LIVE

RRB Railway Group D Result 2022: कब आएगा ग्रुप डी का रिजल्ट? आरआरबी एनटीपीसी के नतीजे जारी

RRB Group D Result Merit List 2022 Date: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होनी है। पहली कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जो कि पहले ही आयोजित की जा चुकी है। इसके बाद फिजिकल एग्जाम उम्मीदवारों को देना होगा और इसके बाद अंत में मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मौका दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें, जहां पर उम्मीदवारों को लगातार रिजल्ट और अन्य अपडेट बताए जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Nov 19, 2022, 10:38 IST
Follow on Google News
RRB Railway Group D Result 2022: कब आएगा ग्रुप डी का रिजल्ट? आरआरबी एनटीपीसी के नतीजे जारी

RRB Group D Result 2022 Date: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सूत्रों की मानें तो आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के सभी पांच चरणों का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवार रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in की मदद से सभी पांच स्टेप्स के परिणाम एक साथ चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स की माने तो नतीजे इसी हफ्ते आ सकते हैं। फिलहाल रेलवे की ओर से आरआरबी एनटीपीसी लेवल-6 चेन्नई का रिजल्ट जारी किया जा चुका है।

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लॉग ऑन करना होगा। होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक को क्लिक करें और फिर इसके बाद क्लिक करते ही आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा। अपना रोल नंबर वाइज रिजल्ट इसके बाद आप चेक कर सकेंगे।

परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में चयन प्रक्रिया, तीन चरणों में होगी। पहली कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जो पहले ही आयोजित की जा चुकी है। इसके बाद फिजिकल एग्जाम देना होगा और अंत में मेडिकल के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इन तीन स्टेप्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डी पद के लिए भर्ती का मौका दिया जाएगा।

Sarkari Naukri 2022 Live Updates - CHECK HERE

कट ऑफ और वेतन विवरण: इस परीक्षा को पास करने के लिए कटऑफ की बात करें तो आधिकारिक नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम अंक पेपर में कुल अंकों का 40 फीसदी होगा। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए भी न्यूनतम अंक होंगे, पेपर के कुल अंकों का 40%। जबकि, ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम अंक पेपर के कुल अंकों का 30% होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम अंक पेपर के कुल अंकों का 30 प्रतिशत होगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

यहां पर रिजल्ट आने के बाद तुरंत ही सूचना दे दी जाएगी और इसके अलावा भी आधिकारिक वेबसाइट को अपने स्तर पर लगातार चेक करते रहें ताकि रिजल्ट की प्रक्रिया से संबंधी और अन्य तरह की सूचनाएं आपको उपलब्ध होती रहें। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आने वाले समय में कुछ और भर्तियों की घोषणा भी कर सकता है, उसके लिए भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। 

NOV 19, 2022 07:57 IST

RRB Group D Result: आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी की ओर से अब आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर आरआरबी ग्रुप डी को लेकर रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है। शेड्यूल की मानें तो आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त, 2022 को आयोजित हुई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

NOV 18, 2022 20:44 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - ऐसे होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में चयन प्रक्रिया, यह तीन चरणों में होगी, पहली कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जो पहले ही आयोजित की जा चुकी है। इसके बाद फिजिकल एग्जाम होगा और अंत में मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इन तीन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डी पद पर भर्ती किया जाएगा।

NOV 18, 2022 19:47 IST

RRB Group D CBT Result 2022 LIVE - जल्द आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी होगा। ‌हालांकि, अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर बोर्ड ने कोई सूचना नहीं दी है।

NOV 18, 2022 18:58 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - 11 अक्टूबर को संपन्न हुई परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा। अपडेट आते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। ग्रुप डी भर्ती के लिए आखिरी चरण की परीक्षा 11 अक्टूबर को संपन्न हुई थी।

NOV 18, 2022 18:12 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - 17 अगस्त को हुई थी परीक्षा

rrbcdg.gov.in पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है। शेड्यूल के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक व क्षेत्रीय वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे।

NOV 18, 2022 17:36 IST

RRB NTPC Result 2022 LIVE - डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब

आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 के लिए दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 12 जून से 17 जून 2022 तक किया गया था। परीक्षा में सफल 1189 अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 5 दिसंबर 2022 से शुरू की जाएगी।

NOV 18, 2022 16:58 IST

RRB NTPC Result 2022 LIVE - आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जारी

आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

NOV 18, 2022 16:03 IST

RRB Group D Exam Result 2022 LIVE - वेबसाइट पर रखें नजर

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर रखें। रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा और आपको लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NOV 18, 2022 15:29 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - इसी हफ्ते आएंगे नतीजे

उम्मीदवार रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in पर सभी पांच चरणों के परिणाम एक साथ देख सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे इसी हफ्ते आ सकते हैं। इसके अलावा एक साथ पांचों चरणों का रिजल्ट जारी करने की योजना बनाई जा रही है।

NOV 18, 2022 14:40 IST

RRB Group D Exam Result 2022 LIVE - इतने अंक जरूरी

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 30% अंक हासिल करना अनिवार्य है।

NOV 18, 2022 14:05 IST

RRB Group D Exam Result 2022 LIVE - एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती

रेलवे में ग्रुप डी लेवल 1 के तहत 1,03,769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब परीक्षा मे शामिल अभ्यर्थियों के नतीजे भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 

NOV 18, 2022 13:36 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - कब जारी हुई उत्तर कुंजी

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी 14 अक्टूबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 19 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। अब जल्द ही परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे।

NOV 18, 2022 13:06 IST

RRB Group D CBT Result 2022 LIVE - कब हुई परीक्षा

रेलवे में ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी होगा।

NOV 18, 2022 12:32 IST

Sarkari Result 2022 Live - इस वेबसाइट पर देखें नतीजे

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट कभी भी घोषित कर सकता है। अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे।

NOV 18, 2022 11:30 IST

Sarkari Result Live - सामान्य वर्ग को चाहिए 40 प्रतिशत अंक

इस परीक्षा को पास करने के कटऑफ की बात करें तो ऑफिशियल नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम अंक पेपर में कुल अंकों का 40% होगा। बता दें, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है, परीक्षा का आयोजन पांच चरणों में किया गया था।

NOV 18, 2022 10:42 IST

Sarkari Naukri Live - आधिकारिक व क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी होगा परिणाम

rrbcdg.gov.in पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है। शेड्यूल के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक व क्षेत्रीय वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे।

NOV 18, 2022 10:08 IST

RRB 2022 News Live - आरआरबी एनटीपीसी से जुड़ा शिड्यूल जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 17 नवंबर, 2022 को आरआरबी एनटीपीसी (सीईएन- 1/2019) से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए शेड्यूल जारी किया है। उम्मीदवार जो आरआरबी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।

NOV 18, 2022 09:33 IST

RRB GROUP D EXAM LIVE - आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में चयन प्रक्रिया, यह तीन चरणों में होगी, पहली कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जो पहले ही आयोजित की जा चुकी है। इसके बाद फिजिकल एग्जाम होगा और अंत में मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इन तीन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डी पद पर भर्ती किया जाएगा।

NOV 18, 2022 08:48 IST

rrbcdg.gov.in से देख पाएंगे रिजल्ट

उम्मीदवार रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in पर सभी पांच चरणों के परिणाम एक साथ देख सकते हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि नतीजे इसी हफ्ते आ सकते हैं। इसके अलावा एक साथ पांचों चरणों का रिजल्ट जारी करने की योजना बनाई जा रही है।

NOV 18, 2022 08:18 IST

Sarkari Result live - पांचों चरणों का रिजल्ट एक साथ

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। सूत्रों की माने तो आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के सभी पांच चरणों का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जा सकता है।

NOV 18, 2022 07:28 IST

RRB NTPC Result Live - घोषित हो गया आरआरबी एनटीपीसी चेन्नई लेवल 6 का रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी चेन्नई लेवल 6 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन लोगों का चयन किया गया है उन्हें अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों का चयन किया गया है और परिणाम घोषित किया गया है।
 

NOV 18, 2022 06:58 IST

Sarkari Result live - रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर दी थी परिणाम की जानकारी

उम्मीदवार ध्यान दें कि रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने  17 नवंबर, 2022 को ट्वीट किया कि "आरआरबी चेन्नई लेवल -6 का रिजल्ट घोषित।" मंत्रालय ने चार तस्वीरें जारी की हैं जिनमें नाम, रोल नंबर, पिता का नाम और जन्म तिथि शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

NOV 18, 2022 06:35 IST

RRB NTPC Result Live - घोषित हो गया आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी लेवल 6 का रिजल्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने दूसरे चरण की सीबीटी के लिए 9 मई, 2022 और 10 मई, 2022 को आयोजित परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी लेवल 6 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो चेन्नई से आरआरबी स्तर 6 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

NOV 18, 2022 06:12 IST

RRB NTPC Level 6 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड का लेवल 6 परिणाम करें चेक

आरआरबी एनटीपीसी चेन्नई लेवल 6 का रिजल्ट रेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आज, 17 नवंबर, 2022 को जारी किया गया है। जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी लेवल 6 के लिए उपस्थित हुए थे, वे रेल मंत्रालय के ट्विटर हैंडल की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

NOV 17, 2022 21:35 IST

RRB NTPC Result List: आरआरबी एनटीपीसी लेवल 6 का रिजल्ट जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी की ओर से दूसरे चरण की सीबीटी के लिए 9 मई, 2022 और 10 मई, 2022 को आयोजित परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी लेवल 6 का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। जो उम्मीदवार चेन्नई से आरआरबी स्तर 6 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इन उम्मीदवारों का चयन पैनल में शामिल होने के लिए किया गया है।

NOV 17, 2022 19:38 IST

RRB Group D Result 2022: तीन चरणों में परीक्षा का आयोजन

आरआरबी उम्मीदवार ध्यान दें कि यह अपेक्षित कट ऑफ है और परिणाम घोषित होने के बाद आरआरबी कट ऑफ जारी करेगा। परीक्षा के तीन चरणों को पास करने के बाद चयनित उम्मीदवार 7वें वेतन आयोग के आधार पर लगभग 18,000 रुपये प्रति माह वेतन के साथ काम कर सकते हैं।

NOV 17, 2022 17:01 IST

RRB Railway Group D Result: कम से कम 40 फीसदी अंक जरूरी

आरआरबी ग्रुप डी की अपेक्षित कट ऑफ सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत जरूरी हैं। इसी तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह 40 फीसदी अंक जरूरी होंगे।

NOV 17, 2022 14:26 IST

RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी भारतीय युवाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है। इसके लिए उम्मीदवार लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

NOV 17, 2022 14:10 IST

RRB Group D Result 2022 Live: लाखों उम्मीदवारों ने किया आवेदन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हर साल देश में रेलवे भर्ती बोर्ड (रेल मंत्रालय) की ओर से आयोजित की जाती है। इस संबंध में आरआरबी की ओर से भर्ती अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद लगभग लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

NOV 17, 2022 14:08 IST

RRB Group D Result 2022: आपत्ति उठाने का मिलेगा मौका

सभी आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की डाउनलोड करने के बाद, अगर किसी छात्र को आंसर की के साथ किसी प्रकार की समस्या मिलती है तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और आंसर की पर आपत्ति उठा सकते हैं।

NOV 17, 2022 14:07 IST

RRB Group D Exam 2022: न्यूनतम आवेदन फीस जरूरी

आरआरबी ग्रुप डी आपत्ति दर्ज कराने के लिए सभी छात्रों को न्यूनतम आवेदन फीस जरूर देनी होगी, जिसके बाद लगभग 15 दिनों के बाद आपत्ति का निवारण किया जाएगा।

NOV 17, 2022 14:06 IST

RRB Group D Exam Result: आखिरी बार कब हुई थी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आखिरी बार 2019 में आयोजित की गई थी। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा डेट्स की घोषणा पहले की गई थी। वह सभी उम्मीदवार जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की थी, शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र थे जो इस परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण है।