 10वीं का रिजल्ट, इतने छात्र हुए फेल
Photo Credit: i-stock

UP Board 10th Result 2022 Roll Number Wise on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in: UPMSP Class 10th Result से जुड़े सारे अपडेट जैसे टॉपर्स लिस्ट, पासिंग पर्सेंटेज, रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक आदि जानकारी को यहां दिया जाएगा। बता दें, यह संख्या के लिहाज से देश का सबसे बड़ा बोर्ड है, जिसका रिजल्ट आज जारी हो जाएगा। इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षाओं में 51,92,689 छात्रों ने दाखिला लिया और उनमें से 47,75,749 ने परीक्षा दी। केवल 10वीं के छात्रों की बात करें तो वर्ष 2022 में हाई स्कूल परीक्षा में कुल 27,81,645 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 25,20,634 परीक्षा में शामिल हुए थे। इन रिजल्ट्स को आप upresults.nic.in से देख पाएंगे। 

UP Board 10th 12th Result 2022 Declared: Check Marks here

यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2022 24 मार्च से 12 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 हाई स्कूल की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से 7 मई के बीच किया गया था।

UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: Check Marks here | UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

JUN 19, 2022 13:07 IST

UP Board Result लाखों छात्रों ने लिया था हिस्सा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में कुल 88.18 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बता दें हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 27 लाख 81 हजार 645 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से कुल 25 लाख 20 हजार 634 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। वहीं कुल मिलाकर 22 लाख 22 हजार 745 छात्र पास हुए हैं।  

JUN 19, 2022 12:15 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे अपना परीक्षा परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल यानी 18 जून 2022 को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है वो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं 

JUN 19, 2022 12:13 IST

UP Board Result 2022 Live माने जाएंगे फेल

कम नंबर आने पर छात्र लगातार रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं कि पास होने के लिए कितने परसेंट मार्क्स चाहिए।  बता दें यदि आपके दो से अधिक विषयों में 33 मार्क्स से कम हैं तो फेल माने जाएंगे, वहीं यदि आपके 33 या इससे ज्यादा नंबर हैं तो पास माने जाएंगे।

JUN 19, 2022 10:56 IST

UP Board Results 2022 Live - इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद अब तक जिन छात्रों ने अपना परीक्षा परिणाम नहीं देखा है वो नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 19, 2022 10:24 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र लगातार अपनी ओरिजिनल मार्कशीट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड10 से 15 दिनों के भीतर ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा देगा। छात्र स्कूल से अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट कलेक्ट कर सकेंगे। 

JUN 19, 2022 09:58 IST

UP Board Result 2022 Live - कंपार्टमेंट आने पर क्या करें

ध्यान दें यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आए हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। ऐसे में जिन छात्रों के एक या विषय में कंपार्टमेंट आई है, वो जल्द से जल्द अपने स्कूल विजिट करें। 

JUN 19, 2022 09:31 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

यूपी बोर्ड द्वारा जारी नोटिपिकेशन के मुताबिक छात्रों को 10 से 15 दिनों के भीतर ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र अपने संबंधित स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच यदि आप किसी दूसरे विद्यालय या विश्वविद्यालय में दाखिला लेने की योजना बना रहे हैं तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन ले सकते हैं। 

JUN 19, 2022 08:46 IST

UP Board Result 2022 Live - कम मार्क्स आए हैं तो क्या करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार रिजल्ट जारी होने से पहले सिलेबस व मार्किंग स्कीम में काफी बदलाव किए थे।बता दें यहां पास होने के लिए प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आए हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करने जा रहा है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल अवश्य विजिट करें। 

JUN 19, 2022 08:16 IST

UP Board Result 2022 Live - अधिकतर छात्र हुए उत्तीर्ण

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की निदेशक सरिता तिवारी ने किया है। बता दें इस साल कुल 88.18 प्रतिशत छात्र 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 27 लाख 81 हजार 645 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि 25 लाख 20 हजार 634 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से अधिकतर छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

JUN 19, 2022 07:39 IST

UP Board Result 2022 Live - 88.18 रहा पासिंग परसेंटेज

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, 10वीं कक्षा का पासिंग परसेंटेज कुल 88.18 प्रतिशत रहा है। साल 2019 और 2020 के लिहाज से देखें इस बार पासिंग परसेंटेज में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षा के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 

JUN 18, 2022 23:43 IST

UP Board 10th Result 2022: टॉपर्स ने हासिल किए कितने अंक?

यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम 2022 के अनुसार, प्रिंस पटेल ने यूपी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है। कानपुर जिले के प्रिंस ने 97.67 प्रतिशत के साथ यूपी माध्यमिक परिणाम 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया। मुरादाबाद के संस्कृत ठाकुर 97.50 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया है।

JUN 18, 2022 23:21 IST

UP Board Result 2022: सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परिणाम घोषित हो जाने के बाद सीएम योगी ने छात्रों को बधाई देते हुए लिखा, 'उ.प्र. बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजन को हार्दिक बधाई। यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है। मां शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।'
JUN 18, 2022 22:56 IST

UP Board 10th Result Direct Link: इन लिंक की मदद से चेक करें 10वीं रिजल्ट

यहां आपके साथ यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम का डायरेक्ट लिंक शेयर किया जा रहा है, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इस बोर्ड रिजल्ट के लिए लिंक को क्लिक कर आप सीधे बोर्ड परिणाम के पेज पर पहुंचेंगे।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक- UP Board 12th Result on upresults.nic.in

JUN 18, 2022 22:09 IST

UP Board Result 2022: रेगुलर और प्राइवेट के छात्रों का अंतर

इस साल हाई स्कूल की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 के बीच राज्य के 75 जिलों में फैले 8,373 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। हाई स्कूल में कुल 27,81,645 छात्र थे, जिनमें 27,64,443 रेगुलर और 17,202 प्राइवेट के छात्र शामिल थे। उनमें से 25,06,728 रेगुलर और 13,906 निजी छात्रों सहित कुल 25,20,634 (90.61%) परीक्षा में शामिल हुए और 22,12,893 रेगुलर सहित 22,22,745 छात्र सफल हुए जिसमें 9,852 प्राइवेट छात्र हैं।

JUN 18, 2022 21:35 IST

UPMSP 12th result 2022 declared: जानिए यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट के टॉपर

हाई स्कूल में अनुभव इंटर कॉलेज, कानपुर जिले में मुरलीपुर रार के प्रिंस पटेल टॉपर के रूप में उभरे। उन्होंने बोर्ड में शीर्ष पर पहुंचने के लिए 97.67 अंक हासिल किए।
एसवीएम इंटर कॉलेज, मुरादाबाद जिले के गुलाबबरी की संस्कृति ठाकुर और शिवाजी इंटर कॉलेज, आरा कानपुर की किरण किश्वहा ने 97.50 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कन्नौज के तिरवा के अनिकेत शर्मा ने 97.33 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।

JUN 18, 2022 20:50 IST

UP Board Result 2022 10th Pass Percentage: इस साल कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत

इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाई स्कूल के लिए पास प्रतिशत 88.18 फीसदी है, जिसमें 85.25% लड़के और 91.69 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं, जो पिछले साल के पास प्रतिशत 99.53 प्रतिशत से कम है, जिसमें 99.52% लड़कों और 99.55% लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत था लेकिन बीते साल कोविड महामारी के कारण इंटरनल के आधार पर अंक दिए गए थे।

JUN 18, 2022 20:16 IST

UP Board 10th Result 2022 Live: बीते सालों का 10वीं रिजल्ट

साल 2021 में, यूपी बोर्ड ने महामारी के कारण अपनी परीक्षा आयोजित नहीं की थी और छात्रों के पिछले प्रदर्शन के आधार पर परिणाम घोषित किया था। 2020 में जब बोर्ड की ओर से नियमित परीक्षा आयोजित की जाती थी, हाई स्कूल के छात्रों का पास प्रतिशत 83.31 फीसदी था, जिसमें 79.88 प्रतिशत लड़के और 87.29 प्रतिशत लड़कियां शामिल थीं।

JUN 18, 2022 19:09 IST

यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 22,22,745 छात्र हुए पास

 कुल 8,373 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 25,20,634 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें से 22,22,745 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार से कुल परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.18 रहा।
 

JUN 18, 2022 18:49 IST

आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं सेकंड टॉपर संस्कृति ठाकुर

10वीं की सेकंड टॉपर मुरादाबद की रहने वाली संस्कृति ठाकुर को 600 में से 585 नंबर मिले हैं। संस्कृति ने कहा कि उसका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। साथ ही कहा कि उन्होंने काफी ज्यादा मेहनत की थी।

JUN 18, 2022 18:28 IST

यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी

यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले कहीं बेहतर रहा है। टॉप 10 में सात लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है, वहीं छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 85.25 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 11,69,488 छात्र और 10,53,257 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

JUN 18, 2022 18:07 IST

एनडीए में अधिकारी बनना चाहते हैं टॉपर प्रिंस पटेल

प्रिंस पटेल ने कहा कि कहा कि उन्हें अब बड़ा अच्छा लग रहा है। साथ ही कहा कि वो 5-6 घंटे गंभीरता से पढ़ाई करते थे। प्रिंस का कहना है कि वो आगे एनडीए में अधिकारी बनना चाहते हैं। 

JUN 18, 2022 17:46 IST

प्रिंस पटेल के लिए सीएम योगी की बधाई

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता विद्यार्थी क्रमशः श्री प्रिंस पटेल व सुश्री दिव्यांशी को हार्दिक बधाई। कामना है कि अपनी कर्मठता व परिश्रम से आप दोनों सफलता के नित नए सोपान चढ़ते रहें। आप दोनों का भविष्य उज्ज्वल हो!
JUN 18, 2022 17:28 IST

यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

  • कानपुर के प्रिंस पटेल टॉपर
  • मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर दूसरे नंबर पर
  • कानुपर नगर की किरन कुशवाहा दूसरे नंबर पर
  • कनौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर
  • प्रयागराज से आस्था चौथे नंबर पर
  • सीतापुर की शीतल वर्मा छठे नंबर पर
  • मऊ की हर्षिता शर्मा सातवें नंबर पर
  • वाराणसी के आशुतोष कुमार आठवें नंबर पर
  • रायबरेली के अजय प्रताप आठवें नंबर पर
JUN 18, 2022 17:15 IST

टॉप-3 में दो लड़कियां

यूपी बोर्ड 10वीं में दूसरे नंबर पर दो लड़कियां हैं। दूसरे नंबर पर संस्कृति ठाकुर और किरण कुशवाहा हैं जबकि चौथे नंबर पलक अवस्थी और आस्था सिंह रहीं। पांचवे नंबर पर एकता वर्मा, नैनसी और प्रांशी हैं। 

JUN 18, 2022 16:45 IST

ऐसा रहा इंटर का रिजल्ट

यूपी बोर्ड का इंटर मीडिएट का घोषित हुआ रिजल्ट। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 24 लाख 11 हजार 35 विद्यार्थियों में 9 लाख 24 हजार 200 बालक और 10 लाख 86 हजार 835 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट में 85:33 पास। बालक 81:5 प्रतिशत पास और बालिकाएं 90:15 प्रतिशत पास। 

JUN 18, 2022 16:28 IST

CM योगी ने दी बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा- उ.प्र. बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजन को हार्दिक बधाई। यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है। माँ शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।
JUN 18, 2022 16:22 IST

यूपी बोर्ड 12वीं का भी रिजल्ट जारी

यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी हुआ था और अब चार बजे तय समय के अनुसार 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। छात्रों को काफी समय से रिजल्ट का इंतजार था क्योंकि एक पेपर लीक होने की वजह से परिणाम में देरी हुई।   

JUN 18, 2022 16:08 IST

मुरादाबाद की संस्कृति को मिला दूसरा स्थान

मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। संस्कृति ठाकुर ने बताया कि  भविष्य में वह एक आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में तैयारी के दौरान उनकी मां और शिक्षकों का काफी सहयोग रहा। 

JUN 18, 2022 15:50 IST

प्रिंस पटेल ने किया टॉप

रैंक   नाम                  अंक
1     प्रिंस पटेल         97.67%
2     संस्कृति ठाकुल    97.50%
3    किरण खुशवाला   97.50%
4    अनिकेत शर्मा       97.33 %
5    पलक अवस्थी       97.17 %

JUN 18, 2022 15:33 IST

UP Board Result 2022 Live - कम अंक आने पर क्या करें

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में इससे कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। वहीं यदि आपके किसी विषय में न्यूनतम मार्क्स से ज्यादा हैं, लेकिन कम मार्क्स होने की वजह से परसेंटेज कम हो रहा है तो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 15:14 IST

केशव मौर्या ने दी शुभकामनाएं

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने लिखा- उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। यह आशा करता हूँ कि आप सभी आगामी कक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

JUN 18, 2022 14:36 IST

UP Board result 2022: टॉप 10 में 27 छात्र-छात्राएं

यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में पहले स्थान एक, दूसरे स्थान पर दो, तीसरे स्थान पर एक, चौथे स्थान पर 2, पांचवे स्थान चार, छठें स्थान पर एक, सातवें स्थान पर तीन, आठवें स्थान पर पांच, नौंवे स्थान पर तीन और दसवें स्थान पर पांच छात्र-छात्राएं हैं। 

JUN 18, 2022 14:22 IST

UP Board 10th Result: ये रही टॉपर लिस्ट

यूपी बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कानपुर के प्रिंस पटेल को 97 .67% अंकों के साथ मिला पहला स्थान। मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा को दूसरा स्थान। कन्नौज के अंकित शर्मा को तीसरा स्थान। 

JUN 18, 2022 14:18 IST

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

यूपी बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कुल 88.18 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं जिनमें 91.69 प्रतिशत छात्राएं पास, 85.25 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 
 

JUN 18, 2022 14:12 IST

How to Check UP Board Class 10th Result 2022

सभी छात्र इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-upresults.nic.in पर जाए।
  • होमपेज पर ‘UPMSP class 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक क्रेडियंशल्स जैसे रोलनंबर आदि डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
JUN 18, 2022 14:08 IST

UP Board result 2022: आधिकारिक वेबसाइट और छात्रों की संख्या

यहां दी गईं आधिकारिक वेबसाइट की मदद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

upmsp.edu.in
results.upmsp.edu.in
upresults.nic.in

रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार: 51,92,689
परीक्षा देने वाले उम्मीदवार: 47,75,749

JUN 18, 2022 14:03 IST

UP Board 10th Result: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने आज 18 जून को दोपहर 2 बजे कक्षा 10वीं के बोर्ड परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो चुका है। एक बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो जाने के बाद सभी छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in. पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देक सकते हैं।
 

JUN 18, 2022 13:59 IST

UPMSP Class 10, 12 Result 2022: पासिंग ग्रेड और बोनस अंक

यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं, 12 वीं के परिणाम 2022 के लिए पास ग्रेड ग्रेड डी है। 33 से 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ग्रेड डी दिया जाएगा। छात्रों को पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए प्रश्नों के लिए कई विषयों में अतिरिक्त अंक या बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे।

JUN 18, 2022 13:57 IST

UP Board Result 2022 Live - अपना रोल नंबर अपने पास रखें

यूपी बोर्ड के 10वीं के छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना रोल नंबर अपने पास रख लें। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। हो सकता है अधिक लोड की वजह से आप साइट अभी ना ओपन कर पाएं। इसलिए कुछ देर इंतजार करें। 

JUN 18, 2022 13:29 IST

UP Board Result 2022 Live - कम अंक आने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि छात्र अपने नंबर से असंतुष्ट हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट का एग्जाम आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए फॉर्म भरना होता है, इसके लिए छात्रों को विषयवार भुगतान करना होता है। 

JUN 18, 2022 13:16 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 13:00 IST

UP Board 12th Result 2022: DigiLocker से भी मार्कशीट डाउनलोड होगी

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट से कम्प्यूटरीकृत मार्कशीट प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद डिजीलॉकर (DigiLocker) की मदद से मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। 

JUN 18, 2022 12:41 IST

UP Board Result 2022 Live - फर्जी वेबसाइट से बचें

रिजल्ट चेक करने के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर ही अपना रिजल्ट चेक करें। यहां आपको सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद किसी भी फर्जी वेबसाइट पर अपने परीक्षा परिणाम ना चेक करें।

JUN 18, 2022 12:20 IST

UP board result 2022 Live - टॉपर्स को सम्मानित करेंगे योगी  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मुख्यमंत्री बोर्ड के टॉपर्स से मिलकर प्रोत्साहित करते आए हैं। मेधावियों को सम्मानित कर सीएम योगी उन्हें सम्मान राशि का चेक भी देते हैं। 

JUN 18, 2022 11:26 IST

UP Board Result 2022 - 10वीं में 25 लाख से ज्यादा थे छात्र

वर्ष 2022 में हाई स्कूल परीक्षा में कुल 27,81,645 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 25,20,634 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इन रिजल्ट्स को आप upresults.nic.in से देख पाएंगे। 

JUN 18, 2022 11:26 IST

UPMSP 10th Result 2022 - इस लिंक पर आएगा रिजल्ट

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad आज यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 जारी करेगी। इन रिजल्ट्स को ठीक 2 बजे चेक किया जा सकेगा। परिणाम घोषित होने के बाद यह upresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

JUN 18, 2022 11:26 IST

UP Board 10th Result 2022 - अंग्रेजी का दोबारा हुआ था पेपर

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बलिया जिले से 12वीं यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद परीक्षा कई जिलों में रद्द कर दी गई थी और बाद में दोबारा से आयोजित की गई थी। इसके अलावा और कोई विवाद सामने नहीं आया था।