LIVE

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम की डेट का ऐलान, इस समय करें चेक

Bihar Board 10th Result 2022 Date, BSEB Matric 10th Result 2022: बीएसईबी, बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं परिणाम 2022 की घोषणा biharboardonline.bihar.gov.in पर जल्द की जाएगी। उम्मीदवार यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट से भी देख पाएंगे, हालांकि आपको इस पेज पर भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Mar 30, 2022, 18:17 IST
Follow on Google News
Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम की डेट का ऐलान, इस समय करें चेक

Bihar Board BSEB 10th Result 2022 Date: बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बारे में परिणाम जारी होने से पहले ट्विटर हैंडल पर समय व दिन की खबर दी गई है। खैर, 10वीं के परिणाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए इस पेज पर बने रहें। इस साल, बिहार में लगभग 17 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। प्रश्नपत्र 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

Bihar Board 10th Result 2022 Today LIVE: Check marks here

बीएसईबी ने 24 मार्च को मोतिहारी जिले के छात्रों के लिए गणित के पेपर का दोबारा आयोजन किया, यह पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चला। सूत्रों के अनुसार, मूल्याकंप प्रक्रिया पूरी हो चुकी है अब 31 मार्च को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Sarkari Naukri 2022: Check Bihar Board 10th Result, UPTET, CTET, Jobs Notification here

MAR 30, 2022 17:42 IST

बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम के लिए ऑफिशियल नोटिस

Bihar Board 2022 Result Date: बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार शिक्षा मंत्री की ओर से बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट यानी 10वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।

MAR 30, 2022 17:07 IST

बिहार बोर्ड ने घोषित की रिजल्ट डेट

ताजा आधिकारिक अपडेट के अनुसार बिहार बोर्ड की ओर से 31 मार्च 2022 को बिहार बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाने वाला है।

MAR 30, 2022 16:41 IST

Bihar Board 10th Result 2022: छात्रों के लिए हेल्पलाइन

इसका कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है कि Biharboard.ac.in 10वीं का परिणाम 2022 कब घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 लिंक की लेटेस्ट खबरों के लिए इस ब्लॉग पेज के साथ लगातार बने रहें।

MAR 30, 2022 16:24 IST

बिहार बोर्ड 10 वीं परिणाम 2022 पर आधिकारिक अपडेट

बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा परिणाम को लेकर संबंधित अपडेट को लेकर छात्र को बीएसईबी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पेजों को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। यहां पर आपको ताजा जानकारी मिलती रहेगी। इसके अलावा हमारे इस पेज पर भी बने रहें।

MAR 30, 2022 16:18 IST

Bihar board 10th Result 2022: रिजल्ट को लेकर अब तक मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी मार्च के अंत तक मैट्रिक यानी बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि बोर्ड की ओर से इस बारे में अब तक किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

MAR 30, 2022 16:01 IST

BSEB 10th Result 2022: छात्रों के लिए आगे का रास्ता

बिहार बोर्ड रिजल्ट के बाद आंसर शीट की स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बोर्ड उन छात्रों के लिए विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा भी आयोजित करेगा जो अनुपस्थित थे और जो मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए थे।

MAR 30, 2022 15:29 IST

आधिकारिक वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in पड़ी बंद

बीएसईबी 10वीं रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in नहीं खुल रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 के अपडेट की जांच करने के लिए कुछ समय बाद वेबसाइट पर जाएं।

MAR 30, 2022 14:56 IST

Sarkari Result Live - रिजल्ट प्रोसेस होने वाला है पूरा

बिहार बोर्ड की तरफ से 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक 10वीं परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान गणित का पेपर लीक हो गया तो बोर्ड ने 24 मार्च को दोबारा से गणित का पेपर आयोजित किया, सूत्रों के अनुसार,  रिजल्ट प्रोसेस पूरा हो चुका है, बस ​गणित पेपर के अंकों को फाइनल रिजल्ट में जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।

MAR 30, 2022 14:29 IST

bihar board 10th result 2022 - 3 बजे आ सकता है नोटिफिकेशन 

बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही 10वीं के परिणाम जारी कर सकता है, एक रिपोर्ट के अनुसार संबंधित नोटिफिकेशन आज दोपहर 3 बजे के आसपास जारी किया जा सकता है, रिजल्ट्स जारी होने की सूचना 12वीं कक्षा के परिणाम की तरह प्रेस कांफ्रेंस के जरिये दी जा सकती है।

MAR 30, 2022 13:55 IST

bihar board matric 2022 - परिणाम जल्द, लेकिन अभी कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं

बिहार बोर्ड की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं आई है, ऐसे में छात्र किसी भी खबर पर भरोसा न करें, कुछ भी ऑफिसियल आएगा, तो यकीन मानिये यहां उसे अपडेट किया जाएगा, आप सबसे पहले बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2021 की जानकारी हासिल कर पाएंगे।

MAR 30, 2022 13:27 IST

Sarkari Result Live - बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम आज?

बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम आज यानी 30 मार्च, 2022 को जारी होने की संभावना है। रिपोर्टों से पता चलता है कि बीएसईबी मैट्रिक परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है, हालांकि अब तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं हुआ है, लेकिन बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट जारी होते ही आप सबसे पहले इसी पेज से डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।

MAR 30, 2022 12:55 IST

bihar board matric result 2022 - रिपोर्ट्स, इस समय आएंगे रिजल्ट?

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2022 आज से कल तक में जारी किया जा सकता है। हालांकि यह परिणाम दोपहर बाद ही जारी किए जाएंगे। रिजल्ट आने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के बारे में बताया जाएगा, यहां तक की टॉपर्स लिस्ट भी देखने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं।

MAR 30, 2022 12:55 IST

bihar board 10th result 2022 - सत्यापन प्रक्रिया पूरी

BSEB द्वारा आज, 30 मार्च को BSEB 10वीं के परिणाम 2022 जारी करने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, टॉपर्स के लिए सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बिहार बोर्ड मैट्रिक के परिणाम आज घोषित होने की संभावना है। बीएसईबी की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। नए अपडेट्स के लिए यहां देखते रहें।

MAR 30, 2022 12:54 IST

Sarkari Result Live - वेबसाइट न खुलने पर करें यह काम

एक बार घोषित होने के बाद, छात्र अपना बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2022 के नतीजे आज आने की उम्मीद है। यदि साइट नहीं खुलती है तो आप इसी पेज पर या timesnowhindi.com/education पर डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे, बता दें, यह परीक्षा 17 से 24 फरवरी, 2022 के बीच आयोजित की गई थी।

MAR 30, 2022 12:27 IST

bihar board 10th result 2022 - एसएमएस से भी देख सकेंगे परिणाम

छात्र एसएमएस सुविधाओं के माध्यम से अपने बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 पर लाखों उम्मीदवार या छात्र उम्मीद लगाए बैठे हैं। मैट्रिक का परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। यदि बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in क्रैश हो जाती है तो आप  इस तरीके से रिजल्ट देख सकते हैं। BIHAR10 <स्पेस> रोलनंबर।
टाइप करने के बाद इस मैसेज पर सेंड को 56263 पर भेजें।

MAR 30, 2022 11:54 IST

Sarkari Result Live - जल्द जारी होगा 10वीं का परिणाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) BSEB मैट्रिक कक्षा 10 का परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। बिहार बोर्ड के परिणाम कई अन्य वेबसाइटों पर भी अपेक्षित हैं। संभवत: परिणाम आज ही जारी हो सकते हैं या यूं कहें कि परिणाम से जुड़ी खबर या अपडेट आज आ सकता है, इसलिए इस पेज को विजिट करते र​हें।

MAR 30, 2022 11:11 IST

bihar board 10th result 2022 - रिजल्ट देरी की यह है वजह

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड Bihar School Examination Board (BSEB) 10वीं का रिजल्ट जल्द ही आ सकता है, बता दें, अब तक यह रिजल्ट आ चुका होता लेकिन गणित पेपर लीक होने की वजह से 24 मार्च को गणित का दोबारा से पेपर आयोजित किया गया, जिसके चलते रिजल्ट में देरी हुई।

MAR 30, 2022 10:26 IST

Sarkari Result Live - प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये घोषित होंगे परिणाम

बता दें बीएसईबी के अधिकारियों की ओर से ऐसा कोई अपडेट नहीं आया है। बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। जारी होने पर परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा। लेकिन ज्यादातर संभावना है कि जैसे 12वीं के रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये घोषित किए गए थे वैसे ही 10वीं के भी परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

MAR 30, 2022 09:48 IST

Sarkari Result Live - 10वीं के परिणाम जल्द

24 मार्च को एक बार फिर से प्रदेश भर के 25 केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक गणित पेपर का दोबारा से आयोजन किया गया। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि जो छात्र पुन: परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा, भले ही वे मूल परीक्षा में शामिल हुए हों या नहीं।

MAR 30, 2022 09:11 IST

bihar board 10th result 2022 डायरेक्ट लिंक

कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम आज होने की उम्मीद है। हालांकि, बिहार बोर्ड (BSEB) की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन आप इस पेज पर बने रहें, क्योंकि रिजल्ट को लगातार ट्रैक किया जा रहा है, परिणाम Biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होंंगे, रिजल्ट देखने के लिए इसी पेज पर आपको डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा।

MAR 30, 2022 08:37 IST

Sarkari Result Live - 16 से 17 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा राज्य के लगभग 17 लाख छात्रों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा कुछ वस्तुनिष्ठ सवाल भी पूछे गए थे, जिनके लिए आंसर की जारी की जा चुकी है, इस आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाने का भी मौका दिया गया था। बता दें, अब बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता हे।

MAR 30, 2022 07:56 IST

Sarkari Result Live - 10वीं परिणाम के लिए आधिकारिक घोषणा नहीं

बिहार बोर्ड बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 10 के परिणाम शायद आज घोषित नहीं करेगा, हालांकि यह सूत्रों के हवाले से खबर है, अपने कक्षा 10 बीएसईबी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अधिक आधिकारिक विवरण के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक करते रहना चाहिए।
 

MAR 30, 2022 07:38 IST

Sarkari Result Live - बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 की घोषणा आज?

बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा की जाएगी। संभावना है कि समारोह में बीएसईबी अध्यक्ष का भी उल्लेख किया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 की तारीख जल्द ही घोषित होने की संभावना है। जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, सूत्रों के बीएसईबी परिणाम की तारीख 30 मार्च शाम 3 से 4 बजे तक साझा करने की संभावना है। अपडेट के लिए यहां बने रहें।

MAR 30, 2022 07:19 IST

Sarkari Result Live - स्क्रूटनी विंडों जल्द होगी एक्टिव

बिहार बोर्ड मैट्रिक के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद बीएसईबी 10वीं के परिणाम की जांच प्रक्रिया शुरू होगी। यह स्क्रूटनी विंडो उम्मीदवारों को अपने परिणाम और अंक बीएसईबी द्वारा क्रॉस चेक करने का अवसर देती है। बता दें, बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट ऑनलाइन ही देखें जा सकेंगे।

MAR 30, 2022 06:57 IST

Sarkari Result Live - टॉपर्स की हैंडराइटिंग का होता है मिलान

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम के लिए बीएसईबी टॉपर्स का इंतजार है। आमतौर पर परिणाम घोषित होने से पहले, बीएसईबी व्यक्तिगत रूप से सभी टॉपर्स के साथ विवरण की पुष्टि करता है और उसके बाद ही उनके नाम जारी करता है। इस दौरान उनकी हैंडराइटिंग का मिलान किया जाता है।

MAR 30, 2022 06:25 IST

Sarkari Result Live - शाम 3 से 4 बजे तक रिजल्ट?

उम्मीद है कि बिहार बोर्ड 2022 के लिए बीएसईबी 10वीं के परिणाम आज से कल तक में घोषित होंगे। रिपोर्ट्स अब सुझाव दे रही हैं कि अगर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2022 आज जारी होता है तो यह 30 मार्च, 2022 को शाम 3 से 4 बजे तक जारी हो सकता है। 

MAR 29, 2022 23:40 IST

Bihar Board 10th Result: एक से दो दिन में जारी हो सकते हैं रिजल्‍ट

कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बिहार 10वीं का परिणाम 2022 29 मार्च या कल, 30 मार्च, 2022 तक घोषित होने की संभावना है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। 

MAR 29, 2022 23:02 IST

Sarkari Result 2022: इन वेबसाइट पर देखें रिजल्‍ट

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
MAR 29, 2022 22:19 IST

Bihar Board 10th Result: बीएसईबी ने दोबारा कराया था गणित का पेपर

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक राज्य के लगभग 17 लाख छात्रों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गणित का पेपर लीक हो गया था। जिसके चलते बीएसईबी ने दोबारा इस पेपर का आयोजन कराया था। 

MAR 29, 2022 21:35 IST

Bihar Board 10th Result 2022 : इन परीक्षार्थियों ने प‍िछले साल किया था टॉप

पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार ने 2021 में बिहार बोर्ड की 10वीं की फाइनल परीक्षा में 500 में से 484 अंक हासिल कर टॉप किया था। दूसरा स्थान 7 छात्रों ने साझा किया था, जिन्होंने 483 अंक प्राप्त किए।

MAR 29, 2022 20:48 IST

Sarkari Result Live - पिछले वर्षों के पास प्रतिशत

2021: 78.17%

2020: 80.59

2019: 80.73

2018: 68.89%

MAR 29, 2022 19:56 IST

Sarkari Result Live - फरवरी में हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं में लगभग 16.54 लाख छात्र शामिल हुए थे। बीएसईबी 10वीं के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे। बिहार बोर्ड, बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की गई थी। 

MAR 29, 2022 19:10 IST

Sarkari Result Live - सोशल मीडिया पर दिया जा सकता है अपडेट

बिहार बोर्ड कक्षा 10 मैट्रिक का परिणाम आज जारी होने की संभावना है। हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक अपडेट नहीं है। माना जा रहा है कि इंटरमीडिएट रिजल्‍ट की तरह बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी करने से पहले छात्रों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीएसईबी परिणाम तिथि और समय के साथ अपडेट करेगा।

MAR 29, 2022 18:27 IST

Sarkari Result Live - 17 लाख से ज्‍यादा परीक्षार्थियों को रिजल्‍ट का इंतजार

इस साल कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 17 लाख (16,48,894) छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा का आयोजन 17 से 24 फरवरी तक हुआ था। बिहार बोर्ड पिछले 2 वर्षों की तरह इस साल भी सबसे पहले नतीजे घोषित करने के अपने रिकॉर्ड को कायम रखना चाहता है।

MAR 29, 2022 17:37 IST

Sarkari Result Live - तो क्‍या आज जारी होगा रिजल्‍ट

एक मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि बिहार बोर्ड परिणाम तिथि अपडेट शाम 6 बजे तक होने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में 10वीं के रिजल्‍ट के लिए बीएसईबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

MAR 29, 2022 16:56 IST

Sarkari Result Live - टॉपर्स के नाम होंगे रिलीज

बिहार बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक टॉपर्स के नाम के साथ क्षेत्रीय चैनलों पर परिणाम घोषित करेगा। फिर परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

MAR 29, 2022 16:28 IST

Sarkari Result Live - मूल्‍यांकन प्रक्रिया हुई पूरी

पेपरों की मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। रीएग्‍जाम की कॉपियां भी चेक कर ली गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड आज या कल में कक्षा 10 के रिजल्‍ट जारी कर सकता है। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

MAR 29, 2022 16:02 IST

Sarkari Result Live - प्रेस कॉफ्रेंस में होगी घोषणा

BSEB कक्षा 10 या मैट्रिक के परिणामों की औपचारिक रूप से घोषणा करने के लिए एक - आयोजित करेगा, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लिंक सक्रिय हो जाएगा। 

MAR 29, 2022 15:43 IST

Sarkari Result Live - जानें कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल

पिछले साल 2021 में कक्षा 10 का रिजल्ट 5 अप्रैल को जारी किया गया था। वर्ष 2021 की मैट्रिक परीक्षा में 16.54 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। अब इस साल के परीक्षा परिणाम के घोषित होने का हर किसी को इंतजार है। 

MAR 29, 2022 15:00 IST

Sarkari Result Live - ऑनलाइन जारी होंगे रिजल्ट

जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट भी 12वीं की तरह ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाएंगे। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जैसे ही परिणाम जारी होंगे आप Biharboardonline.com, Bsebinterestedu.in या Biharboardonline.bihar.gov.in से जानकारी पा सकेंगे।

MAR 29, 2022 14:31 IST

Sarkari Naukri Live - बीएसईबी जल्द जारी करने वाला है रिजल्ट

बीएसईबी ने 24 मार्च को मोतिहारी जिले के छात्रों के लिए गणित के पेपर का दोबारा से आयो​जन किया। यह परीक्ष सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक हुई। बीएसईबी 10वीं फाइनल टेस्ट पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषयों में कम से कम 30% अंक प्राप्त करने चाहिए। ऐसा नहीं होने की स्थित में कंपाटर्मेंट परीक्षा की नौबत आ सकती है।

MAR 29, 2022 13:59 IST

Sarkari Result Live - कंपार्टमेंटल परीक्षा

जो लोग मैट्रिक परीक्षा में न्यूनतम अंक हासिल करने में विफल रहते हैं, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा के माध्यम से अपने स्कोर में सुधार करने का एक और मौका मिलेगा। इस बारे में जानकारी बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2022 घोषित होने के बाद आएगी।

MAR 29, 2022 13:44 IST

Sarkari Result Live - 10वीं क रिजल्ट जल्द

बिहार बोर्ड के परिणाम 2022 इंटरमीडिएट या कक्षा 12 के लिए पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। बीएसईबी ने परीक्षा से 28 दिनों के रिकॉर्ड में 16 मार्च, 2022 को परिणाम जारी किए थे, हालांकि अब तक 1वीं के भी परिणाम जारी कर दिए होते लेकिन गणित का पेपर दोबारा से आयोजित करने के चलते, अभी त​क रिजल्ट जारी नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो मूल्याकंन प्रोसेस पूरा होने को है या पूरा हो चुका है।

MAR 29, 2022 12:43 IST

Sarkari Result Live - रिजल्ट के लिए लिंक, इस दिन हुई थी परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 का इंतजार इसी हफ्ते या यूं कहें एक दो दिन में खत्म हो सकता है। अभी भ्री आधिकारिक नोटिस का इंतजार है, यह परिणाम जब भी जारी होंगे आप इस लिंक biharboardonline.bihar.gov.in से देख पाएंगे, बता दें 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच बिहार बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा आयोजित ​की थी।
 

MAR 29, 2022 12:15 IST

Sarkari Result Live - इसलिए नहीं आया रिजल्ट

बिहार बोर्ड, बीएसईबी मैट्रिक या बीएसईबी 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थीं। हालांकि, पेपर लीक के आरोपों के कारण गणित की परीक्षा 24 मार्च, 2022 को फिर से आयोजित की गई थी। यही वजह मानी जा रही है कि अभी तक 10वीं का रिजल्ट जारी नहीं हो पाया।

MAR 29, 2022 11:22 IST

Sarkari Result Live - लेटेस्ट अपडेट

बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2021 कब आयेगा? रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड के नतीजे जल्द ही घोषित होने की संभावना है। हालांकि, छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिजल्ट वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर विजिट करते रहें।

MAR 29, 2022 10:45 IST

Sarkari Result Live - नकली वेबसाइट से रहें सावधान

27 मार्च, 2022 को, बिहार बोर्ड, बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 जारी करने का दावा करने के लिए एक नकली वेबसाइट वायरल हुई। साइट सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गई, लेकिन बाद में इसे खारिज कर दिया गया। बीएसईबी मैट्रिक परिणाम के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जैसी ही आधिकारिक जानकारी आएगी आपको इस पेज पर जानकारी दे दी जाएगी।
 

MAR 29, 2022 09:57 IST

Sarkari Result Live - क्या मिलेगा प्राइज मनी

बीएसईबी बिहार बोर्ड के टॉपर्स को लैपटॉप और नकद पुरस्कार प्रदान करता है। पहली रैंक धारक को ₹1 लाख और दूसरे और तीसरे रैंक धारकों को ₹75,000 और ₹50,000 प्रत्येक का पुरस्कार दिया जाता है। उन्हें लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर भी मिलते हैं।

MAR 29, 2022 09:21 IST

Sarkari Result Live - पिछले साल इतने प्रतिशत छात्र हुए थे पास

यदि पिछले वर्ष की बात करें, तो बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2021 में 78.71% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। परिणाम 5 अप्रैल, 2022 को घोषित किया गया था। 2021 में, बीएसईबी उन कुछ बोर्डों में से था जिन्होंने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की थी। अब 2022 के लिए 10वीं के परिणामों पर जल्द ही अपडेट जारी ​किया जाएगा।

MAR 29, 2022 08:59 IST

Sarkari Result Live - बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट कब आयेगा?

बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट कब आयेगा? सटीक तारीख के बारे में बताना मुश्किल है, क्योंकि आधिकारिक तौर पर अभी तक ऐसी कोई जानकारी दी गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है परिणाम, लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें, हम रिजल्ट को ट्रैक कर रहे हैं।

MAR 29, 2022 08:29 IST

Sarkari Result Live - बीएसईबी जल्द जारी करेगा रिजल्ट

मोतिहारी जिले के छात्रों के लिए, बीएसईबी ने 24 मार्च को गणित के पेपर की पुन: परीक्षा आयोजित की। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक था। इस पेपर के अंकों को बाकी विषयों के अंकों के साथ जोड़कर जल्द ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

MAR 29, 2022 07:57 IST

Sarkari Result Live - बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट चेक करने का तरीका

बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट चेक करने का तरीका आसान है। वैसे तो छात्र biharboardonline.bihar.gov.in से परिणाम चेक कर सकेंगे, लेकिन timesnowhindi.com/education से डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे, जिससे एक क्लिक से बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2022 देखा जा सकेगा।

MAR 29, 2022 07:28 IST

Sarkari Result Live - बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट ऑनलाइन आएगा?

बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया था, यही वजह है कि बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा, उम्मीदवार biharboardonline.bihar.gov.in से रिजल्ट देख सकेंगे, लेकिन छात्र चाहें तो timesnowhindi.com/education से रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी पा सकेंगे।

MAR 29, 2022 06:57 IST

Sarkari Result Live - इस लिंक पर देखें रिजल्ट

बिहार बोर्ड जल्द ही biharboardonline.bihar.gov.in पर कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेगा। कक्षा 10 या मैट्रिक परीक्षाओं के लिए बिहार बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार इसी हफ्ते खत्म हो सकता है। कथित तौर पर लगभग 16 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहिए।

MAR 29, 2022 06:40 IST

Sarkari Result Live - मैट्रिक कक्षा 10 का परिणाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) BSEB मैट्रिक कक्षा 10 का परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। बिहार बोर्ड के परिणाम कई अन्य वेबसाइटों जैसे डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप पर भी आ सकते हैं।

MAR 28, 2022 23:48 IST

Bihar Board 10th Result: जानें कहां चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड के नतीजे जल्द ही घोषित होने की संभावना है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिजल्ट वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। 

MAR 28, 2022 23:23 IST

Sarkari Result LIVE: टॉपर्स को मिलेंगे इनाम

बीएसईबी बिहार बोर्ड के टॉपर्स को लैपटॉप और नकद पुरस्कार प्रदान करता है। पहली रैंक धारक को ₹1 लाख और दूसरे और तीसरे रैंक धारकों को ₹75,000 और ₹50,000 प्रत्येक का पुरस्कार दिया जाता है। उन्हें लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर भी दिए जाते हैं। 

MAR 28, 2022 22:35 IST

BIhar Board Result LIVE: टॉपरों की जारी होगी सूची

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्‍ट जल्‍द जारी करने की उम्मीद है। नतीजों के साथ-साथ बिहार बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर्स की सूची भी आज घोषित की जा सकती है।

MAR 28, 2022 21:52 IST

Sarkari Result LIVE: जानिए कितने अंक लाने हैं जरूरी

छात्रों को बीएसईबी 10 वीं की परीक्षा पास करने के लिए सभी व्यक्तिगत विषयों में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो लोग न्यूनतम अंक हासिल करने में विफल रहते हैं, उन्हें बाद में आयोजित होने वाली कंपार्टमेंटल परीक्षा के माध्यम से अपने स्कोर में सुधार करने का एक और मौका मिलेगा।

MAR 28, 2022 21:00 IST

Bihar Board 10th Result: उत्‍तर कुंजी पहले हुई थी जारी

इस साल लगभग 17 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। बोर्ड ने 8 मार्च को वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के लिए उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी थी। इस पर आपत्ति उठाने का भी मौका दिया गया था। 

MAR 28, 2022 20:15 IST

Sarkari Result LIVE: इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्‍ट

Onlinebseb.in

Biharboardonline.com

biharboardonline.bihar.gov.in

MAR 28, 2022 19:33 IST

Bihar Board 10th Result: अप्रैल के पहले सप्‍ताह तक रिजल्‍ट आने की संभावना

कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि रिजल्‍ट अप्रैल के पहले सप्‍ताह में रिलीज़ किए जा सकते हैं क्‍योंकि कॉपियों की चेकिंग के बाद बोर्ड टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन करेगा। बोर्ड की ओर रिजल्‍ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जा सकती है। 

MAR 28, 2022 18:48 IST

Bihar Board 10th Result: कॉपी की चेकिंग हुई पूरी

बिहार बोर्ड ने पेपर लीक के बाद गणित का रीएग्‍जाम 24 मार्च को आयोजित किया था। कॉपी चेकिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अब जल्‍द ही रिजल्‍ट जारी करने की तैयारी की जा रही है। 

MAR 28, 2022 17:55 IST

Sarkari Result LIVE: मोतिहारी के एग्‍जाम सेंटर में लीक हुआ था पेपर

बिहार बोर्ड 10वीं के एग्‍जाम 17 फरवरी से शुरू हुए थे। मगर पहले ही दिन गणित का पेपर लीक होने के बाद से इसे स्‍थगित कर दिया गया था। इस पेपर की परीक्षा 24 मार्च को दोबारा आयोजित की गई थी। बताया जाता है कि मोतिहारी के एग्‍जाम सेंटर्स पर परीक्षा पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। 

MAR 28, 2022 17:21 IST

Sarkari Result 2022: ट्विटर अकाउंट पर शेयर की जाएगी जानकारी

बिहार बोर्ड रिजल्‍ट के डेट और टाइम की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करेगा। परिणाम की घोषणा होती ही छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। बताया जाता है कि इस सिलसिले में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी आयोजित की जा सकती है। 

MAR 28, 2022 16:43 IST

बोर्ड पहले देगा सूचना

बिहार बोर्ड की ओर रिजल्‍ट जारी किए जाने के पहले डेट और टाइम की जानकारी जारी की जाएगी और तय समय पर रिजल्‍ट रिलीज़ किए जाएंगे। चूंकि अभी तक रिजल्‍ट डेट की घोषणा नहीं की गई है ऐसे में माना जा रहा है कि परिणाम आज जारी नहीं होंगे। 

MAR 28, 2022 16:27 IST

Bihar Board 10th Result: अंतिम चरण में पहुंची रिजल्‍ट की तैयारी

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टॉपरों के इंटरव्‍यू और कॉपियों की रीचेकिंग हो चुकी है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि बोर्ड एक से दो दिन के अंदर परिणाम घोषित कर देगा। 

MAR 28, 2022 16:02 IST

Sarkari Result LIVE: तो क्‍या सोमवार को जारी होंगे परिणाम!

टॉपर्स की कॉपियां बोर्ड कार्यालय में मंगाकर उसकी रीचेंकिंग की गई है। ये प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। टॉपरों का इंटरव्‍यू भी लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में रिजल्‍ट के सोमवार तक जारी होने की संभावना है, हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर डेट नहीं बताई गई है। 

MAR 28, 2022 15:32 IST

Sarkari Result 2022: 16 लाख से ज्‍यादा परीक्षार्थियों को रिजल्‍ट का इंतजार

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। इस बार लगभग 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वे सभी बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। 

MAR 28, 2022 15:04 IST

Sarkari Result Live - बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज?

27 मार्च, 2022 को, बिहार बोर्ड, बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 जारी करने का दावा करने के लिए एक नकली वेबसाइट वायरल हुई। साइट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, लेकिन बाद में इसे खारिज कर दिया गया। बीएसईबी मैट्रिक परिणाम के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनके आज आने की उम्मीद है। लेकिन यह संकेत हो सकता है कि रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे

MAR 28, 2022 14:41 IST

Sarkari Result Live - एसएमएस से भी देख पाएंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड, बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 आज घोषित होने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र एसएमएस सुविधाओं के माध्यम से अपना परिणाम ऑफलाइन देख सकते हैं।

MAR 28, 2022 14:41 IST

Sarkari Result Live - 10वीं का परिणाम जल्द

बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। बिहार मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के समय और तारीख को लेकर बीएसईबी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। संपर्क करने पर, अधिकारी ने कहा कि जल्द ही एक घोषणा की उम्मीद है।

MAR 28, 2022 14:41 IST

Sarkari Result Live - अफवाहों पर न करें विश्वास

बीएसईबी, पटना कार्यालय में पूछताछ करने पर, अधिकारियों ने साझा किया कि जल्द ही एक घोषणा किए जाने की संभावना है। उन्होंने छात्रों से धैर्य रखने और अफवाहों पर विश्वास न करने को भी कहा।