IPL 2022, RCB vs KKR Match Highlights: आरसीबी ने रोमांचक मैच में दी कोलकाता को 3 विकेट से मात, दर्ज की सीजन की पहली जीत
आरसीबी ने बुधवार को केकेआर को रोमांचक लो स्कोरिंग मैच में 3 विकेट अंतर से मात देकर सीजन की पहली जीत दर्ज की।

IPL 2022, RCB vs KKR Match Highlights: फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक लो स्कोरिंग मुकाबले में 3 विकेट अंतर से 4 गेंद शेष रहते मात दी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आरसीबी ने केकेआर को 18.5 ओवर में 128 रन पर ढेर कर दिया था। जीत के लिए 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 17 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। वहां से वापसी करते हुए आरसीबी सीजन की पहली जीत दर्ज करने में सफल हुई। शेरफेन रदरफोर्ट ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।
17 रन पर आरसीबी ने गंवा दिए थे 3 विकेट
जीत के लिए 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। उमेश यादव और टिम साउदी ने कहर परपाते हुए 2.1 ओवर में 17 रन के स्कोर तक अनुज रावत(0), फॉफ डुप्लेसी(5) और विराट कोहली(12) को चलता कर दिया था।
रदरफोर्ट और विली ने रोकी विकटों की पतझड़
इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ट और डेविड विली ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी करके मुश्किल से उबारा। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर 62 के स्कोर पर डेविड विली 18 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर नीतीश राणा के हाथों लपके गए।
शाहबाज ने जगाई जीत की आस
इसके बाद एक छोर थामकर बल्लेबाजी कर रहे रदरफोर्ट को शाहबाज अहमद का साथ मिला। शाहबाज ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की ओर बढ़ा दिया। दोनों ने मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाहबाज वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। विकेट की पीछे खड़े शेल्डन जैक्सन ने कोई भूल नहीं की।
साउदी ने दो विकेट लेकर बढ़ा दी थी धड़कनें
शाहबाद के आउट होने के बाद 18वें ओवर में आरसीबी को टिम साउदी ने तीन गेंद के अंतराल में दो झटके देकर मुश्किल में डाल दिया। पहले उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ट को विकेट के पीछे शेल्डन जैक्सन के हाथों लपकवाया। रदरफोर्ट ने 28(40) रन बनाए। उनके आउट होने के बाद वनिंदु हसरंगा भी 3 गेंद में 4 रन बनाकर आंद्रे रसेल के हाथों लपके गए। इस तरह 7 विकेट गंवाकर आरसीबी मुश्किल में आ गई।
हर्षल और दिनेश कार्तिक ने दिलाई जीत
ऐसे में अनुभवी दिनेश कार्तिक को हर्षल पटेल का साथ मिला। 19वें ओवर में वेंकटेश अय्यर की गेंद पर दो चौके जड़कर हर्षल पटेल ने जीत की हार आसान कर दी। अंतिम ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे और दिनेश कार्तिक ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया और अगली गेंद पर चौका जड़कर आरसीबी को सीजन की पहली जीत दिला दी। केकेआर के लिए टिम साउदी ने 3 और उमेश यादव ने 2 विकेट लिए। वहीं सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट झटके। दिनेश कार्तिक 7 गेंद में 14 और हर्षल पटेल 6 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
128 रन पर ढेर हुआ केकेआर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 18.5 ओवर में 128 रन बनाकर ढेर हो गई। आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कहर परपाते हुए केकेआर के बल्लेबाजों को पिच पर पैर नहीं जमाने दिए। वनिंदु हसरंगा ने 20 रन देकर 4 और हर्षल पटेल और आकाश दीप ने 3-3 विकेट झटके। एक विकेट मोहम्मद सिराज के खाते में गया। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 18 गेंद में 25 रन बनाए। उमेश यादव केकेआर के दूसरे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 12 गेंद में 18 रन की पारी खेली और 10वें विकेट के लिए वरुण चक्रवर्ती के साथ 27(26) रन की साझेदारी करके टीम को 128 रन के स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा सैम बिलिंग्स ने 15 गेंद में 14 रन, श्रेयस अय्यर(13), वेंकटेश अय्यर(10), सुनील नरेन(12), नीतीश राणा(10) ने रन बनाए। 9 ओवर में केकेआर के 6 खिलाड़ी महज 67 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे।
जल्दी पवेलियन लौटी सलामी जोड़ी
कोलकाता की टीम की शुरुआत सधी हुई रही लेकिन तीन ओवर में वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने 14 रन जोड़ लिए थे। लेकिन चौथे ओवर की पहली गेंद पर आकाशदीप ने वेंकटेश अय्यर का कैच अपनी ही गेंद पर लपक लिया और कोलकाता को पहला झटका दिया। इसके बाद पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने रहाणे को शाहबाज अहमद के हाथों लपकवा कर केकेआर को दूसरा झटका दिया। वेंकटेश अय्यर ने 9 और रहाणे ने 10 रन बनाए।
रहाणे और वेंकटेश अय्यर के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने नीतीश राणा के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन आकाशदीप ने नीतीश राणा को डेविड विली के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका कोलकाता को दे दिया। नीतीश 5 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।
पॉवरप्ले में केकेआर ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 44 रन बना लिए थे। इसके बाद गेंदबाजी करने आए वनिंदु हसरंगा ने चौथी ही गेंद पर फॉर्म में चल रबहे श्रेयस अय्यर का विकेट झटककर कोलकाता की कमर तोड़ दी। केकेआर का स्कोर 46 रन पर चार विकेट हो गया। इसके बाद हसरंगा ने अपने अगले ओवर में लगातार दो विकेट सुनील नरेन(10) और शेल्डन जैक्सन(0) के झटके।
उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती ने बचाई लाज
हसरंगा के बाद हर्षल पटेल ने केकेआर को दो ओवर में बगौर कोई रन दिए 12 विकेट झटके। उन्होंने सैम बिलिंग्स(15) और आंद्रे रसेल के विकेट झटके। ऐसे में केकआर की बड़ा स्कोर खड़ा करने की आशा खत्म हो गई थी। लेकिन अंत में उमेश यादव ने दसवें विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की। उमेश यादव 12 गेंद में 18 रन बनाए। वहीं वरुण चक्रवर्ती 16 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
आरसीबी ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी फैसला
आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी की टीम ने अपने पहले मैच की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। केकेआर ने टिम साउदी को शिवम मावी की जगह मौका दिया है। यह टीम में हुआ एक बदलाव है।
दोनों के बीच ऐसी रही है अबतक भिड़ंत
दोनों टीमों के बीच अबतक आईपीएल में कुल 30 बार भिड़ंत हुई है जिसमें से 17 बार बाजी केकेआर के और 13 बार आरसीबी के हाथ लगी है। पिछले तीन सीजन में दोनों के बीच कुल 7 मैच खेले गए जिसमें से 4 आरसीबी ने 3 ने केकेआर ने जीते। ऐसे में दोनों के बीच इस बार भी भिड़ंत रोचक होने की संभावना है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन( Playing XI of Both Team)
आरसीबी की प्लेइंग 11( RCB Playing 11)
फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, डेविड विली, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
केकेआर की प्लेइंग 11 (KKR Playing 11)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जेक्सन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती।
सीजन की पहली और रोमांचक जीत की खुशी
दिनेश कार्तिक ने दिलाई आरसीबी को जीत
दिनेश कार्तिक ने पारी के आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर आंद्रे रसेल के खिलाफ छक्का और चौका जड़कर टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी।
हर्षल पटेल की धमाकेदार बल्लेबाजी, जीत के लिए चाहिए 6 गेंद में 7 रन
पारी के 19वें ओवर में हर्षल पटेल ने वेंकटेश अय्यर के ओवर में दो चौके जड़कर आरसीबी को जीत के करीब पहुंचा दिया। 19 ओवर में आरसीबी ने 7 विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 6 गेंद में 7 रन बनाने हैं। दिनेश कार्तिक 4 (5) और हर्षल पटेल 10(6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: आरसीबी ने 18 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 112 रन
आरसीबी ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंद में 17 रन और बनाने हैं। कार्तिक 3(4) और हर्षल पटेल 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसरंगा बने साउदी का शिकार
टिम साउदी ने एक ही ओवर में वनिंदु हसरंगा के रूप में दूसरी सफलता हासिल की। हसरंगा ने 3 गेंद में 4 रन बनाए। जीत के लिए 13 गेंद में 18 रन आरसीबी को बनाने हैं। बल्लेबाजी करने हर्षल पटेल आए हैं। दिनेश कार्तिक 4 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसरंगा ने जड़ा शानदार चौका
रदरफोर्ट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए वनिंदु हसरंगा ने शानदार चौका जड़ा।
आरसीबी को लगा छठा झटका, साउदी ने किया रदरफोर्ट का शिकार
आरसीबी को छठा झटका शेरफेन रदरफोर्ट के रूप में टिम साउदी ने दिया। उनका विकेट के पीछे शानदार कैच शेल्डन जैक्सन ने लपका। रदरफोर्ट ने 40 गेंद में 28 रन की पारी खेली।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: आरसीबी ने 17 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 105 रन
आरसीबी ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। 18 गेंद में जीत के लिए उसे 24 रन और बनाने हैं। शेरफेन रदरफोर्ट 39 गेंद नें 28 और दिनेश कार्तित 3 गेंद में 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाहबाज बने वरुण चक्रवर्ती का शिकार, आरसीबी को लगा पांचवां झटका
शाहबाद अहमद 20 गेंद में 27 रन की पारी खेलकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर गच्चा खाकर एलबीडब्लू हो गए। यह आरसीबी का पांचवां विकेट था। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 छक्के जड़े। 16 ओवर में आरसीबी ने 5 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। रदरफोर्ट 26 (36) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 24 गेंद में 28 रन आरसीबी को बनाने हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 15 ओवर में आरसीबी ने बनाए 4 विकेट पर 93 रन
आरसीबी ने 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। जीत के लिए आरसीबी को 30 गेंद में 36 रन और बनाने हैं। रदरफोर्ट 25 (33) और शाहबाज अहमद 20 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं। टिम साउदी ने इस ओवर में 4 रन दिए। पांचवीं गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ट के खिलाफ रिव्यू लिया गया था लेकिन तीसरे अंपायर ने फैसले को नकार दिया।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 14 ओवर में आरसीबी ने बनाए 4 विकेट पर 89 रन
आरसीबी ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद में 40 रन और बनाने हैं। रदरफोर्ट 25 (31) और शाहबाज 17 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं। उमेश यादव ने इस ओवर में 4 रन खर्च किए।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 13 ओवर में आरसीबी ने बनाए 4 विकेट पर 85 रन
आरसीबी ने शानदार वापसी करते हुए 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। आंद्रे रसेल के इस ओवर में शाहबाज अहमद ने दो छक्के जड़े। वहीं इस ओवर में कुल 15 रन रसेल ने लुटाए। जीत के लिए आरसीबी को अब 42 गेंद में 44 रन बनाने हैं। रदरफोर्ट 23 (29) और शाहबाज 15 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाहबाज ने रसेल की गेंद पर जड़ा दूसरा छक्का
शाहबाज अहमद ने 13वें ओवर में आंद्रे रसेल के खिलाफ दूसरा छक्का जड़कर स्कोर को 85 रन तक पहुंचा दिया। वो 8 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाहबाज अहमद ने जड़ा शानदार छक्का
13वें ओवर की तीसरी गेंद पर शाहबाद अहमद ने शानदार छक्का पुल करके आंद्रे रसेल की गेंद पर जड़ा। इसके साथ ही स्कोर 79 रन तक पहुंच गया।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 12 ओवर में आरसीबी ने बनाए 4 विकेट पर 70 रन
आरसीबी ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 48 गेंद में उसे 59 रन और बनाने हैं। शेरफेन रदरफोर्ट 22 (28) और शाहबाज अहमद 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने अपने इस ओवर में 8 रन दिए।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: आरसीबी को लगा चौथा झटका, विली बने नरेन का शिकार
129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत के बाद आरसीबी ने 11 ओवर में 4 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड विली 18 (28) रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर नीतीश राणा के हाथों लपके गए। शेरफेन रदरफोर्ट 16 (25) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए आरसीबी को 54 गेंद में 67 रन और बनाने हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: आरसीबी ने 10 ओवर में बनाए 3 विकेट खोकर 59 रन
129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत के बाद आरसीबी ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ट 13 (20) और डेविड विली 13 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर में आरसीबी को 70 रन और बनाने हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: गेंदबाजी करने आए वरुण चक्रवर्ती
स्ट्रैटजिक टाइमआउट के बाद गेंदबाजी करने वरुण चक्रवर्ती आए हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: आरसीबी ने 9 ओवर में बनाए 3 विकेट खोकर 53 रन
129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत के बाद आरसीबी ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ट 13 (20) और डेविड विली 13 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: आरसीबी ने 8 ओवर में बनाए 3 विकेट खोकर 52 रन
129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ट 12 (18) और डेविड विली 13 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: पचास रन के पार पहुंचा आरसीबी
खराब शुरुआत के बाद आरसीबी ने 7.3 ओवर में पचास रन पूरे कर लिए हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: आरसीबी ने 6 ओवर में बनाए 3 विकेट खोकर 40 रन
129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ट 5 (15) और डेविड विली 9 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं। सुनील नरेन अपने पहले ओवर में 4 रन दिए।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: आरसीबी ने 6 ओवर में बनाए 3 विकेट खोकर 36 रन
129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ट 4 (12) और डेविड विली 6 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। आंद्रे रसेल ने अपने पहले ओवर में 11 रन दिए।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: आरसीबी ने 5 ओवर में बनाए 3 विकेट खोकर 25 रन
129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ट 3 (10) और डेविड विली 0 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं। साउदी ने अपने दूसरे ओवर में 2 रन दिए।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: आरसीबी ने 4 ओवर में बनाए 3 विकेट खोकर 24 रन
आरसीबी ने 4 ओवर में 3 विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ट 3 (10) और डेविड विली 0 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं। साउदी ने अपने दूसरे ओवर में 2 रन दिए।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: उमेश ने किया विराट का शिकार, आरसीबी को लगा तीसरा झटका
विराट कोहली तीसरे ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर के हाथों लपके गए। उन्होंने 7 गेंद में 12 रन बनाए।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 3 ओवर में आरसीबी ने बनाए 3 विकेट पर 22 रन
129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने खराब शुरुआत के बाद 3 ओवर में 3 विकेट खोकर 22 रन बना लिए हैं। डेविड विली 0 (1) और शेरफेन रदरफोर्ट 1 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं। उमेश यादव ने अपने दूसरे ओवर में 5 रन दिए और विराट कोहली का बड़ा विकेट हासिल किया। विराट कोहली विकेट के बाहर जाती गेंद के साथ छेड़छाड़ की और विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के हाथों लपके गए।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: साउदी ने किया डुप्लेसी का शिकार
टिम साउदी ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी को स्लिप में अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा दिया। डुप्लेसी ने 4 गेंद में 5 रन बनाए। 2 ओवर में आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए थे। विराट 6 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 1 ओवर में आरसीबी ने बनाए 1 विकेट खोकर 10 रन
आरसीबी ने अपनी पारी के पहले ओवर में 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 9(3) और फॉफ डुप्लेसी 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। अनुज रावत पारी की तीसरी ही गेंद पर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।
बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली
अनुज रावत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने विराट कोहली उतरे। उन्होंने चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: तीसरी ही गेंद पर लगा आरसीबी को झटका, उमेश ने किया अनुज रावत का शिकार
आरसीबी ने अपनी पारी की तीसरी ही गेंद पर अनुज रावत के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। चेन्नई के खिलाफ मैन ऑफ द मैच चुने गए उमेश यादव ने रावत को विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के हाथों लपकवाया। अनुज ने 2 गेंद का सामना किया और अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी
फॉफ डुप्लेसी और अनुज रावत की जोड़ी 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। केकेआर के लिए गेंदबाजी की शुरुआत उमेश यादव ने की है।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 18.5 ओवर में केकेआर 128 रन पर ढेर
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 18.5 ओवर में 128 रन बनाकर ढेर हो गई। केकेआर का आखिरी विकेट उमेश यादव के रूप में गिरा आकाशदीप ने उन्हें बोल्ड करके केकेआर की पारी का अंत किया। उमेश ने 18(12) रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। उन्होंने 10वें विकेट के लिए वरुण चक्रवर्ती के साथ 26 गेंद में 27 रन की साझेदारी की।
उमेश यादव ने छक्के के साथ की 19वें ओवर की शुरुआत
19वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने आकाशदीप की गेंद पर शानदार छक्का पुल करके जड़ा।
हर्षल पटेल की गेंद पर वरुण ने जड़े दो चौके
वरुण चक्रवर्ती ने 18वें ओवर की दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौके जड़े।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 18 ओवर में केकेआर ने बनाए 9 विकेट पर 118 रन
हर्षल पटेल ने 18वें ओवर में 8 रन दिए। वरुण चक्रवर्ती ने उनके ओवर में दो चौके जड़कर स्कोर को 18 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन तक पहुंचा दिया। चक्रवर्ती 10(16) और उमेश 8(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 17 ओवर में केकेआर ने बनाए 9 विकेट पर 110 रन
केकेआर ने 17 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। इस ओवर में सिराज ने 6 रन दिए। उमेश यादव 8 (7) और वरुण चक्रवर्ती 2 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं। उमेश यादव ने इस ओवर में एक चौका जड़ा।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 16 ओवर में केकेआर ने बनाए 9 विकेट पर 104 रन
केकेआर ने 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। हर्षल पटेल ने अपने तीसरे ओवर में 3 रन दिए। उमेश यादव 3(4) और वरुण चक्रवर्ती 1(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 15 ओवर में केकेआर ने बनाए 9 विकेट पर 101 रन
केकेआर ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। 15वें ओवर की पहली गेंद पर केकेआर ने 100 रन पूरे किए। अपने आखिरी ओवर में वनिंदु हसरंगा ने 2 रन देकर 1 विकेट लिया। 4 ओवर में उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट झटके। उमेश यादव 1 और वरुण चक्रवर्ती 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: वनिंदु ने दिया केकेआर को नौवां झटका, साउदी आउट
वनिंदु हसरंगा ने अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर टिम साउदी को फॉफ डुप्लेसी के हाथों लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। साउदी ने 1(5) रन बनाए। यह हसरंगा का पारी में चौथा विकेट था।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 14 ओवर में केकेआर ने बनाए 8 विकेट पर 99 रन
हर्षल पटेल ने 14वें ओवर में एक भी रन नहीं दिया और आंद्रे रसेल को भी पवेलियन वापस भेज दिया। 14 ओवर में केकेआर ने 8 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं। टिम साउदी 0(3) और उमेश यादव 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। हर्षल ने 2 ओवर में बगैर कोई रन दिए 2 विकेट हासिल किए हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: आंद्रे रसेल को हर्षल ने भेजा पवेलियन
14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हर्षल पटेल की शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने की कोशिश में आंद्रे रसेल विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच दे बैठे। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। रसेल ने 18 गेंद में 25 रन बनाए और इस पारी के दौरान 1 चौके और 3 छक्के जड़े।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: रसेल ने की शाहबाज नदीम की धुनाई, 13 ओवर में केकेआर ने बनाए 99 रन
आंद्रे रसेल ने स्पिनर शाहबाज नदीम के ओवर में दो छक्के सहित कुल 16 रन बटोरे। ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर रसेल ने शानदार छक्के जड़े और स्कोर को 13 ओवर में 7 विकेट पर 99 रन तक पहुंचा दिया। रसेल 25(13) और टिम साउदी 0(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 12 ओवर में केकेआर ने बनाए 7 विकेट पर 83 रन
केकेआर ने 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। रसेल 10(8) और साउदी 0(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: केकेआर को लगा सातवां झटका, बिलिंग्स बने पटेल का शिकार
कोलकाता को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर सातवां झटका हर्षल पटेल ने दिया। अपना पहला ओवर फेंक रहे हर्षल पटेल ने बिलिंग्स को विराट के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 15 गेंद नें 14 रन बनाए और अपनी पारी में एक छक्का जड़ा। शॉर्ट गेंद पर बिलिंग्स ने पुल शॉट खेला और मिड ऑन पर विराट कोहली के हाथों लपके गए।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: कोलकाता ने 11 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 83 रन
कोलकाता ने 11 ओवर में 6 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। वनिंदु हसरंगा के स्पेल के तीसरे ओवर में आंद्रे रसेल ने शानदार छक्का जड़ा। रसेल 10 (8) और सैम बिलिंग्स 14 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। हसरंगा ने इस ओवर में 7 रन दिए।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 10 ओवर में केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 76 रन
केकेआर ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। आंद्रे रसेल 4(4) और सैम बिलिंग्स 13(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसरंगा ने मचाया धमाल, हैट्रिक पर पहुंचे
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: बल्लेबाजी करने उतरे आंद्रे रसेल
जैक्सन के आउट होने के बाद आंद्रे रसेल बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: शेल्डन जैक्सन को हसरंगा ने किया बोल्ड
वनिंदु हसरंगा ने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर शेल्डन जैक्सन को बोल्ड करके केकेआर को छठा और लगातार दूसरा झटका दिया। 9 ओवर में केकेआर ने 6 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। बिलिंग्स 10(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। हसरंगा की गुगली को जैक्सन नहीं पढ़ पाए और अपना विकेट गंवा दिया।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: वनिंदु हसरंगा ने किया नरेन का शिकार
कोलकाता नाइट राइडर्स को पांचवां झटका वनिंदु हसरंगा ने पारी के नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया। आतिशी पारी खेलने की कोशिश कर रहे सुनील नरेन हसरंगा की गेंद पर आकाशदीप के हाथों लपके गए। उन्होंने 8 गेंद में 12 रन बनाए। सैम बिलिंग्स 10(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर ने 8.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 8 ओवर में कोलकाता ने बनाए 4 विकेट पर 58 रन
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं। इस ओवर की पहली दो गेंद पर सुनील नरेन ने चौका और छक्का जड़ा। इस ओवर में कुल 12 रन आकाशदीप ने दिए। नरेन 12 (7) और बिलिंग्स 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
नरेन के छक्के के साथ पचास रन के पार पहुंचा केकेआर
आठवें ओवर में आकाशदीप की गेंद पर चौका जड़कर सुनील नरेन ने केकेआर को 7.1 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने छक्का भी जड़ दिया।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 7 ओवर में केकेआर ने बनाए 4 विकेट पर 46 रन
केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद 7 ओवर में 46 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। वनिंदु हसरंगा ने अपने पहले ओवर में 2 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। सैम बिलिंग्स 0(2) और सुनील नरेन 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन, वनिंदु हसरंगा ने किया शिकार
पारी के सातवें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर वनिंदु हसरंगा की फिरकी में फंसकर कप्तान फॉफ डुप्लेसी के हाथों लपके गए। ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे और फॉफ डुप्लेसी ने उनका कैच लपक लिया। अय्यर ने 10 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके जड़े।
गेंदबाजी करने आए वनिंदु हसरंगा
पॉवरप्ले खत्म होते ही कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने लेग स्पिनर वनिंदु हसरंगा के हाथ में गेंद थमा दी है।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: पॉवरप्ले में केकेआर ने बनाए 3 विकेट पर 33 रन
केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 12 (7) और सुनील नरेन 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। आकाशदीप 2 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट ले चुके हैं।
डेविड विली ने पकड़ा शानदार कैच, नीतीशा राणा लौटे पवेलियन
आकाशदीप ने अपने दूसरे ओवर में तेजी से बल्लेबाजी कर रहे नीतीश राणा को शॉर्टपिच गेंद पर कैच लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। छठे ओवर की पांचवीं गेंद डेविड विली ने उनका शानदार कैच लपका। राणा ने 5 गेंद पर 10 रन की पारी खेली।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: छक्के के साथ नीतीश राणा ने खोला खाता
अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे नीतीश राणा ने आकाशदीप के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला। यह नीतीश राणा की पारी की पहली गेंद थी।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: रहाणे बने सिराज का शिकार
पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे सिराज की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्कवैर लेग पर लपके गए। रहाणे ने 10 गेंद में 9 रन बनाए। 5 ओवर के बाद केकेआर ने 2 विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 6 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। नीतीश राणा नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं।
सिराज ने पटकाया अय्यर का कैच
मोहम्मद सिराज ने पांचवें ओवर में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर का फॉलो-थ्रू में टपका दिया। वो गेंद तक नहीं पहुंच सके। उस वक्त 9 रन बनाकर खेल रहे थे।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: स्पेल की पहली गेंद पर विकेट लेने की खुशी
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: 4 ओवर में कोलकाता ने बनाए 1 विकेट पर 25 रन
केकेआर ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। आकाशदीप ने ओवर की शुरुआत विकेट के साथ की लेकिन इसके बाद अंतिम 5 गेंद में 11 रन लुटा दिए। श्रेयस अय्यर 5(2) और रहाे 9(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ने की चौके के साथ शुरुआत
श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और पारी की शुरुआत चौके के साथ की।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: वेंकटेश अय्यर बने आकाश दीप का शिकार, केकेआर को लगा पहला झटका
चौथे ओवर में गेंदबाजी के बदलाव के साथ ही केकेआर ने आकाशदीप की गेंद पर वेंकटेश अय्यर का विकेट गंवा दिया। वेंकटेश अय्यर ने 14 गेंद में 10 रन की पारी खेलकर फॉलो-थ्रू में गेंदबाज आकाशदीप के ही हाथों लपके गए।
RCB vs KKR IPL 2022 Live Score: केकेआर ने बनाए 3 ओवर में 14 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। अय्यर 10 (13) और रहाणे 3 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं। डेविड विली ने अपने दूसरे ओवर में 4 रन दिए।
KKR vs RCB, IPL 2022 LIVE: 2 ओवर में केकेआर ने बनाए 10 रन, बाल-बाल बचे वेंकटेश अय्यर
केकेआर ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। दूसरे ओवर में वेंकटेश अय्यर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बाल बाल बचे। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्टंप्स के करीब पहुंच गई थी। लेकिन वेंकटेश भाग्यशाली रहे और अपनी चपलता की वजह से आउट होने से बच गए। वेंकटेश अय्यर 9* (9) और अजिंक्य रहाणे 1*(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs RCB, IPL 2022 LIVE:अय्यर ने जड़ा केकेआर की पारी का पहला चौका
वेंकटेश अय्यर ने पारी के दूसरे ओवर की शुरुआत मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका जड़कर की। यह मैच का पहला चौका था।
KKR vs RCB, IPL 2022 LIVE: पहले ओवर में केकेआर ने बनाए 4 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने पारी के पहले ओवर में डेविड विली के खिलाफ बगैर किसी नुकसान के चार रन बना लिए हैं। वेंकटेश 3(3) और रहाणे 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RCB vs KKR LIVE: पहली गेंद पर खोला केकेआर ने खाता
केकेआर ने पहली ही गेंद पर सिंगल के साथ अपना मैच में खाता खोला है। पहला रन अजिंक्य रहाणे के नाम रहा।
बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर, आरसीबी गेंदबाजी के लिए तैयार
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बल्लेबाजी का आगाज करने वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी उतरी है। वहीं आरसीबी के लिए गेंदबाजी का आगाज करने डेविड विली आए हैं।
IPL 2022, RCB vs KKR LIVE: टॉस के वक्त क्या बोले दोनों टीमें के कप्तान?
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
आरसीबी की प्लेइंग 11( RCB Playing 11)
फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, डेविड विली, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
केकेआर की प्लेइंग 11 (KKR Playing 11)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जेक्सन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती।
आरसीबी ने अपने पहले मैच की टीम में नहीं किया बदलाव
आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने बताया कि केकेआर के खिलाफ मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं केकेआर की टीम शिवम मावी की जगह टिम साउदी को खिलाया गया है।
IPL 2022, RCB vs KKR LIVE: आरसीबी ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
डीवाय पाटिल स्टेडियम में कैसा है पिच का हाल?
पिच कड़ी है जिसमें उछाल और गति दोनों होगी। विकेट पर एक बार फिर रनों की जमकर बारिश होगी। बल्लेबाजों को उछाल और गति का फायदा होगा। पहली पारी में गेंदबाजों को मदद मिलेगी। रात में ओस पड़ेगी इसकी वजह से एक बार फिर जो टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी।
अय्यर ने कप्तानी में जीते हैं 57 प्रतिशत मैच
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अपनी कप्तानी में 57 प्रतिशत मैच जीते हैं। उन्होंने नई टीम के साथ सीजन का आगाज भी जीत के साथ किया है।
IPL 2022, RCB vs KKR LIVE: जीत की राह पर लौटना चाहेगी आरसीबी
फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी केकेआर के खिलाफ जीत की राह पर लौटना चाहेगी। वहीं केकेआर की टीम चेन्नई को पटखनी देने के बाद आत्मविश्वास से भरी है और जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
मुकाबले के लिए फैन्स हैं उत्साहित
नवी मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम पहुंची केकेआर
मुकाबले से पहले अभ्यास करते अजिंक्य रहाणे
कीवी दिग्गजों के बीच होगी जंग
कीवी क्रिकेट को व्हाइट बॉल क्रिकेट में बुलंदियों पर पहुंचाने वाले ब्रेंडन मैकुलम और माइक हेंसन एक दूसरे के आमने सामने होंगे। पिछली बार आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में मैकुलम ने हेसन के खिलाफ बाजी जीत ली थी।
अजिंक्य रहाणे बनेंगे 4 हजारी?
अजिंक्य रहाणे आईपीएल में 4 हजार रन पूरे करने से 15 रन दूर हैं। अगर वो बुधवार को आरसीबी के खिलाफ 15 रन बना लेते हैं तो वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले नौवें भारतीय खिलाड़ी होंगे। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें सबसे तेज भारतीय होंगे।
आरसीबी से भिड़ंत के लिए केकेआर है तैयार
मुकाबले के लिए तैयार हैं दोनों टीमें
अपनी पिछली टीम के खिलाफ खेलेंगे दिनेश कार्तिक
विराट का जमकर चलता है केकेआर के खिलाफ बल्ला
पिछले सीजन केकेआर रही थी आरसीबी पर भारी
पिछले सीजन केकेआर और आरसीबी के बीच कुल तीन मुकाबले खेले गए थे। जिसमें से 2 में कोलकाता और एक में आरसीबी विजयी रही थी। साल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
कोलकाता की ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जेक्सन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।
इस टीम के साथ मैदान में उतर सकती है आरसीबी
फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, डेविड विली, मोहम्मद सिराज, सिद्धार्थ कौल।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
दोनों टीमों के बीच अबतक आईपीएल में कुल 30 बार भिड़ंत हुई है जिसमें से 17 बार बाजी केकेआर के और 13 बार आरसीबी के हाथ लगी है।
आज कोलकाता और आरसीबी के बीच है भिड़ंत
आईपीएल 2022 के छठे मुकाबले में आज फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर के बीच भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमों का ये सीजन का दूसरा मैच है। केकेआर ने जहां सीजन की शुरुआत चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ की है। वहीं आरसीबी को पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भी हार का मुंह देखना पड़ा था।
