RRB NTPC, Group D Exam: 9 और 10 मई को होगी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा, देखें कब आएंगे एडमिट कार्ड
RRB NTPC CBT 2, RRB Group D 2022 Exam Date: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ने एनटपीसी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। आरआरबी ने 12 अप्रेल, 2022 को rrbcdg.gov.in पर आधिकारिक जानकारी साझा की, जिसमें पता चला कि आरआरबी सीबीटी 2 परीक्षा तिथियां घोषित हो गई हैं, हालांकि अभी केवल लेवल 4 और लेवल 6 के लिए तिथियां घोषित की गई हैं, जबकि बाकी लेवल के लिए जल्द ही परीक्षा तिथियां जारी की जाएंगी, बहरहाल आरआरबी भर्ती से जुड़े सबसे तेज अपडेट जानने के लिए इस पेज पर बने रहे
RRB NTPC CBT 2, RRB Group D 2022 Exam Date: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी कैटेगरी में 35000 से ज्यादा पदों पर भर्ती कर रहा है, इसके लिए 2019 में नोटिफिकेशन आया था, 2020 दिसंबर से लेकर अगस्त 2021 तक सात चरणों में पहले फेज की परीक्षा आयोजित की गई, इसके बाद अगस्त, 2021 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई और आखिरकार 14 जनवरी की रात को रिजल्ट जारी किया। हालांकि रिजल्ट को लेकर कुछ विवाद हुआ जिसके चलते 30 मार्च 2022 को रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया।
Rrb Ntpc Cbt 2 Exam Date 2022 Declared on rrbcdg gov in, check here full detail
आरआरबी ने आज यानी 12 अप्रेल को सीबीटी 2 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है, अभी कुछ और परीक्षा तिथियों की भी घोषणा होना बाकी है, इसलिए इस पेज पर नजर बनाए रहें, क्योंकि यह परीक्षा मई में होनी है लेकिन एडमिट जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check Latest Jobs Vacancy Notification, Exam Result
Sarkari Result 2022 - 9 और 10 मई को होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 2022 परीक्षा तिथियों पर अधिसूचना 12 अप्रैल, 2022 को ऑनलाइन जारी की गई है। आरआरबी सीबीटी II नोटिस के अनुसार, वेतन स्तर -4 और 6 के लिए परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result LIve - फेक खबरों से रहें सावधान
उम्मीदवारों को, भर्ती प्रक्रिया पर अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को देखने की सलाह दी जाती है। या फिर वे मान्यताप्राप्त साइट को विजिट करें, क्योंकि कई लोग फेक जानकारी को भी वायरल करने लगते हैं। आधिकारिक जानकारी के लिए आप rrbcdg.gov.in/ से खबर को पुख्ता कर सकते हैं, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत भी पुख्ता करने के बाद ही जानकारी देता है।
Sarkari Result 2022 - वेतन स्तर 2, 3 और 5 परीक्षा तिथि जल्द
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वेतन स्तर 2, 3 और 5 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा कार्यक्रम बाद में बोर्ड द्वारा घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा तिथियां भी rrbcdg.gov.in पर जारी की जाएगी, लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को विजिट करते रहें।
Sarkari Result 2022 - दो बार जारी हुए सीबीटी1 परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 (RRB NTPC CBT-1) का परिणाम 30 मार्च, 2022 और 1 अप्रैल, 2022 के बीच आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों में जारी किया गया था। हालांकि यह रिवाइज्ड रिजल्ट था, इससे पहले 14 से 15 जनवरी के बीच इस परीक्षा परिणाम को जारी किया गया था।
Sarkari Result 2022 - सात चरणों में हुई थी सीबीटी1 परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) 2022 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट 30 मार्च, 2022 को जारी किया गया था। अब सीबीटी 2 परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है।
Sarkari Result 2022 - इस तारीख को होगी परीक्षा
नोटिस के अनुसार, सीबीटी -1 में वेतन स्तर -4 और 6 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -2) का आयोजन 9 और 10 मई, 2022 को किया जाएगा। पूरी जानकारी rrbcdg.gov.in के होमपेज पर उपलब्ध है।
Sarkari Result 2022 - एनटीपीसी सीबीटी -2 भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड, रेल मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in पर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -2 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके अनुसार पे लेवल 4 और 6 के लिए एनटीपीसी सीबीटी2 परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result 2022 - इन विषयों से संबंधित होंगे प्रश्न
सीबीटी 2 परीक्षा में गणित, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग और सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - इन पदों पर होगी भर्ती
गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के इस भर्ती अभियान के तहत करीब 35,281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें जूनियर क्लर्क, ट्रेन असिस्टेंट, गार्ड समेत अन्य कई पद शामिल हैं।
Sarkari Result 2022 - सीबीटी 2 में पास होने वाले होंगे अगले राउंड में शामिल
सीबीटी -2 परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग / स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - 90 मिनट में हल करना होगा पेपर
एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा में प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी। जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल 1/3 अंक काटे जाएंगे।
Sarkari Result 2022 - सीबीटी 1 रिजल्ट पर हुआ था विरोध
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी होने पर खूब विरोध हुआ था। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि सात लाख से अधिक "आवेदनों" को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जबकि उम्मीदवारों की वास्तविक संख्या लगभग 3.84 लाख थी।
Sarkari Result 2022 - अभी दो स्तरों के लिए घोषित हुई तारीख
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 2022 तिथियों की घोषणा केवल दो (वेतन स्तर -4 और 6) वेतन स्तरों के लिए की गई है। आधिकारिक सूचना आरआरबी चंडीगढ़ वेबसाइट - rrbcdg.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर भी उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - रिवाइज्ड रिजल्ट हुआ था जारी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के रिजल्ट 14 और 15 जनवरी 2022 को जारी किए गए थे, लेकिन परिणाम से असंतुष्ट छात्रों ने इस पर खूब विरोध किया था। जिसके बाद बोर्ड ने रिवाइज्ड रिजल्ट 30 मार्च को जारी किया था।
Sarkari Result Live - सात फेज में हुई थी सीबीटी 1 परीक्षा
रेलवे बोर्ड ने दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक NTPC CBT 1 का आयोजन किया था। परीक्षा 7 फेज़ में आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट 14 और 15 जनवरी 2022 को जारी किए गए थे।
Sarkari Result Live - अन्य वेतर स्तर के कार्यक्रम भी होंगे जारी
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से वेतन स्तर 2,3 और 5 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। इसकी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक व रीजनल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
Sarkari Result Live - योग्य उम्मीदवार होंगे सीबीटी 2 में शामिल
सीबीटी 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। सीबीटी 1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित की गई थी। उसी का परिणाम 30 मार्च से 1 अप्रैल, 2022 के बीच घोषित किया गया था।
Sarkari Result Live - आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई परीक्षा की तारीख
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। सीबीटी 2 परीक्षा 9 और 10 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस आरआरबी अजमेर की आधिकारिक साइट rrbajmer.gov.in पर देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - सीबीटी 1 परिणाम हो चुके हैं जारी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 30 मार्च से 1 अप्रैल, 2022 के बीच जारी किया गया था। यह परिणाम कथित आरआरबी घोटाले और चयन प्रक्रिया में समस्याओं पर सामने आई बहुत परेशानी के बाद संशोधित परिणाम था। परीक्षा 28 दिसंबर,2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित की गई थी।
Sarkari Result 2022 - एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा तिथि जारी
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा तिथियां केवल उन उम्मीदवारों के लिए हैं जिन्होंने सीबीटी 1 को पास कर लिया है और उन्हें परीक्षा के अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - वेतन स्तर 4 और 6 के लिए आई सूचना
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 2022 तिथियों की घोषणा केवल दो (वेतन स्तर -4 और 6) वेतन स्तरों के लिए की गई है। आधिकारिक सूचना आरआरबी चंडीगढ़ वेबसाइट - rrbcdg.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर भी उपलब्ध है।
Sarkari Result 2022 - कुछ और भी आनी है परीक्षा तिथि
भले आज 12 अप्रेल को आरआरबी रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा तिथियों की जानकारी साझा कर दी गई है, लेकिन यह पूरी जानकारी नहीं है, अभी कुछ और वेतन स्तर की परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की जानी बाकी है जैसे 2, 3 और 5
Sarkari Result 2022 - 9 और 10 मई को होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा तिथियों की आज घोषणा कर दी गई है। परीक्षा तिथियों की जानकारी आज 12 अप्रैल, 2022 को ऑनलाइन जारी की गई है। आरआरबी सीबीटी II नोटिस के अनुसार, वेतन स्तर -4 और 6 के लिए परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की जाएगी।

