Teacher's Day Speech, Quotes 2022: टीचर्स डे पर ऐसे दें अपने शिक्षकों को बधाई, होगा बेहद यादगार
Teacher's Day Speech, Quotes, Poem in Hindi 2022 (शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में 2022) LIVE Updates: शिक्षक दिवस पर भाषण, शिक्षक दिवस 2022 से जुड़ी खास बातें, शिक्षक दिवस भाषण कैसा होना चाहिए व अन्य बहुत कुछ। टीचर्स डे पर भाषण कैसा होना चाहिए, उसकी शुरुआत व अंत कैसे करना चाहिए? शिक्षक दिवस के लिए कोटेशन, कविताएं, शायरी व संबंधित तमाम जानकार आप यहां से देख सकेंगे, जिसकी मदद से आप अपने भाषण को बेस्ट कर सकते हैं।
Teacher's Day Speech, Quotes, Poem in Hindi 2022 (शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में 2022), sarvepalli radhakrishnan quotes LIVE Updates: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का अवसर आ चुका है, आइये जानते हैं शिक्षक दिवस क्या है? शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? शिक्षक दिवस पर भाषण, शिक्षक दिवस 2022 से जुड़ी खास बातें, शिक्षक दिवस भाषण कैसा होना चाहिए व अन्य बहुत कुछ। टीचर्स डे पर भाषण कैसा होना चाहिए, उसकी शुरुआत व अंत कैसे करना चाहिए? शिक्षक दिवस के लिए कोटेशन, कविताएं, शायरी व संबंधित तमाम जानकार आप यहां से देख सकेंगे, जिसकी मदद से आप अपने भाषण को बेस्ट कर सकते हैं।
Teacher's Day 2022 Speech, Quotes, Poem in Hindi: Read Here | जब अमेरिका में बजा डॉ. राधाकृष्णन का डंका...
शिक्षा ही एक मात्र ऐसा हथियार है तो समाज, देश व दुनिया को बदल सकता है, दुनिया का सबसे प्रभावशाली सेक्टर शिक्षण ही है। आप यदि स्कूल के छात्र हैं, कॉलेज में पढ़ते हैं या आपको इस विशेष दिन पर भाषण देने की जरूरत है तो याद रखिए, यहां दी गई जानकारी आपके भाषण में चार चांद लगा सकते हैं, शिक्षक दिवस के लिए भाषण में क्या क्या प्वॉइंट होने चाहिए, कविताओं या शायदी का प्रयोग कहां करना चाहिए, किस तरह के दोहे का प्रयोग कर आप सभा को ताली बजवाने पर मजबूर कर सकते हैं, यह सभी यहां से देखा जा सकता है।
Teacher's Day 2022 Messages and Quotes in Hindi: Click Here
शिक्षक एक मित्र भी हो सकता है और घर का कोई सदस्य भी, हर वह व्यक्ति शिक्षक है जो हमें सही रास्ते चर चलने के बारे में बताता है। शिक्षक दिवस 2022 पर आप दमदार भाषण के बारे में हर जानकारी देख सकेंगे।
Teacher's Day 2022: टीचर्स को बताएं उनका महत्व
हमें शिक्षक दिवस के मौके पर अपने टीचर्स को हमारी लाइफ में उनका महत्व बताना चाहिए ताकि हम उन्हें स्पेशल फील करवा सकें और बता सकें की हमारी जिंदगी में उनका क्या महत्व है।
Teacher's Day 2022 Wishes Ideas- वॉयस नोट भेजें।
उम्मीदवार जो अपने शिक्षकों से नहीं मिल सकते, उनके लिए आप वॉट्सप के जरिए एक प्यारा सा वॉयस नोट भेज सकते हैं। इस वॉयस नोट में आप कुछ पंक्तियां सुना सकते हैं या अपनी कोई मेमोरी साझा कर सकते हैं।
Teacher's Day Wishes Ideas- एक सिंपल सा मैसेज भेंजे
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आप अपने टीचर्स को शिक्षक दिवस के मौके पर एक छोटा सा और सिंपल सा मैसेज करें, क्योंकि आपका लम्बा और फॉरवर्ड किया हुआ मैसेज समय की कमी के कारण शायद पूरा ना पड़ा जा सके, इसलिए सलाह दी जाती है कि आप दो से तीन लाइन में ही अपनी भावनाएं व्यक्त करें।
Teacher's Day Gift Ideas: ग्रीटिंग कार्ड में लिखें कोट्स
हमारे जीवन में टीचर्स के योगदान के लिए हम उनके लिए जितना करें वह कम ही होगा। हालांकि ऐसी कुछ चीजें है जिनसे हम उनको स्पेशल फील करवा सकते हैं। उन्हें ग्रीटिंग कार्ड में कोट्स लिखकर देना एक काफी अच्छा आईडिया साबित हो सकता है। हम इन कोट्स के माध्यम से अपने ग्रीटिंग कार्ड को और भी क्रिएटिव बना सकते हैं।
Teacher's Day 2022 Wishes Ideas: बताएं क्यों जरूरी हैं टीचर्स आपके लिए
जब आप अपने टीचर्स को शिक्षक दिवस के उपलब्ध में बधाई दे रहे हैं तो उन्हें जरूर बताएं कि वह आपके लिए क्योंकि जरूरी हैं। उनके मार्गदर्शन में आपकी कैसे मदद की है। उनकी वजह से आपकी जिंदगी किन पहलुओं पर बेहतर हुई है।
Teacher's Day Wishes Ideas: गिफ्ट में दिखाएं क्रिएटिविटी
शिक्षक द्वारा पढ़ाए गए विषय या शिक्षक की फेवरेट चीज को ध्यान में रखकर, हम उसी थीम पर अपना ग्रीटिंग कार्ड क्यूरेट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर हम अपने फेवरेट हिंदी के टीचर को ग्रीटिंग कार्ड दे रहे हैं चो उस कार्ड में हम हिंदी की वर्णमाला, या हिंदी से जुड़ी किसी भी थीम पर अपना कार्ड बना सकते हैंं।
Teacher's Day Gift Ideas: ये जरूर करें गिफ्ट
वैसे तो शिक्षकों को मंहगे-मंहगे तोहफे देने से छात्रों को बचना चाहिए क्योंति हमारे शिक्षक भी नहीं चाहते कि हम एक गिफ्ट पर अधिक पैसे खर्च करें। हालांकि एक शिक्षक हमेशा अपनी किताबों से प्यार करता है। इस कारण से हम उनके इंट्रस्ट को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके पसंदीदा किताब के साथ ग्रीटिंग कार्ड गिफ्ट में दे सकते हैं। यह आपके शिक्षकों को बेहद पसंद आ सकता है।
Teacher's Day Wishes Ideas: फोटो कोलाज कार्ड बनाएं
ये एक बेहद क्रिएटिव आईडिया साबित हो सकता है। अगर हम अपने टीचर को एक फोटो कोलाज कार्ड गिफ्ट करते हैं तो उन्हें यह काफी पसंद आ सकता है। हम अपने कार्ड में अपने टीचर्स के साथ बिताए गए कुछ सबसे हसीन पलों को याद कर सकते हैं। उन पलों में क्लिक की गई फोटोज को कोलार्ज में लगा सकते हैं।
Teacher's Day 2022- फॉरवर्ड करने की बजाए खुद से लिखें मैसेज
अक्सर हम किसी प्रकार के कोट्स या शायरी अपने टीचर्स को फॉरवर्ड कर देते हैं। हालांकि यह भी एक बुरा आइडिया नहीं हैं, लेकिन अगर आप खुद से उनके लिए कुछ लिखकर भेजते हैं तो यह उनको ज्यादा अच्छा लगेगा।
Teacher's Day Wishes Ideas: टीचर्स को समर्पित करें गानें
जो व्यक्ति अपने टीचर्स से नहीं मिल सकते जिस कारण से उन्हें बिना मिले ही स्पेशल फील करवाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। इन्ही में से एक तरीका उन्हें कोई बॉलीवुड गाना डिडीकेट करना भी हो सकता है।
Teacher's Day 2022 quotes in Hindi: अपने टीचर्स को भेंजे ये मैसेज
जहां सबका ज्ञान ख़त्म होता है वहाँ से इनका होता है शुरू।
जो जंग लगे लोहे को भी सोना बना दे कुछ ऐसे होते है गुरु।
Teacher's Day Quotes in Hindi: हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड दें
हाथ से बनी चीजें अक्सर हमें स्पेशल फील करवाती है। हमारे टीचर को अपने हाथों से बनाया गया एक ग्रीटिंग कार्ड एक महंगे और कीमती गिफ्ट से भी अधिक स्पेशल फील करवाएगा। ग्रीटिंग कार्ड को हैंड पेंटिंग या कागजों की कटिंग से पेंट करें और इसे अपने शिक्षकों को गिफ्ट करें।
Teacher's Day Wish Ideas in Hindi- एक मेमोरी शेयर करें-
शिक्षक दिवस के मौके पर आप अपने टीचर्स के साथ एक क्यूट मेमोरी भी शेयर कर सकते हैं। एक घटना या कुछ यादगार। इसे पढ़कर यकीनन उन्हें काफी स्पेशल फील होगा। साथ ही उनके और आपके साथ में बिताए गए पल भी उन्हें याद आएंगे।
Teacher's Day 2022: एक शोर्ट वीडियो भेजें।
आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है और जरूरी नहीं की आज खुद अपने अध्यापकों से मिलकर ही उन्हें बधाई देने में सक्षम हों ऐसे में अगर आप उन्हे एक शोर्ट वीडिया बनाकर भेजते हैं जिसमें अगर आपके पास उनके तस्वीरे हैं या वीडियो हैं तो वो भी डाल सकते हैं और उसे भेज सकते हैं। यकीनन यह आपके टीचर्स को बहुत पसंद आएगा।
Teacher's Day Wishes and quotes: पुराने टीचर्स को भी ना भूलें
ऐसे भी कई लोग होंगे जो अब कॉलेज या स्कूल में नहीं है, वह अपनी लाइफ में व्यस्थ हैं। हालांकि आपको भी अपने पुराने स्कूल या कॉलेज के टीचर्स को स्पेशल फील करवाना चाहिए। आज शिक्षक दिवस के मौके पर आप उनसे मिल नहीं सकते तो क्या हुआ कम से कम एक कॉल या मैसेज के जरिए आपको उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट लानी चाहिए।
Teachers Day Quote in Hindi: आज के दिन टीचर से कहें यह बात
यदि आप आज अपने टीचर को संपर्क करते हैं तो उनसे कहें -
आज मैं आपके निस्वार्थ, समर्पित, मेहनती होने का गर्व महसूस करता हूं। मैं आपका छात्र बनने के लिए आभारी हूं, आपको शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
Teachers Day Quote in Hindi: ऐसे संबोधित करें अपने टीचर को
आप वास्तव में एक प्रेरक व्यक्ति हैं और मैं वास्तव में आपकी कड़ी मेहनत, प्रयासों और देखभाल की सराहना करता हूं। इस शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। मार्गदर्शक प्रकाश होने और मुझे जीवन के हर चरण में अच्छा करने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। आप सबसे अच्छे शिक्षक हैं।
Teachers Day Quote in Hindi: क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे
भारत में, देश के पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है,जिनका जन्म 1888 में इसी दिन हुआ था। उन्होंने कहा था कि
“Instead of celebrating my birthday, it would be my proud privilege if 5 September is observed as Teachers’ Day.”
Teachers Day 2022 - पहले उपराष्ट्रपति को किया जाता है याद
शिक्षक दिवस भारत के पहले उपराष्ट्रपति की स्मृति का सम्मान करने और हमारे जीवन में शिक्षकों के महत्व को मनाने के लिए मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक बार राधाकृष्णन पर कहा थाए ष्उन्होंने कई तरह से अपने देश की सेवा की है।
Sarkari Naukri Live - आज मनाया जा रहा है शिक्षक दिवस
शिक्षक किसी के भी जीवन की नींव होते हैं। वे कदम-पत्थर हैं जो किसी की कच्ची प्रतिभा और क्षमता को ढालते और पोषित करते हैं। हमारे जीवन में ऐसी उल्लेखनीय शक्तियों का सम्मान करने के लिए ही शिक्षक दिवस मनाया जाता है। बता दें, आज यानी 5 सितंबर को ही देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
Teachers Day Quote in Hindi: शून्य का ज्ञान
मेरे जैसे शून्य को 'शून्य'
का ज्ञान बताया।
हर अंक के साथ 'शून्य'
जुड़ने का महत्व समझाया।
Happy Teacher's Day 2022
Teacher's Day Quote in Hindi: जीवन जीना सिखाते आप
जीवन के हर अंधेरे में,
रोशनी दिखाते हैं आप।
बंद हो जाए सब दरवाजे,
नए रास्ते दिखाते आप।
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं आप।
Happy Teacher's Day 2022
Teacher's Day 2022 Message: दिया ज्ञान का भंडार
दिया ज्ञान का भंडार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया आपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए।
शिक्षक दिवस 2022 की शुभकामनाएं!
Teacher's Day 2022: आजादी की पूर्णता शिक्षा से: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
डॉ. राधाकृष्णन का कहना था कि कोई भी आजादी तब तक सच्ची नहीं होती,जब तक उसे विचार की आजादी प्राप्त न हो। किसी भी धार्मिक विश्वास या राजनीतिक सिद्धांत को सत्य की खोज में बाधा नहीं देनी चाहिए।
Teacher's Day 2022: आध्यात्म को लेकर डॉ. राधाकृष्णन के विचार
Happy Teacher's Day 2022: केवल निर्मल मन वाला व्यक्ति ही जीवन के आध्यात्मिक अर्थ को समझ सकता है। स्वयं के साथ ईमानदारी आध्यात्मिक अखंडता की अनिवार्यता है।
Teacher's Day 2022: किताबों के बारे में डॉ. राधाकृष्णन के विचार
किताबों से हमें एकांत में विचार करने की आदत के साथ सच्ची खुशी भी मिलती है। पुस्तकें एक ऐसा साधन हैं, जिनकी मदद से कई अलग-अलग संस्कृतियों के बीच पुल का काम किया जा सकता है।
Sarkari Naukri Result 2022: गुरुदेव के चरणों में वंदन
गुरुदेव के श्रीचरणों में, श्रद्धा सुमन संग वंदन
जिनके कृपा नीर से, जीवन हुआ चंदन
धरती कहती, अंबर कहते
कहती यही तराना, गुरू आप ही पावन नूर हैं
जिनसे रौशन हुआ जमाना…
मेरा नमन हर शिक्षक को !
Happy Teachers Day 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: गुरु पर कबीर के विचार
गुरु समान दाता नहीं, याचक शीष समान।
तीन लोक की सम्पदा, सो गुरु दीन्ही दान॥
कबीरदास
टीचर्स डे 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।
Sarkari Naukri 2022 Live: कबीर का मशहूर दोहा
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय
कबीरदास
Happy Teacher's Day 2022
Teacher's Day 2022: अक्षर अक्षर जो हैं सिखाते
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते,
कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Teacher's Day 2022
Teacher's Day 2022 Live: जीने की कला सिखाने वाले शिक्षक
कला जीने की सिखाते शिक्षक
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
किताबों के होने से कुछ नहीं होता
मेहनत से अगर नहीं पढ़ाते शिक्षक
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं 2022!!
Teacher's Day Messages 2022: गुरु से सीखा सबकुछ
आपसे ही सीखा, आपसे ही जाना
आप ही को गुरु हैं हमने माना,
सीखा हैं सब कुछ आपसे हमने,
कलम का मतलब आपसे जाना...
'हैप्पी टीचर्स डे 2022'
Teacher's Day 2022: आशा को प्रेरित करने वाला शिक्षक
एक अच्छा शिक्षक आशा को प्रेरित कर सकता है,
कल्पना को प्रज्वलित करता है,
और सीखने के प्रति प्रेम पैदा कर सकता है।
Happy Teachers Day 2022
Happy Teacher's Day 2022: अच्छे शिक्षक के योगदान
एक अच्छा शिक्षक आशा को प्रेरित कर सकता है,
कल्पना को प्रज्वलित कर सकता है,
और सीखने के प्रति प्रेम पैदा कर सकता है।
Wish You Happy Teacher's Day 2022
Teacher's Day Quote 2022: गुरु हैं अनमोल
गुरु तेरे उपकार का, कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला, पर गुरु मेरे अनमोल
Happy Teacher's Day 2022
Teacher's Day 2022 Live: शिक्षक बनाता है इंसान
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करते हैं शत-शत प्रणाम!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Teacher's Day 2022
Teachers Day Speech 2022 - ऐसे दें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
कबीर दास के इस दोहे से दें शिक्षक दिवस की बधाई।
गुरू कुम्हार शिष कुम्भ है, गढ़ि-गढ़ि काटें खोट।
अंतर हाथ सहार दें, बाहर बाहें चोट।।
Teachers Day Speech 2022 - ज्यादा लंबी ना रखें स्पीच
शिक्षक दिवस में अब मात्र एक दिन बाकी हैं, ऐसे में सभी छात्र अपने कार्यक्रम व भाषण प्रतियोगित की तैयारी कर रहे हैं। यदि आपने भी भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है, तो ध्यान रहे स्पीच ज्यादा लंबी नहीं होनी चाहिए। ज्यादा लंबी स्पीच से लोगों को बोरियत महसूसत होती है।
Teachers Day Speech - इस कोट्स से दें टीचर्स डे की बधाई
इस कोट्स से दें शिक्षकों को टीचर्स डे की बधाई।
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द शब्द
का अर्थ बताते, कभी प्यार से कभी
डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते।
Teachers Day Speech - अद्भुत था यह दृश्य
डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण जब मैसूर के महाराजा कॉलेज से कलकत्ता युनिवर्सिटी बतौर प्रोफेसर के रूप में जाने लगे, तो विश्वविद्यालय के बाहर कुछ इस तरह भीड़ लग गई की मानों कोई समारोह हो रहा हो। छात्र उनकी बग्गी को फूलों की माला से सजा रहे थे, लेकिन छात्रों के आंखों में उनके जाने का गम साफ दिख रहा था। भाषण और मिलन समारोह के बाद जब डॉक्टर साहब जाने के लिए बाहर आए, वह बग्गी को फूलों से सजा हुआ देखकर मुस्कुराए, लेकिन फिर एकदम से चौंक उठे क्योंकि बग्गी में घोड़े नहीं जते हुए थे। छात्र आगे खड़े हुए और घोड़ों की जगह खुद उस बग्गी को खींचकर मैसूर के रेलवे स्टेशन तक ले गए।
Teachers Day Speech 2022 - इसलिए 5 सितंबर को मनाया जाता है टीचर्स [s
ऐसे शुरू हुई 05 सितंबर को टीचर्स डे मनाने की परंपरा
इशकेसाल 1962 में जब राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति का पद संभाला, तो उनके शिष्य, मित्र व सभी सगे संबंधी उनका जन्मदिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए। उन्होंने जब डॉक्टर साहब से जन्मदिवस मनाने की अनुमति मांगी, तो वह मुस्कुरा उठे। उनकी सादगी ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि, मेरा जन्मदिवस अलग मनाने के बजाए, एक ही दिन शिक्षक दिवस पर मनाया जाए।
Teachers Day Speech In Hindi - अमेरिकी हो गए थे मुरीद
बता दें भारतीय ही नहीं अमेरिकी भी डॉ. राधाकृष्णन के मुरीद थे। साल 1926 में राधाकृष्णन जब हावर्ड युविर्सिटी फिलॉसफी के कांग्रेस में शामिल होने गए तब, उन्होंने पश्चिमी सभ्यता में भारतीय दर्शन को अंग्रेजी में समझाया। इसे सुन लोग उनके मुरीद हो उठे थे। इतना ही नहीं अगले दिन के अखबार में उनका पूरा वक्तव्य छापा गया था
Teachers Day Speech 2022 - कैसे करें स्पीच की शुरुआत
ऐसे करें स्पीच की शुरुआत
सत्य की राह पर चलना सिखाते हैं,
जीवन के संघर्षों से लड़ना सिखाते हैं,
कोटि - कोटि नमन है उन शिक्षकों को,
जो हमें ईमानदारी से जीना सिखाते हैं।
Dr. Sarvepalli Radhakrishnan- सादगी बना देती थी दीवाना
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन साहब की सादगी लोगों को दीवाना बना देती थी। इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी उनके चेहरे की सादगी लोगों का दुख पढ़ लिया करती थी। डॉक्टर साहब अपनी प्रतिभा के दम पर मात्र 20 वर्ष की उम्र में मद्रास के रेजिडेंसी कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर रहे।
Teachers Day Speech 2022 - इस दोहे से दें टीचर्स डे की बधाई
आप हमें पढ़ाते हो, आप हमें समझाते हो
हम बच्चों का भविष्य आप ही तो बनाते हो
Happy Teachers Day
Teachers Day Quotes: कुछ इस तरह दें टीचर्स डे की बधाई
टीचर्स डे के अवसर पर अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करने के लिए आप कुछ इस तरह बधाई दे सकते हैं।
गुरू तेरे उपकार का,
कैसे चुकाऊ मैं मोल
लाख कीमती धन भला,
गुरू हैं मेरे अनमोल
Happy Teachers Day 2022
Teachers Day Speech - इस दिन हुआ था सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म
शिक्षक दिवस भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पहले राष्ट्रपति के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुतनी में डां. सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी का जन्म हुआ था। बता दें उनके परिवार ने अपना गांव तो छोड़ दिया था, लेकिन अपने नाम से इसे कभी जुदा नहीं होने दिया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के गांव का नाम है।
Teachers Day Speech 2022 - कबीर दास के दोहे
गुरू कुम्हार शिष कुम्भ है, गढ़ि-गढ़ि काटें खोट।
अंतर हाथ सहार दें, बाहर बाहें चोट।।
Teachers Day Speech 2022 - इस शानदार कोट्स से दें टीचर्स डे की बधाई
गुरू तेरे उपकार का,
कैसे चुकाऊ मैं मोल
लाख कीमती धन भला,
गुरू हैं मेरे अनमोल
Happy Teachers Day 2022
Teachers Day 2022 - टीचर्स डे कविता
इस शानदार कविता से दे सकते हैं टीचर्स डे की बधाई
भाग्य विधाता कहूं तुम्हें
या भाग्य रचयिता
ज्ञान का अविरल स्रोत..
जिसमें हो बहता।
जो निस्वार्थ पथ दिखलाता,
किसी को बनाने में जो स्वयं मिट जाता।
वो ऐसा ज्ञान का भंडार है
जिसपर हर निष्ठावान का अधिकार है।
Teachers Day Speech - सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनमोल विचार
''शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे,
बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले
कल की चुनौतियों के लिए तैयार करें।''
''पुस्तकें वह माध्यम हैं, जिनके जरिये विभिन्न संस्कृतियों
के बीच पुल का निर्माण किया जा सकता है।''
''भगवान की पूजा नहीं होती बल्कि उन लोगों की पूजा होती है
जो उनके नाम को बोलने का दावा करते हैं।''
''शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का उपयोग किया जा सकता है।
विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा को प्रबंधन करना चाहिए।''
Teachers Day Speech - भाषण के बीच करें इन चीजों का जिक्र
ध्यान रहे भाषण के बीच कहानी का जिक्र करना ना भूलें, शायरी, दोहे व कहानियां आपके स्पीच में जान डाल देती हैं। इससे आपके स्पीच के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ने लगती है और लोग आपको और सुनना चाहते हैं। ऐसे में भाषण के बीच कहनी व कविता का जिक्र करना ना भूलें।
Teachers Day Speech - दोहे से करें स्पीच की शुरुआत
यदि आप अपने भाषण की शुरुआत दोहे से करना चाहते हैं, तो नीचे दिए इस दोहे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
शिक्षक ऐसा होत है, जैसे शीतल नीर,
प्यास बुझा दे ज्ञान की, हर ले सारी पीर।
शिक्षक पारस मानिये, खुद को लोहा मान,
उसको छूते ही बनें, सारे कनक समान।
Teachers Day Speech - 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस
बता दें विश्वभर में शिक्षक दिवस अक्टूबर माह में मनाया जाता है, लेकिन भारतवर्ष में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। इसके पीछे भारत पूर्व उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से जुड़ी दिलचस्प कहानी है।साल 1962 में भारत के पहले उपराष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के दोस्त, शिष्य व अन्य सगे संबंधियों ने उनका जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगी। इसे सुन डा. साहब मुस्कुराए और उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि, मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाय पूरा देश इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाए। इस दिन से प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डां. साहब की सादगी सबको मोहित कर देती थी।
Teachers Day Speech - क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन स्कूल व कॉलेज से लेकर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नृत्य, गायन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं जो विद्यार्थी काबिल बन गए हैं, वो अपने गुरूओं से मिलकर उनका आभार व्यक्त करते हैं।
Teachers Day Quotes - सर्वपल्ली राधा कृष्णन के अनमोल विचार
''शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे,
बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले
कल की चुनौतियों के लिए तैयार करें।''
''पुस्तकें वह माध्यम हैं, जिनके जरिये विभिन्न
संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण किया जा सकता है।''
Teachers Day Speech - इस कविता से करें भाषण की शुरूआत
यदि आप चाहते हैं कि मंच पर चढ़ने से पहले आपका नाम सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट से मंच संचालक की आवाज दब जाए और आपके नाम का शोर पूरे स्टेडियम में गूंज उठे तो भाषण की शुरुआत नीचे दिए इस कविता से करें।
दुनिया का भाग्य विधाता
हमारे जीवन का रक्षक है,
खुद को जला प्रकाश फैलाता
भगवान समान वो शिक्षक है।
Teachers Day Speech - कैसे करें स्पीच की शुरुआत? यहां देखें
कुछ यूं करें स्पीच की शुरुआत
सत्य की राह पर चलना सिखाते हैं,
जीवन के संघर्षों से लड़ना सिखाते हैं,
कोटि - कोटि नमन है उन शिक्षकों को,
जो हमें ईमानदारी से जीना सिखाते हैं।
Teacers Day Quotes - डां. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कोट्स
ज्ञान के माध्यम से हमें शक्ति मिलती है,
प्रेम के जरिये हमें परिपूर्णता मिलती है।
डा. साहब कहा करते थे कि ज्ञान के माध्यम से हमें शक्ति मिलती है, जबकि प्रेम के जरिये व्यक्ति को परिपूर्णता मिलती है। एक व्यक्ति के जीवन में दोनों चीजों का विशेष महत्व होता है।
Teachers Day Speech - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनमोल विचार
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के ये विचार आपकी स्पीच को बनाएंगे दमदार
भगवान की पूजा नहीं होती बल्कि उन लोगों की पूजा
होती है जो उनके नाम को बोलने का दावा करते हैं।
Teachers Day Speech 2022 - ऐसे बनाएं स्पीच को दमदार
ध्यान रहे स्पीच ज्यादा लंबी नहीं होनी चाहिए, इससे लोगों को बोरियत महसूस होती है। इसलिए स्पीच बनाते समय ध्यान रहे कि, इसकी शुरुआत शायरी व कोट्स के साथ करें। साथ ही बीच बीच में डा.सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जीवन से जुड़ी कुछ कहानियों का जिक्र करें। इससे आपके भाषण में चार चांद लग जाएगा। कई बार ऐसा होता है कि स्पीच देने के लिए मंच पर पहुंचते ही हम सब भूल जाते हैं, ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
Teachers Day 2022 - कल है शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस में अब मात्र एक दिन बाकी है। ऐसे में जिन छात्रों ने स्कूल या किसी संस्थान में शिक्षक दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया होगा, वो अपनी स्पीच की तैयारी में जुट गए होंगे। बता दें यहां हम आपको भाषण दमदार बनाने के शानदार टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसका आप अपने स्पीच में इस्तेमाल कर शानदार बना सकते हैं।
Teachers Day 2022 - कल है शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस में अब मात्र एक दिन बाकी है। ऐसे में जिन छात्रों ने स्कूल या किसी संस्थान में शिक्षक दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया होगा, वो अपनी स्पीच की तैयारी में जुट गए होंगे। बता दें यहां हम आपको भाषण दमदार बनाने के शानदार टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसका आप अपने स्पीच में इस्तेमाल कर शानदार बना सकते हैं।
Teacher's Day 2022: कौन कहलाता है शिक्षक
जब गिरते हैं हम हार कर तो साहस
वही बढ़ाते हैं,
ऐसे महान व्यक्ति ही शिक्षक कहलाते हैं।
Happy Teachers Day 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: भगवान से बड़ा दर्जा
हमारी नन्हीं उंगलियों से लिखना सिखलाते है,
भगवान से बड़ा गुरू का दर्जा होता है,
इसलिए वो हमारे शिक्षक कहलाते है।
Wish You Happy Teacher's Day
Teacher's Day 2022: जिसने जिंदगी को सोना बनाया
जिंदगी से जिसने सोना बनाया
जिंदगी को जीना सिखाया,
लक्ष्य भेदने का जिसमें मार्ग दिखाया,
उस गुरू को शत-शत नमन।
Wish You Happy Teacher's Day 2022
Teacher's Day Speech Messages in Hindi: मेहनत की राह चलाता शिक्षक
मेहनत की राह पर चलना सिखाते है,
जुनून की आग में जलना सिखाते है।
जिनको कितना सताले कभी नहीं रूठते।
वो ही हम बच्चों को सफल इंसान बनाते हैं।
Happy Teacher's Day 2022
Teacher's Day Quote: शिक्षक बनाता है इंसान
जो बनाए हमें इंसान,
और दे सही-गलत की पहचान,
देश के उन निर्माताओं को हम करते हैं शत-शत प्रणाम!
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
Teacher's Day 2022: गुरु का महत्व
साक्षर हमें बनाते हैं,
जीवन क्या है समझाते हैं,
जब गिरते हैं हम-हार कर तो साहस वही बढाते हैं
ऐसे महान व्यक्ति ही तो शिक्षक- गुरु कहलाते हैं।
Happy Teacher's Day 2022
Happy Teacher's Day Messages: टीचर की कमजोरी समझता है शिक्षक
कोई सफलता कहता है, कोई मंजिल समझता है, मगर छात्रों की कमजोरी को सिर्फ शिक्षक समझता है।
हैप्पी टीचर्स डे 2022
Teacher's Day Quote 2022: शिक्षक के लिए मैसेज
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं! आपसे बहुत सी चीजें सीखने का अवसर मिला है, मुझे प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। हमें अपने स्कूलों और यूनिवर्सिटी में आप जैसे और प्रशिक्षकों की आवश्यकता है।
Teacher's Day Radhakrishnan Quote: ज्ञान की शक्ति
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन कहते हैं, 'ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें परिपूर्णता देता है।'
RadhaKrishnan Teachers Day Quotes: ईमानदारी आध्यात्मिक अखंडता
स्वयं के साथ ईमानदारी आध्यात्मिक अखंडता की अनिवार्यता है। केवल निर्मल मन वाला व्यक्ति ही जीवन के आध्यात्मिक अर्थ को समझ सकता है। - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
Teachers Day 2022: किताबें देती हैं खुशी
- किताबें पढ़ने से हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी मिलने लगती है। किताबें ऐसा साधन है, जिनकी मदद से हम कई संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
Teacher's Day 2022: आजादी के सच्चे मायने
कोई भी आजादी तब तक सच्ची नहीं हो सकती, जब तक कि उसे विचार की आजादी हासिल ना हो जाए। किसी धार्मिक विश्वास या राजनीतिक सिद्धांत को सच की खोज में बाधा नहीं बनना चाहिए।
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
5 सितंबर इसलिए है खास
प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का प्रतीक है। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को आंध्र प्रदेश के एक शहर तिरुत्तानी में हुआ था। वह एक विद्वान दार्शनिक और शिक्षक थे जिन्होंने भारतीय शिक्षा में बहुत योगदान दिया। इसके अलावा वह भारत रत्न पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी थे।
शिक्षक दिवस 2022 का विषय क्या है?
शिक्षक दिवस 2022 के लिए इस वर्ष की थीम है - 'शिक्षकः संकट के बीच भविष्य की नई कल्पना'
एक शिक्षक आवश्यक जानकारी देता है, नए विचारों और विषयों का परिचय कराता है, और अपने हितों का विस्तार करने का प्रयास करता है। एक शिक्षकस पढ़ा सिखाकर और साहित्य से परिचित कराता है, वे आपके बच्चे का दृष्टिकोण का विस्तार करने और उनके विचारों को समृद्ध करने में मदद करते हैं।
Sarkari Naukri Live - इसलिए मनाते हैं शिक्षक दिवस
हम आज शिक्षक दिवस मना रहे हैं, जो अनिवार्य रूप से डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वह इस देश के अब तक के सबसे अच्छे विद्वानों और शिक्षकों में से एक थे। वे भारत के दूसरे राष्ट्रपति भी थे। शिक्षण पेशे से उनके प्यार और लगाव के कारण, उनके जन्मदिन पर पूरे भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
शिक्षक दिवस पर भाषण से पहले क्या बोलें
शिक्षक दिवस पर भाषण शुरू करने से पहले यदि आप कुछ बोलना चाह रहे हैं तो ऐसे करें-
मैं यहां पर अपने शब्द या विचार रखने आया हूं। सभा में उपस्थित सभी से निवेदन है कि मेरे विचारों को सुनें।
बस इतना कहते के बाद आप तुरंत से अपना भाषण शुरू कर सकते हैं।
माननीय लगाकर करें शिक्षक दिवस पर भाषण की शुरुआत
आप चाहें तो ऐसे भी शिक्षक दिवस पर भाषण की शुरुआत कर सकते हैं।
कई लोग आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय के नाम से भाषण की शुरुआत करते हैं, जबकि आप चाहें तो माननीय प्रधानाचार्य बोल कर भी शिक्षक दिवस पर भाषण की शुरुआत कर सकते हैं। यदि हम पहले शब्द से भाषण की शुरुआत करेंगे, तो सभी का ध्यान आकर्षिक होगा।
Teacher's Day 2022 Speech Live - ऐसे शुरुआत करें भाषण की
अगर आप शिक्षक दिवस के अवसर पर भाषण देने जा रहे हैं तो आपको ऐसे शुरुआत करनी चाहिए
आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय, इस प्रांगण में उपस्थित तमाम शिक्षकों और सभी साथियों को टीचर डे की हार्दिक शुभकामनाएं।
Teacher's Day 2022 Speech Live - इसलिए मनाया जाता है शिक्षक दिवस
यह तो हम जानते हैं कि शिक्षकों के सम्मान के लिए 5 सितंबर का दिन चुना गया। इस दिन स्कूल कॉलेजों में तरह तरह के प्रोग्राम होते हैं, और उनकी सिखाई बातों के लिए उन्हें धन्यवाद कहा जाता है। वैसे तो दुनिया भर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है, कि भारत में इस दिन को 5 सितंबर को ही मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।
Teacher's Day 2022 Speech Live - 5 सितंबर को क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन हमें एक काम जरूर से करना चाहिए। लोगों को चाहिए कि इस दिन अपने शिक्षक को संपर्क करें और उन्हें धन्यवाद कहें, क्यों आप आज जो भी हैं इसमें उनका हाथ भी है।
Teacher's Day 2022 Speech Live - शिक्षक दिवस क्या है?
शिक्षक हमें न सिर्फ किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि वे प्रैक्टिकली आने वाली चुनौतियों के लिए हमें जागरूक और तैयार भी करते हैं। यही कारण है कि उन्हें इस दिन याद किया जाता है और सम्मानित भी किया जाता है। उनके लिए तरह तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं और उन्हें धन्यवाद कहा जाता है।

