LIVE

NEET Result 2022, neet.nta.nic.in : तनिष्का समेत कुल 4 उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में 720 में से 715 अंक हासिल किए

NEET Result 2022, NTA NEET UG Result 2022 scorecard at neet.nta.nic.in, ntaresults.nic.in LIVE Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG, 2022 के लिए परिणाम की घोषणा कर दी है। NTA शेड्यूल के अनुसार, NEET UG 2022 के लिए स्कोर कार्ड वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए यहां NEET UG 2022 रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 8, 2022, 12:06 IST
Follow on Google News
NEET Result 2022, neet.nta.nic.in :  तनिष्का समेत कुल 4 उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में 720 में से 715 अंक हासिल किए

NEET Result 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG, 2022 के लिए परिणाम रिलीज करने की डेट और समय की घोषणा होने के बाद अब परिणाम भी जारी कर दिया गया है। NTA शेड्यूल के अनुसार, NEET UG 2022 के लिए स्कोर कार्ड वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, करीबन 18.72 लाख उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

NEET UG Result 2022 Direct Link LIVE: Check here

एनटीए के अनुसार, नीट यूजी में 95 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए थे। मेडिकल प्रवेश परीक्षा भारत के 497 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में 3,570 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। एनटीए ने 31 अगस्त को सभी कोड के लिए नीट की आधिकारिक आंसर की रिलीज की थी। आंसर की में दिए गए किसी भी उत्तर के खिलाफ चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक का समय मिला था।

NEET 2022 Toppers List: हरियाणा की तनिष्का के साथ इन छात्रों ने किया टॉप

SEPT 08, 2022 12:05 IST

NTA NEET Answer Key 2022 Live - तनिष्का समेत कुल 4 उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में 720 में से 715 अंक हासिल क

ऑल इंडिया रैंक वन के साथ टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वालीं हरियाणा की तनिष्का समेत कुल 4 उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। तनिष्का एम्स दिल्ली में पढ़ना चाहती हैं। तनिष्का के मुताबिक उनके माता-पिता ने उन्हें काफी प्रेरित किया है। इतना ही नहीं, उनके मुताबिक पढ़ाई को लेकर उनके माता-पिता ने कभी उनपर दबाव नहीं डाला। तनिष्का के मुताबिक वह कोचिंग के अलावा प्रतिदिन 6-7 घंटे खुद से भी पढ़ाई करती थी।

SEPT 08, 2022 12:05 IST

NEET UG 2022 Result Live - 14 विदेशी शहरों में हुई थी परीक्षा

भारत के बाहर 14 विदेशी शहरों में भी नीट की यह परीक्षा आयोजित की गई थी। एनटीए ने 31 अगस्त को सभी कोड के लिए नीट की आधिकारिक आंसर की रिलीज की थी। आंसर की में दिए गए किसी भी उत्तर के खिलाफ चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक का समय मिला था।

SEPT 08, 2022 12:05 IST

neet.nta.nic.in - 95 फीसदी छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल

एनटीए के अनुसार नीट यूजी परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराने वाले छात्रों में से 95 फीसदी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। नीट की मेडिकल प्रवेश परीक्षा भारत के साथ साथ विदेशों में भी आयोजित की गई थी। भारत में नीट के परीक्षा का आयोजन 497 शहरों में किया गया था।

SEPT 08, 2022 12:04 IST

NEET UG 2022 Result Live - 'नीट यूजी 2022' का स्कोर कार्ड

मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी 2022' का स्कोर कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर जारी कर किए गए हैं। एनटीए ने रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सीधा लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। लगभग 18.72 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था।

SEPT 08, 2022 11:56 IST

NEET UG 2022 Result Live - नीट एमबीबीएस और बीडीएस कट-ऑफ 50 फीसदी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) The National Eligibility Entrance Test (NEET) उत्तर कुंजी भी जारी कर चुका है। एनटीए के मुताबिक सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नीट एमबीबीएस और बीडीएस कट-ऑफ 50 फीसदी है। वहीं आरक्षित श्रेणियों में, एससी, एसटी और ओबीसी के लिए यह 40 फीसदी है। 

SEPT 08, 2022 11:06 IST

NEET UG 2022 Result Live - नारनौल की तनिष्का ने किया टॉप

मूल रूप से हरियाणा स्थित नारनौल की तनिष्का ने न केवल नीट यूजी 2022 प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है बल्कि इससे पहले वह जेईई मेन में 99.50 पर्सेट हासिल कर चुकी हैं। वह 12वीं कक्षा 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर चुकी हैं। 10वीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। तनिष्का अब एम्स दिल्ली में कार्डियो, न्यूरो अथवा ऑन्कोलॉजी में आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं।

SEPT 08, 2022 10:29 IST

NTA NEET Answer Key 2022 Live - 9,93,069 छात्रों ने पास की परीक्षा

 18.72 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से कुल 9,93,069 छात्रों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। हरियाणा की तनिष्का समेत कुल 4 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा टॉप की है। वहीं टॉपर्स लिस्ट में दिल्ली के आशीष बत्रा दूसरे स्थान पर हैं।

SEPT 08, 2022 10:22 IST

NEET UG 2022 Result Live - 18 लाख से ज्यादा लोगों ने कराया था पंजीकरण

मेडिकल प्रवेश परीक्षा The National Eligibility Entrance Test (NEET) यूजी 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। The National Eligibility Entrance Test (NEET) परीक्षा 17 जुलाई को देशभर में आयोजित की गई थी। लगभग 18.72 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था।

SEPT 08, 2022 08:09 IST

सभी कोड के लिए NEET की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी

NTA ने 31 अगस्त को सभी कोड के लिए NEET की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की थी। कुंजी में दिए गए किसी भी उत्तर के खिलाफ चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक का समय दिया गया था। उम्मीदवार इस लिंक RESULT के जरिये नीट यूजी परीक्षा 2022 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SEPT 08, 2022 07:19 IST

nta.ac.in - बीती देर रात परिणाम जारी

परिणाम नीट.nta.nic.in, nta.ac.in, और neetresults.nic.in पर घोषित किया गया है और उम्मीदवार नीट प्रवेश पत्र पर उल्लिखित अपनी credentials का उपयोग करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इन परिणाम की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा की गई है। एजेंसी ने बीती देर रात परिणाम जारी किए।
 

SEPT 08, 2022 06:55 IST

NEET UG 2022 Result Live - राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप

18 लाख से अधिक छात्रों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार रात 11 बजे मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। परीक्षा में राजस्थान की तनिष्का ने 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ टॉप किया है। इस साल कुल 993069 छात्रों ने परीक्षा दी है

SEPT 08, 2022 06:41 IST

NEET UG 2022 Result Live - जारी हो गया नीट यूजी परीक्षा का परिणाम, यहां से करें चेक

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा विदेशों में 14 शहरों सहित 497 शहरों के 3570 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 18,72,341 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। 

SEPT 08, 2022 06:16 IST

NEET 2022 Topper List: यहां देखिए नीट परिणाम की टॉपर लिस्ट

अगर टॉपर्स लिस्ट की बात करें तो एआईआर 1 हासिल करने वालीं हरियाणा की तनिष्का सहित कुल 4 उम्मीदवारों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। नीचे दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से टॉपर्स लिस्ट को चेक कर सकते हैं।

NEET 2022 Toppers List: हरियाणा की तनिष्का के साथ इन छात्रों ने किया टॉप

SEPT 08, 2022 05:21 IST

NEET 2022 Result: नीट टॉपर तनिष्का ने जेईई मेन में भी 99.50 पर्सेंटाइल हासिल किया

तनिष्का एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट की छात्रा हैं। उनके की ओर से साझा की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार, तनिष्का एम्स दिल्ली में पढ़ना चाहती हैं। उसके माता-पिता ने उसे प्रेरित किया और उस पर कभी दबाव नहीं डाला। वह रोजाना 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। तनिष्का ने इस साल 12वीं कक्षा 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। जबकि 10वीं कक्षा में उसने 96.4 प्रतिशत अंक थे। इसके अलावा उन्होंने जेईई मेन में 99.50 पर्सेंटाइल भी हासिल किया है। तनिष्का कार्डियो, न्यूरो या ऑन्कोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल करना चाहती हैं। परिवार मूल रूप से नारनौल, हरियाणा का रहने वाला है।

नीट रिजल्ट डायरेक्ट लिंक यहां क्लिक कर देखें- NEET UG Result 2022 Direct Link LIVE: Check here

SEPT 08, 2022 00:17 IST

NEET 2022 Result: नीट रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट रिजल्ट 2022 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने NEET UG परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक वेबसाइट ntaresults.nic.in पर नीट रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां पर चेक कर सकते हैं।
NEET 2022 Result Declared - NEET Result 2022 on neet.nta.nic.in

SEPT 07, 2022 23:57 IST

NEET UG 2022 Results Declared: जारी हुआ नीट परीक्षा का रिजल्ट

नीट यूजी 2022 परीक्षा के लिए परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अपने रिजल्ट को उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in की मदद से जाकर परिणाम देख सकते हैं।

SEPT 07, 2022 22:46 IST

NEET result 2022: बीते साल ये थे पासिंग मार्क्स

सामान्य- 720-138
सामान्य-पीएच- 137-122
एससी- 137-108
एसटी- 137-108
ओबीसी- 146-113
एससी/एसटी/ओबीसी-पीएच- 121-108

SEPT 07, 2022 22:12 IST

NEET Result 2022 Live: JEE, NEET और CUET को मिलाने का कोई प्लान नहीं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जेईई और एनईईटी के सीयूईटी में विलय के संबंध में स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के साथ मर्ज करने की तत्काल कोई योजना नहीं है और कम से कम अगले दो सालों में ऐसी कोई संयुक्त परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार को पता है कि परीक्षणों को मर्ज करने का विचार सामने आया है। लेकिन इस पर कोई सहमति नहीं बन पाई है कि क्या यह एक व्यावहारिक कदम होगा या नहीं।

SEPT 07, 2022 21:16 IST

neet.nta.nic.in पर लॉग इन के क्रेडेंशियल

NEET परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना लॉग इन करना होगा।
आवेदन संख्या
जन्म तिथि
सुरक्षा पिन

SEPT 07, 2022 20:41 IST

NEET 2022 Result: उमंग और डिजिलॉकर पर करें चेक

सभी उम्मीदवारों को नीट 2022 के लिए अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, एनटीए उमंग और डिजिलॉकर की मदद से एक अतिरिक्त मंच प्रदान कर रहा है। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा परिणाम को इन दो प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है।

SEPT 07, 2022 20:09 IST

NEET 2022: मेरिट लिस्ट विवरण

नीट परीक्षा के जिन उम्मीदवारों ने 15 प्रतिशत का अखिल भारतीय कोटा चुना है, उन्हें NEET UG मेरिट लिस्ट 2022 में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा NEET UG 2022 का परिणाम NEET मेरिट लिस्ट से निर्धारित होगा। 15 फीसदी AIQ सीटों के आवंटन के लिए योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय को भेजी जाएगी।

SEPT 07, 2022 19:25 IST

क्या घोषित हो चुका है NEET 2022 रिजल्ट हो चुका है जारी?

नहीं, वेबसाइट neet.nta.nic.in पर परिणाम 2022 अभी तक जारी नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट 2022 परिणाम पर किसी भी तरह की अफवाहों से खुद को दूर रखें और एनटीए नीट परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट नीट.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर नजर बनाए रखें।

SEPT 07, 2022 18:37 IST

NEET Result 2022 neet.nta.nic.in: इन कोर्स में ले सकेंगे एडमिशन

नीट 2022 स्कोर की मदद से एमबीबीएस, आयुष, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में भारत के शीर्ष डेंटल कॉलेजों और मेडिकल में एडमिशन दिया जाएगा। इनमें एडमिशन के लिए इच्छा रखने वाले छात्र अपने परिणाम यहां पर चेक कर सकेंगे।

SEPT 07, 2022 17:35 IST

NEET 2022 topper List: बीते सालों के टॉपर

बीते साल के सेशन में, तन्मय गुप्ता, मृणाल कुटेरी और कार्तिका जी नायर NEET UG के टॉपर्स बीते साल रहे हैं। नीट में पूरे अंक हासिल कर उन्हें AIR-1 हासिल हुआ।

SEPT 07, 2022 16:50 IST

NEET 2022 Result: रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट

अपने एनईईटी परिणाम 2022 सह स्कोरकार्ड को चेक करने के लिए इंतजार कर रहे उम्मीदवार एनटीए की ओर से परिणाम घोषित होने के बाद यहां दी गई वेबसाइट्स पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
neet.nta.nic.in
nta.ac.in

SEPT 07, 2022 16:00 IST

NEET Result 2022: नीट परीक्षा से जुड़े डिटेल्स

परीक्षा संचालन निकाय- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए)
परीक्षा का नाम- राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा
नीट 2022 परिणाम की तारीख- 7 सितंबर, 2022 तक
रिजल्ट का समय- शाम 6 से 8 बजे के बीच
आधिकारिक एनईईटी परिणाम डायरेक्ट लिंक- जारी होने पर उपलब्ध कराया जाएगा।

SEPT 07, 2022 14:56 IST

NEET परिणाम के साथ होगी ये जानकारी

NEET परिणाम 2022 आज, 7 सितंबर को कभी भी जल्द ही neet.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा। NEET के परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में घोषित किए जाएंगे जिसमें उम्मीदवारों के व्यक्तिगत विवरण, विषय-वार और समग्र स्कोर, प्रतिशत और अखिल भारतीय रैंक (AIR) शामिल होंगे।

SEPT 07, 2022 14:25 IST

NEET UG 2022 Result Live - neet.nta.nic.in से देखें रिजल्ट

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (The National Eligibility Entrance Test (NEET),-UG) 2022 के परिणाम आज यानी 7 सितंबर को घोषित करेगी। एक बार जारी होने के बाद, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर परिणाम की जांच कर सकेंगे।

SEPT 07, 2022 13:55 IST

NTA NEET Answer Key 2022 Live - संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, तैयार किया गया परिणाम

एनटीए ने उम्मीदवारों की एनईईटी ओएमआर प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी की थी। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार किया गया है और आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाना है। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाता है। कुंजी को विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दिया गया है।

SEPT 07, 2022 13:32 IST

NEET UG 2022 Result Live - आधिकारिक उत्तर कुंजी आज होगी जारी

NEET 2022 की re-examination केरल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के छह केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा 250 छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो विभिन्न कारणों से 17 जुलाई की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। एनटीए आज re-examination के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी करेगा।

SEPT 07, 2022 12:33 IST

 nta.ac.in - 497 शहरों में हुई थी परीक्षा, रिजल्ट आज

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारत के बाहर के 14 शहरों सहित पूरे देश में 497 शहरों में स्थित 3570 विभिन्न केंद्रों पर 1872343 उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (The National Eligibility Entrance Test (NEET)) आयोजित की। बता दे, रिजल्ट को nta.ac.in भी देखा जा सकता है।

SEPT 07, 2022 12:12 IST

इन वेबसाइटों से देखें NEET UG 2022 परिणाम

यहां उन वेबसाइटों के आधिकारिक लिंक दिए गए हैं जहां उम्मीदवार अपना NEET UG 2022 परिणाम देख सकते हैं।

neet.nta.nic.in

ntaresults.nic.in

nta.ac.in

SEPT 07, 2022 11:59 IST

NEET UG 2022 Result Live - 3,750 केंद्रों पर हुई परीक्षा

देश भर के 3,750 केंद्रों में एनटीए द्वारा आयोजित एनईईटी-यूजी 2022 परीक्षा (NEET-UG 2022 exam) के लिए 16 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 18,72,341 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

SEPT 07, 2022 11:34 IST

Sarkari Result 2022 - टाई-ब्रेकिंग होने पर एनटीए लेगा यह कदम

इस वर्ष से, NTA ने टाई-ब्रेकिंग के रूप में आयु को हटा दिया। इसका मतलब है कि अगर दो छात्रों के बीच टाई होती है, तो एनटीए जीव विज्ञान में प्राप्त अंकों के आधार पर इसे सुलझाएगा। यदि यह बनी रहती है, तो रसायन विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को वरीयता दी जाती है और उसके बाद कम गलत उत्तरों वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाती है।

SEPT 07, 2022 11:10 IST

neet.nta.nic.in - अनुमानित अंकों की कर सकते हैं गणना

अनंतिम उत्तर कुंजी के साथ, National Testing Agency ने उम्मीदवारों की NEET OMR response sheets भी जारी किया था। एनईईटी उत्तर कुंजी और ओएमआर उत्तर पत्रक का उपयोग करके, उम्मीदवार अपने अनुमानित अंकों की गणना कर सकते हैं।

SEPT 07, 2022 10:52 IST

NTA NEET Answer Key 2022 Live - 17 जुलाई को हुई थी परीक्षा, रिजल्ट आज

नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी और कुल 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। हालांकि सभी ने परीक्षा में भाग नहीं लिया, एक रिपार्ट के अनुसार 95 प्रतिशत छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा में भाग लिया था, अब इन सभी का रिजल्ट जारी होने जा रहा है।

SEPT 07, 2022 10:40 IST

Sarkari Result 2022 - ओएमआर आंसर भी हो चुकी है जारी, यहां से करें चेक

एनटीए ने 31 अगस्त को सभी कोड के लिए नीट की आधिकारिक आंसर की जारी की थी। कुंजी में दिए गए किसी भी उत्तर के खिलाफ चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक का समय दिया गया था। अनंतिम उत्तर कुंजी के साथ, NTA ने उम्मीदवारों की NEET OMR प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी किया था। एनईईटी

SEPT 07, 2022 10:15 IST

NEET UG 2022 Result Live - आंसर की हो चुकी है जारी

एनटीए ने 31 अगस्त को सभी कोड के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट की आधिकारिक आंसर की जारी की थी। कुंजी में दिए गए किसी भी उत्तर के खिलाफ चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक का समय दिया गया था।

SEPT 07, 2022 10:14 IST

NEET UG 2022 Result Live - 95 फीसदी उम्मीदवार हुए थे शामिल

The National Eligibility Entrance Test (NEET) UG 2022 परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी और कुल 18.72 लाख उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। एनटीए के मुताबिक, नीट यूजी में 95 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए थे। मेडिकल प्रवेश परीक्षा भारत के 497 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में 3,570 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

SEPT 07, 2022 10:14 IST

NEET UG 2022 Result Live - आज neet.nta.nic.in से देखे रिजल्ट

NTA शेड्यूल के अनुसार, NEET UG 2022 के लिए स्कोर कार्ड वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर आधिकारिक तौर पर आज जारी किए जाएंगे। The National Eligibility Entrance Test (NEET) से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज से जुड़े रहें।