GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2022: गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक
GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2022, Gseb.org: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) की ओर से जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम परीक्षा (GSEB HSC General Stream Exams) के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपना परिणाम अब देख सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहिए।
GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2022, Gseb.org: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) की ओर से जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम परीक्षा का रिजल्ट कुछ देर पहले जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने की थी। उनके अनुसार, आज नतीजे जारी होंगे। वाघानी ने ट्वीट कर बताया कि गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए GSEB HSC जनरल स्ट्रीम परीक्षा का परिणाम शनिवार, चार जून को जारी किया जाएगा।
GSEB 12th Result 2022 Live - लिंक एक्टिव
बता दें रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक लिंक को एक्टिन कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Gujarat Board 12th General Stream Result 2022
गुजरात बोर्ड Gujarat Board 12th General Stream Result 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद ट्विटर पर छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। तमाम राजनेता और सामाजिक संगठन सफल हुए छात्रों को बधाई प्रेषित कर रहे हैं।
GSEB Result 2022: ऐसा रहा था गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट
गुजरात बोर्ड GSEB ने एचएससी साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट 2022, 12 मई को जारी किए थे जिसमें कुल 68,681 स्टूडेंट्स पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम के नतीजों की बात करें तो इसमें 72.02 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली थी। आज जनरल स्ट्रीम के साथ ही वोकेशनल स्ट्रीम, यूयूबी स्ट्रीम और संस्कृत मीडियम के रिजल्ट जारी किया गया है।
Gujarat Board GSEB Result: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार
GSEB ने गुजरात बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम के रिजल्ट (Gujarat Board HSC General stream Result) 2022 जारी कर दिए हैं। जनरल स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र अब अपना नतीजा देख सकते हैं।
Gujarat Board 12th Result Live - जारी हो गया रिजल्ट
गुजरात बोर्ड ने एचएससी 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
लाखों छात्र कर रहे इंतजार
गुजरात बोर्ड द्वारा इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 5 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में छात्र अब टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Gujarat Board HSC Result 2022 Live - कुछ ही देर में रिजल्ट
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 12 मई को साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया था। ऐसे में बोर्ड आज कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है। जीएसईबी के अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड ठीक 8 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेगा। प्रेस कांफ्रेंस खत्म होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। साथ ही रिजल्ट जारी होते ही आपको डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
मूल्यांकन प्रक्रिया हुई पूरी
मीडिया से बातचीत के दौरान बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि गुजरात बोर्ड ने 12वीं के कॉमर्स और आर्ट्स की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
GSEB HSC Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले उम्मीदवारों को जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर, GSEB HSC Result पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।
- अब एक नया पेज खुल जाएगा।
- GSEB 2022 कक्षा 12वीं जनरल स्ट्रीम का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर सहेज लें।
- साथ ही भविष्य की जरूरतों के लिए परिणाम का प्रिंट आउट भी ले लें।
GSEB Result 2022: यहां देखें जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम रिजल्ट
जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम परीक्षाएं 28 मार्च, 2022 से 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गईं। रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी छात्र gseb.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।
Gujarat Board Result Live: चार लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
रिपोर्टों के अनुसार, गुजरात बोर्ड (GSEB) के परीक्षा परिणाम का लगभग चार लाख उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। GSEB HSC यानी कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय के लिए परीक्षा में 04 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया होगा।

