Sarkari Naukri Result 2022: केंद्र और राज्य सरकारों के तहत विभिन्न विभागों में निकली नौकरी, यहां जानें अपडेट
Sarkari Naukri Job 2022 Notification: केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन कई सरकारी विभागों के लिए अक्सर ही सरकारी भर्ती निकाली जाती हैं। इसके अलावा ठीक समय पर सही जानकारी ना होने के चलते कई बार उम्मीदवार मौका कई बार चूक जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन के लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही सरकारी रिजल्ट और एडमिट कार्ड पर भी यहां आपको ताजा अपडेट्स दिए जाएंगे।
Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022: युवाओं के बीच सरकारी नौकरी का काफी क्रेज रहता है। केंद्र और राज्य सरकार समय समय पर विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगते हैं। जिसके लिए 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स भी घर बैठे तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं। यहां हम आपको सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन के अलावा सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड और आंसर की पर भी अपडेट बताएंगे।
हाल ही में नेशनल हेल्थ मिशन मध्यप्रदेश ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने एक्साइज कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए अभ्यर्थी 10 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी द्वारा नोटिफिकेशन के अनुसार कांस्टेबल के 24369 पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 30 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
नतीजों की बात करें तो आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, यूपी लेखपाल रिजल्ट और यूपी पीईटी रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। सरकारी नौकरी और सरकारी रिजल्ट से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - पुलिस विभाग में नौकरी का मौका
महाराष्ट्र पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 30 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल के 18 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - कांस्टेबल पदों पर भर्ती
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने प्रोहिबिशन, एक्साइज एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में कांस्टेबल के 689 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 12वीं पास 14 नवंबर से 14 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका
वेस्ट कोल फील्ड लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 1216 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं। अभ्यर्थी 22 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकतें हैं। आवदेन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू की गई थी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - पीजीटी पदों पर भर्ती
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पोस्ट ग्रैजुएट टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइ पर 21 नवंबर से 12 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1000 आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - एसबीआई सीबीओ का एडमिट कार्ड जारी
स्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने एसबीआई सीबीओ एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 4 दिसंबर 2022 को किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - आईटीबीपी में नौकरी का मौका,
भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल के 287 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर 23 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE -उत्तराखंड में नौकरी का मौका
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेल वार्डन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर 5 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - जीडी कांस्टेबल के लिए जल्द करें आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने जीडी कांस्टेबल का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार कांस्टेबल के 24369 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 30 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 LIVE - एसएससी सेलेक्शन पोस्ट 10 का रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट 10 ग्रैजुएट लेवल, हायर सेकेंडरी लेवल और मैट्रिकुलेशन लेवल का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त 2022 से 5 अगस्त 2022 तक किया गया था।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी
बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 25 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSC CGL admit card 2022: एसएससी सीजीएल प्रवेश पत्र
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी सीजीएल 2022 के एडमिट कार्ड क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे। अधिक विवरण प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ssc.nic.in और फिर एडमिट कार्ड सेक्शन में जा सकते हैं।
UCIL Sarkari Recruitment 2022: यूसीआईएल भर्ती की जरूरी डेट
कुल पदों की संख्या- 239
आवेदन करने की लास्ट डेट- 30 नवंबर 2022
SSC CGL admit card 2022: जल्द जारी होगा एसएससी का एडमिट कार्ड
एसएससी सीजीएल 2022 के एडमिट कार्ड क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे। अधिक विवरण प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ssc.nic.in और फिर एडमिट कार्ड सेक्शन में जा सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2022 Live: UCIL भर्ती वेबसाइट पर करें अप्लाई
यूसीआईएल भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, UCIL की आधिकारिक वेबसाइट ucil.gov.in की मदद से जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 नवंबर है।
Sarkari Naukri 2022 Result Live: UCIL में निकली भर्ती
यूसीआईएल यानी यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी (Sarkari Naukri) को लेकर खोज कर रहे तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका आया है। इस भर्ती के लिए UCIL की ओर से फिटर, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर / मशीनिस्ट और अन्य समेत कई ट्रेडों में अपरेंटिस पदों की भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: दिल्ली सबऑर्डिनेट वैकेंसी का विवरण
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड भर्ती अभियान की मदद से 632 पदों को भरा जाना है और इनमें से 100 वैकेंसी लाइब्रेरियन पदों के लिए निकली हैं। इसके अलावा 4 वैकेंसी सहायक शिक्षक (नर्सरी) पदों को लेकर आई हैं। इसके इतर 106 वैकेंसी प्रशिक्षित ग्रेजुएट शिक्षकों के पदों को लेकर हैं। 201 वैकेंसी घरेलू विज्ञान शिक्षक पदों और 221 पद शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए हैं।
Sarkari Naukri 2022 Result: दिल्ली में 12वीं पास से ग्रेजुएट लेवल तक वैकेंसी
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की ओर से 12वीं पास से ग्रेजुएट स्तर तक के युवाओं के लिए वैकेंसी निकली है। कई पदों पर भर्ती के लिए बीते दिन नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन करें। आवेदन की लास्ट डेट के अनुसार उम्मीदवार भर्ती के लिए 18 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - जीडी कांस्टेबल के लिए जल्द करें आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने जीडी कांस्टेबल का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार कांस्टेबल के 24369 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 30 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE -राजस्थान में नौकरी का मौका
राजस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, जयपुर ने नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 24 नवंबर से 23 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - आईटीबीपी में भर्ती का मौका
भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल के 287 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 23 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - बीपीएससी ने जारी किया नोटिस
बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा का नोटिस जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 21 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 LIVE - जारी हुआ आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बोर्ड ने लेवल 5 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आज यानी 18 नवंबर को जारी का दिया है। अभ्यर्थी rrbcdg.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - कांस्टेबल के 18 हजार पद रिक्त
महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल के 18 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी 30 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर 7 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - राजस्थान सीईटी के लिए करें आवेदन
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा इंटर लेवल के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 450 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका
वेस्ट कोल फील्ड लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 1216 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं। अभ्यर्थी 22 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकतें हैं। आवदेन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू की गई थी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - जेल वार्डन पदों पर भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेल वार्डन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर 5 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से जेल वार्डन के 238 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

