LIVE

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट लिंक एक्टिव, panjiyakpredeled.in पर ऐसे देखें नतीजे

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2022, Sarkari Result 2022: राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन, राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है। बता दें, राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने खुद से रिजल्ट डेट की जानकारी ट्वीट के माध्यम से साझा की थी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाकर क्रेडिंशियल डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Nov 3, 2022, 10:51 IST
Follow on Google News
Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट लिंक एक्टिव, panjiyakpredeled.in पर ऐसे देखें नतीजे

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2022: राजस्थान प्री डीलेड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 आखिरकार जारी कर दिया गया है। 31 अक्टूबर को राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने ट्वीट करके रिजल्ट डेट एनाउंस किया था, जिसके अनुसार, राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 आज दोपहर तक जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2022 Direct Link: check marks here

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 का लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर अब एक्टिवेट कर दिया गया है। गिरती जन्मतिथि और रोल नंबर दर्ज करके परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी गई है।

Rajasthan BSTC Result 2022: Check here

NOV 01, 2022 19:23 IST

Rajasthan BSTC Exam 2022 Live - ऐसे हुई थी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में कुल 4 सेक्शन थे। ‌जिसमें से मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी,‌ शिक्षण अभिक्षमता और अंग्रेजी, ‌ संस्कृत / हिंदी से 200 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे गए। ‌

NOV 01, 2022 18:39 IST

Rajasthan BSTC Result 2022 Live - 5.99 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के लिए 19 अगस्त से 7 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए लगभग 5.99 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की गई और आज इसका रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जारी कर दिया है।

NOV 01, 2022 18:07 IST

Rajasthan BSTC Result 2022 Live - काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है, ऐसे में काउंसलिंग का शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के आधार पर अभ्यर्थियों को विभिन्न टीचिंग कॉलेजों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्सेस में दाखिला दिया जाएगा। 
 

NOV 01, 2022 17:39 IST

Sarkari Result 2022 Live - राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in या फिर यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और जन्मदिन दर्ज करना होगा।

Rajasthan BSTC Result 2022 - Direct Link

NOV 01, 2022 17:31 IST

Rajasthan BSTC Result 2022 Live - panjiyakpredeled.in पर रिजल्ट जारी

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर एक्टिवेट कर दिया गया है। ‌ अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। इस साल राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन 8 अक्टूबर को किया गया था।

NOV 01, 2022 17:20 IST

Sarkari Result 2022 Live - मोहन यादव ने की रिजल्ट की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट के कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला कुछ वजह से नहीं पहुंच सके। ऐसे में विभाग के निदेशक मोहन यादव द्वारा परिणाम की घोषणा की गई। ‌जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर भी रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

NOV 01, 2022 16:55 IST

Rajasthan BSTC Topper Live - राजस्थान बीएसटीसी के टॉपर

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का परिणाम आज यानी 1 नवंबर 2022 को घोषित कर दिया गया है। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में सामान्य वर्ग में रामदेव ने 89 अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि, संस्कृत वर्ग में विधिका जैन ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, देवेश शर्मा और जयप्रकाश तीसरे नंबर पर हैं।

NOV 01, 2022 16:27 IST

Rajasthan BSTC Result 2022 Live - जल्द ऐक्टिव होगा रिजल्ट लिंक

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट की घोषणा अभी आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं की गई है। वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।‌ जिसके बाद अभ्यर्थी मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर परिणाम देख सकेंगे।

NOV 01, 2022 16:19 IST

Rajasthan BSTC Result 2022 Live - राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बीएसटीसी रिजल्ट 2022 की घोषणा आज यानी 1 नवंबर को कर दी गई है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर लिंक भी ऐक्टिव कर दिया जाएगा।

NOV 01, 2022 15:36 IST

Sarkari Result Live - नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

राजस्थान बीएसटीसी परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है, बता दें, परीक्षा में बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न पूछे गए थे। 3 अंकों के कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार तब राज्य में विभिन्न पॉलिटेक्निकों द्वारा प्रस्तावित डी.ईएल.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं।

NOV 01, 2022 15:25 IST

BSTC Rajasthan pre DElEd result 2022 Live - कैसे चेक करें राजस्थान बीएसटीसी परिणाम

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परिणाम की घोषणा के लिए समय की पुष्टि नहीं की गई है। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार यहां स्कोरकार्ड देखने के लिए सीधा लिंक panjiyakpredeled.in पा सकते हैं। 
रिजल्ट देखने के लिए यहां दी गई साइट पर जाएं।
होम पेज पर, बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
सबमिट करें और रिजल्ट चेक करें।

NOV 01, 2022 15:04 IST

Rajasthan Pre DElEd Result 2022 Live - 8 अक्टूबर को थी परीक्षा, रिजल्ट आज

राज्य भर के संस्थानों में डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक लगभग 6 लाख उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। बीएसटीसी राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। परिणाम आज दोपहर के लिए निर्धारित है, यानी किसी भी समय रिजल्ट आ सकता है।

NOV 01, 2022 14:43 IST

Sarkari Result Live - रिजल्ट जारी होने के मिले संकेत

राजस्थान बीएसटीसी परिणाम कुछ समय में जारी होने वाले हैं, बता दें हमारी टीम लगातार राजस्थान बीएसटीसी परिणाम को ट्रैक कर रही है ताकि आपको तेजी से रिजल्ट जारी होने की जानकारी मिल सके, अभी आधिकारिक वेबसाइट हैंग हो गई है और कभी भी रिजल्ट जारी होने की बात सामने आ सकती है।

NOV 01, 2022 14:27 IST

Sarkari Result Live - शिक्षा विभाग राजस्थान जारी करेगी रिजल्ट

Pre D. El. Ed. Examination का आयेाजन, शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा किया जाता है। परीक्षा, 2022 परीक्षा का परिणाम 01 नवंबर 2022 को दोपहर बाद जारी किया जाने की घोषणा हुई थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसी भी समय रिजल्ट जारी हो सकता है।

NOV 01, 2022 14:16 IST

Rajasthan Pre DElEd Result 2022 Live - तैयार रखें प्रवेश पत्र

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परिणाम की घोषणा के लिए सही समय की पुष्टि नहीं की गई है। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार यहां स्कोरकार्ड देखने के लिए सीधा लिंक पा सकते हैं। उम्मीदवार सबसे तेज परिणाम देखने के लिए अपने प्रवेश पत्र तैयार रखें।

NOV 01, 2022 13:50 IST

Rajasthan Pre DElEd Result 2022 - एक्टिव होने वाला है रिजल्ट लिंक

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने इस बात की जानकारी दी है कि इस साल राजस्थान में डीएलएड प्रवेश परीक्षा में कुल 5,99,294 उम्मीदवार शामिल हुए थे। मंत्री ने सोशल मीडिया पर परिणाम की तारीख की पुष्टि की है। यह परिणाम आज ही जारी किए जाएंगे।

NOV 01, 2022 13:26 IST

Rajasthan Pre DElEd Result 2022 Live - इन दो जगह से देख सकेंगे परिणाम

समन्वयक कार्यालय, राजस्थान आज, 1 नवंबर को डीईएलईडी प्रवेश परीक्षा या बीएसटीसी राजस्थान प्री डीईएलईडी परिणाम 2022 की घोषणा करेगा। राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम दोपहर बाद panjiyakpredeled.in पर उपलब्ध होगा। हालांकि इस रिजल्ट की जानकारी आप सबसे तेज timesnowhindi.com/education से भी देख सकेंगे।

NOV 01, 2022 13:04 IST

Rajasthan Pre DElEd Result 2022 Live - 5,99,249 उम्मीदवारों का रिजल्ट कुछ देर में

आधिकारिक अपडेट के अनुसार, राजस्थान बीएसटीसी में कुल 5,99,249 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। परीक्षा 8 अक्टूबर, 2022 को पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। परिणाम अब ऑनलाइन जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान बीएसटीसी परिणाम कुछ देर में जारी होने वाला है।

NOV 01, 2022 12:34 IST

Rajasthan BSTC Pre Deled Result Live - देखें आधिकारिक ट्विट

शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर परिणाम की तारीख की घोषणा की। डॉ कल्ला ने साझा किया कि प्री। डीएलएड परिणाम 1 नवंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। हालांकि, मंत्री ने सटीक समय नहीं बताया और सुझाव दिया कि परिणाम दोपहर में जारी किया जाएगा। 
 

NOV 01, 2022 12:18 IST

Rajasthan Pre DElEd Result 2022 live - 1 बजे तक जारी होगा रिजल्ट


राजस्थान प्री डिप्लोमा प्रारंभिक शिक्षा प्रवेश परीक्षा, प्री डीएलएड परिणाम 2022 आज घोषित किया जाएगा। राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम 2022 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर की जाएगी। माना जा रहा है यह रिजल्ट 1 बजे तक जारी हो जाएगा।

NOV 01, 2022 10:39 IST

Rajasthan Pre DELEd Result 2022 Live - करीब छह लाख उम्मीदवार हुए शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 का इंतजार करीब छह लाख उम्मीदवार कर रहे हैं। यदि आप भी इन रिजल्ट्स को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं तो इस पेज पर बने रहें।
 

NOV 01, 2022 10:39 IST

Rajasthan Pre DELEd Result 2022 Live - ऐसे चेक करें राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा परिणाम

उम्मीदवार panjiyakpredeled.in पर जाएं।
यहां Pre D.El.Ed. 2022 नाम के कॉलम में देखें, संबंधित लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करें, नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां क्रेडिंशियल डालें और सबमिट करें, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

NOV 01, 2022 10:39 IST

Rajasthan Pre DELEd Result 2022 Live - कुछ देर में जारी होगा परिणाम

राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन, राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 (Rajasthan Pre DELEd result 2022) जारी होते ही टाइम्स नाउ नवभारत पर रिजल्ट लिंक को शेयर कर दिया जाएगा।