BSEB Admit Card 2023: बिहार बोर्ड परीक्षा का दूसरा डमी एडमिट कार्ड, चेक कर लें नमूना प्रवेश पत्र

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Nov 25, 2022, 06:03 PM IST

BSEB, Bihar Board Dummy Admit Card 2023: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से अगले साल 2023 की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट साझा किया गया है। छात्रों के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड यानी नमूना प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है, जिस पर छात्र अपनी जानकारी का विवरण चेक कर सकते हैं।

Bihar Board, BSEB Dummy Admit Card 2023 for Class 10th and 12th: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar Schools Exam Board) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड (BSEB Dummy Admit Card) साझा किया है। बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2023 मैट्रिक और इंटरमीडिएट कक्षा के लिए अगले कुछ दिनों तक उपलब्ध रहेगा। जो छात्र बिहार बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ रहे हैं और 2023 में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं, वे इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और गलती सुधार के लिए भी बोर्ड की ओर से समय सीमा निर्धारित की गई है।

Bihar Board 10th matric exam dummy Admit Card

बिहार बोर्ड ने जारी किया नमूना प्रवेश पत्र

आधिकारिक बीएसईबी वेबसाइट biharboardonline.com से उनका डमी एडमिट कार्ड उपलब्ध है। बीएसईबी की ओर से मैट्रिक 2023 परीक्षा के लिए दूसरा बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2023 लिंक अभी जारी किया गया है, जिसके लिए लाखों छात्र इंतजार कर रहे थे, अब इंतजार का समय खत्म हो गया है। त्रुटि सुधार के लिए 1 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

End of Feed