UP Board 10th Result 2022 : Uttar Pradesh Board of Secondary Education, UPMSP UP Board Class 10th Result 2022 की घोषणा कर दी है। (UP Board 10th Result 2022) यूपी बोर्ड ने दो दिन पहले रिजल्ट की डेट और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दिया गया है। यूपीएमएसपी की आधिकारिक घोषणा के अनुसा 18 जून को दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाएगा। सभी छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Up Board 10th Result 2022 When and Where to Check
यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे आज दोपहर 2 बजे जारी हो गए हैं, जिन्हें इन वेबसाइट पर देखा जा सकेगा-
- upmspresults.up.nic.in
- results.gov.in
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
- results.upmsp.edu.in
- results.nic.in
अपनी आंसरशीट दोबार चेक करवा सकते हैं छात्र (UP Board 10th Result 2022)
रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे कई छात्र होते हैं, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते। ऐसे छात्र अपने पेपर दोबारा चेक करवाने के लिए रीवैल्युशन का फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि इसके लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के लिए अलग से भुगतान करना होगा।
बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा के लिए इस बार कुल 27 लाख 81 हजार 654 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें 15,53,198 लड़के और लड़कियों की संख्या 12,28,456 थी। छात्र कृपया ध्यान दें कि हर साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक होता है। पास प्रतिशत के साथ साथ इस समय सभी की नजर उस टॉपर लिस्ट पर है जो रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ इस साल के टॉपर्स को सम्मानित कर सकते हैं। (UP Board 10th Result 2022)

