CBSE 10th 12th Result 2023: घोषित हुए सीबीएसई 10वीं रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत डाउनलोड करें मार्कशीट
CBSE Board Class 10th 12th Result 2023: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स इन्हें cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
CBSE Board Class 10th 12th Result 2023: सीबीएसई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 12 मई को जारी कर दिया है। सीबीएसई परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर इसे डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है।
CBSE Result 2023 Direct Link OUT | CBSE 10th 12th Result 2023 Direct Link
इस साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 7240 केंद्रों पर हुई। बता दें कि बोर्ड अब किसी भी वक्त 10वीं रिजल्ट (CBSE 10th Result 2023) की घोषणा भी कर सकता है। सीबीएसई रिजल्ट से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - सीबीएसई मार्कशीट में होगी ये जानकारी
सीबीएसई मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, माता और पिता का नाम, स्कूल का नाम, विषय, रोल नंबर, मार्क्स, ग्रेड और रिमार्क्स सहित अन्य जरूरी जानकारी दी होगी। स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in पर रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Class 10th Sarkari Result 2023 LIVE - एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट वेबसाइट के अलावा एसएमएम पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को cbse10<स्पेस>रोल नंबर<स्पेस>स्कूल नंबर<स्पेस>सेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा।
CBSE Class X Result 2023 LIVE - 10वीं टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी
सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट की घोषणा आज आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई है। बता दें कि इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स की घोषणा नहीं की जाएगी। सभी स्टूडेंट्स वेबसाइट पर रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - 10वीं में 93.12% स्टूडेंट्स रहे सफल
सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 12 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 93.12% दर्ज किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में कम है।
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - इस लिंक से चेक करें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - वेबसाइट क्रैश होने पर यहां देखें रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजिलॉकर, एसएमएस और उमंग एप पर भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
CBSE 10th Result 2023 LIVE - सीबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - सीबीएसई 10वीं रिजल्ट भी जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं यानी हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए गए हैं।
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - कुछ ही देर में एक्टिव होगी लिंक
सीबीएसई 12वीं परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा के नतीजे भी आज जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट की सटीक समय की घोषणा नहीं की है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - 10वीं रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - 7240 केंद्रों पर हुई 10वीं परीक्षा
इस साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 7240 केंद्रों पर हुई।
CBSE Board 10th 12th Result 2023 LIVE - धर्मेंद्र प्रधान ने दी बधाई
कई छात्र उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे होंगे। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे हिम्मत न हारें। एक परीक्षा किसी व्यक्ति की क्षमता को परिभाषित नहीं करती है। कड़ी मेहनत करते रहें और अपने सपनों का पीछा करें। सफलता उन्हीं को मिलती है जो कभी हार नहीं मानते हैं। - केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। ध्यान रहे कि दो से अधिक विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्ट्मेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
CBSE Class 12th Result 2023 LIVE - सीबीएसई 12वीं में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर
सीबीएसई 12वीं का पास प्रतिशत 87.33 % दर्ज किया गया है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 % दर्ज किया गया। जबकि, लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा। सीबीएसई परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - नहीं होगी सीबीएसई 12वीं टॉपर्स की घोषणा
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार आद खत्म हो गया है। बोर्ड ने आज आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे जारी कर दिए हैं। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस साल 12वीं परीक्षा के टॉपर्स की घोषणा नहीं की जाएगी।
CBSE 12th Result 2023 LIVE - सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - एसएमएस पर ऐसे चेक करें 12वीं रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट वेबसाइट के अलावा एसएमएम पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को cbse12<स्पेस>रोल नंबर<स्पेस>स्कूल नंबर<स्पेस>सेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा।
CBSE 10th 12th Result 2023 Today LIVE: इन वेबसाइट्स पर भी छात्र चेक कर करें 12वीं सीबीएसई का रिजल्ट
results.gov.in
cbseresults.nic.in
cbse.nic.in
cbse.gov.in
digilocker.gov.in
CBSE 10th 12th Result 2023 Today LIVE: छात्र इन वेबसाइट्स से चेक कर पाएंगे रिजल्ट
सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर 12वीं क्लास का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
CBSE 12th result 2023: पिछले साल की तुलना में इस बार 5 फीसदी कम रहा रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड में पिछले साल 91.25% लड़के पास हुए थे, जबकि इस साल 84.67% लड़के ही पास हुए हैं। वहीं पिछले साल 94% छात्राएं पास हुई थीं जबकि इस साल 90.68% छात्राएं ही पास हुई हैं।
CBSE 10th 12th Result 2023 Today LIVE: digilocker.gov.in पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और Digilocker पर digilocker.gov.in पर भी चेक कर चेक कर सकते हैं।
CBSE Class 12th Result 2023: सीबीएसई 12वीं में बेटियों ने फिर किया कमाल
सीबीएसई 12वीं में इस बार 90.68 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। वहीं इस बार 84.67 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसके अलावा 12वीं में 60 प्रतिशत ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
CBSE Board 10th 12th Result 2023 LIVE: ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट वेबसाइट के अलावा एसएमएम पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को cbse12 रोल नंबरस्कूल नंबरसेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा।
How to check CBSE 12th Result 2023: वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
फिर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Result 2023 Today LIVE: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पास हुए 87.33 प्रतिशत छात्र
87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 99.91% परिणाम के साथ त्रिवेंद्रम बना देश का हाईएस्ट स्कोर करने वाला रीजन। वहीं दूसरे पर बेंगलूरु, तीसरे पर चेन्नई और चौथे नंबर पर दिल्ली।
CBSE 10th 12th Result 2023 Today LIVE: सीबीएसई ने cbse.nic.in पर जारी किया रिजल्ट
सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट cbse.nic.in पर नतीजे जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.inपर अपने नतीजे देख सकते हैं।
CBSE 10th 12th Result 2023 Today LIVE: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई ने बिना पूर्व सूचना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रिजल्ट घोषित करने की जानकारी दी।
CBSE Results 2023 Live - 16 लाख छात्रों के लिए रिजल्ट जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है! उल्लेखनीय है कि सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in और results.cbse.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया है।
सीबीएसई द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2023 आज, 12 मई, 2023 को घोषित कर दिया गया है। आज लगभग 16 लाख छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया है।
cbseresults.nic.in यहां से देखें सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट को cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
cbse.nic.in
से चेक किया जा सकता है।
CBSE Results 2023 Live - इन वेबसाइट से देखें सीबीएसई रिजल्ट 2023
“CBSE Board Class 10th Result 2023” और “CBSE Board Class 12th Result 2023” जारी होने के बाद इन वेबसाइट से स्कोर देखा जा सकता है
cbse.gov.in
cbse.nic.in
results.cbse.nic.in
CBSE Results 2023 Live - इस दिन जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
वर्ष 2023 में सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
सीबीएसई कक्षा 15 फरवरी, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गईं।
CBSE Board Class 12th Result 2023 की घोषणा जल्द ही किए जाने की संभावना है।
CBSE Results 2023 Live - कब हुई परीक्षा कब आएंगे रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2023 6759 केंद्रों और कक्षा 10वीं की परीक्षा 7240 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रैक्टिकल परीक्षा 2 जनवरी, 2023 से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे इसी हफ्ते जारी होने की संभावना है।
CBSE Results 2023 Live - जानें कब आएगा सीबीएसई बोर्ड के नतीजे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम 2023 इन्हीं दिनों में जारी होने के संकेत मिले हैं। जैसे ही cbse.nic.in पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परिणामों की घोषणा की जाएगी, यहां डायरेक्ट लिंक को शेयर कर दिया जाएगा, जिससे छात्रों को थर्ड पार्टी पोर्टल पर वेबसाइट हैंग की समस्या का सामना नहीं करना होगा।
cbse.nic.in पर आएगा रिजल्ट डेट का नोटिस
CBSE Results for both classes 10th and 12th से जुड़ी जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें, क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई अब कभी भी सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे देखने के लिए डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर सकती है। रिजल्ट डेट व टाइम की जानकारी जल्द ही आएगी, जिसके बाद छात्र cbse.nic.in से रिजल्ट देख सकेंगे।
CBSE Results 2023 Live - इसी सप्ताह जारी होंगे रिजल्ट: रिपोर्ट
छात्र इस सप्ताह “CBSE Board Class 10th Result 2023” और “CBSE Board Class 12th Result 2023” घोषित होने की उम्मीद कर सकते हैं, हालांकि सभी छात्रों को बोर्ड से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं। सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 5 फरवरी, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी।
CBSE Results 2023 Live - सीबीएसई रिजल्ट कब होगा जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम 2023 जल्द ही cbse.gov.in पर जारी किए जाने की उम्मीद है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड के छात्र results.cbse.nic.in से भी स्कोर देख सकेंगे। बता दें, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल लगातार सीबीएसई रिजल्ट 2023 को ट्रैक कर रहा है।
CBSE Board Results 2023: जरूरी नोटिस हो चुका है जारी
CBSE Board Results 2023 LIVE: सीबीएसई बोर्ड की ओर से सभी रजिस्टर स्कूलों के साथ जरूरी सूचना साझा की है। नोटिस में स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों के साथ डिजिलॉकर अकाउंट के लिए 6 अंकों का सुरक्षा पिन भी साझा करें। एक बार पिन शेयर होने के बाद कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्र अपनी मार्कशीट डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद ही डाउनलोड किया जा सकेगा।
CBSE Result 2023 LIVE: सीबीएसई रिजल्ट के लिए कैसे एक्टिव करें डिजिलॉकर?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in/activecbse पर जाएं।
नए पेज पर निर्देशों को पढ़ने और 'अकाउंट पुष्टि के साथ आरंभ करें' पर क्लिक करने के लिए कहा जाएगा।
अपना स्कूल कोड, कक्षा, रोल नंबर और अपने स्कूल की ओर से दिए सुरक्षा पिन दर्ज करें। अगला क्लिक करें - याद रखें, केवल संख्यात्मक कोड जोड़ना है।
एक बार जब आप पिन दर्ज करते हैं, तो आपका व्यक्तिगत विवरण सामने दिखाया जाएगा।
इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सब्मिट करें - कक्षा 10वीं छात्रों को अपनी जन्म तिथि भी दर्ज करनी होगी।
दर्ज किए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसको प्रदान करें और अपने अकाउंट को एक्टिव करने के लिए सब्मिट करें।
CBSE 12th Result 2023 LIVE: क्या हैं पासिंग मार्क्स?
CBSE 12th Result 2023 LIVE: सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर 33 फीसदी स्कोर हासिल करना होगा। इसके अलावा छात्रों को अपनी प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में अलग-अलग 33 प्रतिशत स्कोर करने होंगे। सीबीएसई 12वीं के परिणाम 2023 जल्द जारी होंगे।
CBSE Results 2023 LIVE: क्या कल जारी होगा सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट?
CBSE Results 2023 LIVE: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 के बहुत जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा बोर्ड की ओर से अब तक सीबीएसई रिजल्ट डेट को लेकर घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद इस सप्ताह के अंदर परिणाम को जारी कर देंगे लेकिन अब तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
CBSE Result 2023 for 10th, 12th: एक ही दिन जारी होंगे सीबीएसई के रिजल्ट
CBSE Result 2023 LIVE: ऐसी उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परिणाम एक ही दिन जारी किए जाएंगे।
CBSE Result 2023 LIVE: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं एग्जाम डेट्स
CBSE Board Result 2023 LIVE: सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वी परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से 21 मार्च 2023 के बीच आयोजित होंगी। इसके अलावा सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 5 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुई थी। इस बार परीक्षा के लिए करीब 38 लाख छात्र उपस्थित हुए थे और परिणाम के किसी भी समय जारी होने की संभावना है।
CBSE Board Results 2023 Link: सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट लिंक
CBSE Board Results 2023 Link: एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र अपने परिणामों को results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in या cbse.gov.in और Umang App की मदद से चेक कर पाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवार आईवीआर और एसएमएस की मदद से Digilocker.gov.in पर सीबीएसई रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
CBSE Result 2023 Date: कब तक सीबीएसई जारी करेगा रिजल्ट?
CBSE Board Exam Result 2023 Date: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कल, 12 मई तक कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणामों को लेकर घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बोर्ड की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि किए जाने का इंतजार है।
CBSE Class 10, 12 Results 2023: एक साथ आ सकता है कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट
CBSE Board Result 2023 LIVE: बीते साल की तरह ही सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षाओं के परिणाम एक ही दिन घोषित होंगे। इसके अलावा परिणामों से पहले छात्रों के साथ डेट और टाइम को भी साझा किया जाएगा।
CBSE Class 10, 12 Results 2023: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया नोटिस
CBSE Class 10, 12 Results 2023 LIVE: सीबीएसई ने स्कूलों से एलओसी क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करने वाले छात्रों के लिए डिजिलॉकर सुरक्षा पिन डाउनलोड करने को कहा है। एक छात्र को अपने अकाउंट को सक्रिय करने के लिए इस पिन का उपयोग करना होता है। सर्कुलर यहां क्लिक करके देखें।
CBSE Board Result 2023: फेक नोटिस हो रहा वायरल
CBSE Board Result 2023 LIVE: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 की डेट सीबीएसई की ओर से फिलहाल घोषित नहीं हुई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस भी वायरल हुआ है, जिसमें ऐसा दावा है कि सीबीएसई के परिणाम कल जारी हो सकते हैं। अधिकारियों की ओर से सीबीएसई रिजल्ट 2023 को लेकर डेट की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
CBSE Class 10 Result 2023: कहां चेक करें सीबीएसई बोर्ड के स्कोर
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
digilocker.gov.in Website
DigiLocker and UMANG apps.
IVRS, SMS (details will be shared on result day)
CBSE 10th, 12th Results 2023: ऑनलाइन कैसे चेक करें अपना स्कोर
CBSE 10th, 12th Results 2023 LIVE: सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
इसके बाद जरूरत के अनुसार माध्यमिक या वरिष्ठ माध्यमिक फाइनल एग्जाम रिजल्ट पर जाएं।
यहां से अपनी ब्रांच को दर्ज करें और लॉग इन के ऑप्शन को क्लिक करें।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम को चेक करें और अपने लिए डाउनलोड कर लें।
CBSE Board Results 2023: लॉग इन के क्रेडेंशियल
CBSE Board Results 2023 LIVE: सीबीएसई बोर्ड की ओर से जो रिजल्ट जारी किया जाएगा उसके लिए छात्रों को यहां बताए गए विवरण को चेक करने की जरूरत होगी।
स्कूल नंबर।
रोल नंबर।
एडमिट कार्ड आईडी।
जन्म तिथि।
CBSE Results 2023 Live - सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा के रिजल्ट कब?
सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा के रिजल्ट कब जारी किए जाएंगे? बता दें, इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा, इससे जुड़ एक वायरल नोटिस चल रहा था, जिस पर सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि रिजल्ट की बातें फर्जी है, जल्द ही आधिकारिक रूप से रिजल्ट डैट बताई जाएगी। इन रिजल्ट को cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in, cbseresults.nic.in से देखा जा सकता है।
कब जारी होगा सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट
“CBSE Board Class 10th Result 2023” और “CBSE Board Class 12th Result 2023” इससे जुड़ा एक नया अपडेट आ चुका है। सीबीएसई कक्षा 10, 12 की परीक्षा देने वाले छात्रों को सलाह दी गई है कि वायरल हो रहे रिजल्ट डेट पर भरोसा न करें और फर्जी नोटिसों के झांसे में न आएं। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वे इस बारे में आधिकारिक घोषणा करेंगे परिणाम कब जारी किया जाएगा।
CBSE Results 2023 Live - फर्जी नोटिस वायरल! आया ऑफिशियल स्टेटमेंट
CBSE Results 2023 Live - केवल इन क्रेडेंशियल से देखें सीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम
रोल नंबर
स्कूल संख्या
एडमिट कार्ड आईडी
जन्म की तारीख।
CBSE Results 2023 Live - सीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम 2023 कब व कहां से देख सकेंगे
“CBSE Board Class 10th Result 2023” और “CBSE Board Class 12th Result 2023” से जुड़े अपडेट यहां लगातार दिए जा रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं के परिणामों की सटीक तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। दोनों कक्षा के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे।
सीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम व अंक ऑनलाइन कैसे जांचें?
सीबीएसई बोर्ड के छात्र cbse.nic.in पर जाएं।
अब, CBSE Board Result 2023 for Class 10, 12 पर क्लिक करें।
यहां क्रेडेंशियल्स डालें और अंक देखें।
cbse.nic.in live - इन्हीं दिनों में जारी होगा सीबीएसई रिजल्ट
Central Board of Secondary Education, CBSE Class 10th 12th Results 2023 की घोषणा जल्द की दी जाएगी, परिणाम जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। CBSE बोर्ड के परिणाम की सही तारीख और समय के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। संभावना है इन्हीं दिनों में कोई अपडेट आ सकता है।
CBSE Results 2023 Live - सीबीएसई रिजल्ट इस दिन होगा जारी
सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे इसी हफ्ते या अगले हफ्ते तक जारी होने की संभावना है। आधिकारिक डेटा की बात करें, तो इस साल कुल 21,86,940 और 16,96,770 छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए यह सभी इंटरनेट पर लगातार कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।
Sarkari Result Live - इस बार जल्दी जारी हो रहा है सीबीएसई 2023 रिजल्ट
Central Board of Secondary Education द्वारा इन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
CBSE Class 10th 12th Results 2023 जेसे ही जारी किया जाएगा इन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक साइट से देखा जा सकता है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल भी लगातार रिजल्ट को ट्रैक कर रहा है।
CBSE Results 2023 Live - लाखों छात्रों के लिए जारी होगा CBSE Results
वर्ष 2023 में कुल 38,83,710 छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम 2023 के लिए पंजीकरण कराया था।
इनमें से 21,86,940 कक्षा 10वीं व 16,96,770 कक्षा 12वीं से रजिस्टर्ड थे।
CBSE Results 2023 Live - शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कर सकते हैं रिजल्ट की घोषणा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम 2023 की घोषणा की जा सकती है। Central Board of Secondary Education, CBSE द्वारा इन रिजल्ट की घोषणा जाएगी।
CBSE Results 2023 Live - सबसे तेज नतीजे यहां से देखें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम 2023 को लेकर तिथि व समय की जानकारी अभी नहीं आई है, लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल लगातार Class 10th 12th Results 2023 को ट्रैक रहा है, जैसे ही अपडेट आएगा सीबीएसई के छात्र सबसे पहले यहां से जानकारी पा सकेंगे।
CBSE Results 2023 Live - इन वेबसाइट से देख सकेंगे रिजल्ट
एक बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम 2023 जारी होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in या cbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।





