एजुकेशन

Bihar School Timing Change: कड़ाके की ठंड की वजह से बदल गई बिहार पटना स्कूलों का समय, 6 जनवरी तक रहेगी ये टाइमिंग

Bihar School Timing Change: 2 जनवरी 2025 गुरुवार को बिहार के कई स्थानों पर पारा लुढ़क गया, जिसके चलते मौसम का मिसाज बदल गया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बिहार पटना के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। जानें अब ​कब से खुलेंगे स्कूल, क्या है नई टाइमिंग

Image

बदल गई बिहार पटना स्कूलों का समय

Bihar School Timing Change: आज 2 जनवरी 2025 बिहार के कई स्थानों पर पारा लुढ़क गया। आईएमडी के अनुसार, डेहरी और बांका में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस क्षेत्र में सबसे ठंडा रहा। राज्य की राजधानी पटना सहित बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान 6-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, यह जानकारी विभाग ने दी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बिहार पटना के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। जानें अब कब से खुलेंगे स्कूल, क्या है नई टाइमिंग

Bihar School Timing Latest News

भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को डेहरी और बांका राज्य में सबसे ठंडे स्थान रहे, इसके बाद औरंगाबाद (6.7 डिग्री सेल्सियस), बक्सर (7.1 डिग्री सेल्सियस), भागलपुर 7.6 (डिग्री सेल्सियस), गया और अरवल (7.8 डिग्री सेल्सियस), वैशाली (8.4 डिग्री सेल्सियस), सहरसा (8.5 डिग्री सेल्सियस) और सीतामढ़ी (8.6 डिग्री सेल्सियस) रहे।

Bihar School Timing News Today

आज गुरुवार को पटना में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की भी सूचना मिली।

Bihar School Timing Today

इस बीच, पटना में जिला प्रशासन ने मौजूदा ठंड की स्थिति को देखते हुए 6 जनवरी तक सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

Bihar School Timing News

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सभी निजी और सरकारी स्कूलों (प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और कोचिंग सेंटर सहित) के लिए 2 जनवरी से 6 जनवरी तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article