Bihar Vidhan Sabha Security Guard PET Admit Card 2025 Download Link: बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा आज 18 सितंबर को बिहार विधानसभा सुरक्षा गार्ड पीईटी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार sgpetadmit.blasrecruit.in या vidhansabha.bihar.gov.in से इन प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, सभी वर्ग के उम्मीदवारों को अलग अलग दिनों पर परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा जैसे पुरुष उम्मीदवारों के लिए 20 सितंबर, महिला उम्मीदवारों के लिए 21 सितंबर और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 22 सितंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन आईडी और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा। पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के साथ पहुंचना जरूरी है, साथ में एक वैध फोटो आईडी भी लेकर आएं।
जानें किस वर्ग के लिए कब होगी परीक्षा?
बिहार विधानसभा सुरक्षा गार्ड पीईटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 20 सितंबर, महिला उम्मीदवारों के लिए 21 सितंबर और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 22 सितंबर को आयोजित होने वाली है।
Security Guard PET Admit Card 2025 कैसे करें डाउनलोड?
सिक्योरिटी गार्ड पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bihar.gov.in पर जाएं
- Security Guard PET Admit Card 2025 Link 2025 Link पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- Security Guard PET Admit Card 2025 Link 2025 Download करें
उम्मीदवार ध्यान दें, एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं आएंगे, इसके अलावा ये भी सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय से पहले निर्धारित स्थल पर पहुंचें।
बता दें, बिहार विधान सभा की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के कुल 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही बीवीएस की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में सफल 800 उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया है।
