Bihar School Closed News Today 2024 due to Winter: बिहार राज्य के बच्चों की बल्ले बल्ले! राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। बिहार की राजधानी पटना में 8वीं तक के स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद करने का निर्देश आया है। बता दें, यह नियम सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए है। (Bihar School Closed News Today) अगर आप बिहार राज्य के स्कूल से पढ़ रहे हैं, या अभिभावक हैं, तो जानिये कक्षा 8 से ऊपर की क्लास के छात्रों के लिए क्या है नियम
Bihar School Closed News Today 2025
डीएम चंद्रशेखर ने 5 जनवरी 2025 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। (Bihar School Closed due to Winter) आने वाले शनिवार यानी 11 जनवरी तक स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी। वहीं, कक्षा 8 से ऊपर की क्लास का संचालन सुबह 9 बजे के बाद किया जाएगा।
शिक्षक अपने समय पर आएंगे, Bihar School Closed due to Cold
स्कूल में कक्षा 8वीं तक के बच्चे नहीं आएंगे, लेकिन शिक्षक अपने समय पर आएंगे, लेकिन यदि बच्चे कक्षा 9 या इससे ऊपर की क्लास के छात्र हैं, तो उन्हें 9 से पहले नहीं बुलाया जा सकता है।
3:30 के बाद नहीं चलेगी कक्षा, Bihar School Closed News
बिहार राज्य में 9 या इससे ऊपर की क्लास के छात्रों को 3:30 बजे से ज्यादा नहीं रोका जा सकता है।
Bihar School Closed News Today 2024 Pdf
डीएम चंद्रशेखर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पटना जिले में भीषण ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।
कोल्ड डे अलर्ट जारी, घने कोहरे की चेतावनी
उत्तर भारत समेत बिहार में भीषण ठंड से बुरा हाल है। मौसम विभाग ने पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में शीत दिवस यानी कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें, तो अगले कुछ दिनों तक राज्यभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जाएगा।
