एजुकेशन

Bihar School Class 1 To 8 Exam Date 2025: बिहार स्कूल कक्षा 1 से 8वीं तक परीक्षा की तारीख घोषित

Bihar School Class 1 To 8 Exam Date 2025 Announced: बिहार के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से होगी।

Image

Bihar School Class 1 To 8 Exam Date 2025: यहां देखें बिहार स्कूल कक्षा 1 से 8वीं तक परीक्षा की तारीख

Bihar School Class 1 To 8 Exam Date 2025 Announced: बिहार के स्कूलों के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से होगी। यहां परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी।

Bihar School Class 1 To 8 Exam Date

बीते दिनों एससीईआईरटी की संयुक्त निदेशक सुषमा कुमारी ने परीक्षा की तिथि सहित अन्य एसओपी जारी की है। इससे संबंधित पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा में 1 करोड़ से अधिक छात्रों के शामिल होने की संभावना है।

बच्चों को मिलने वाली किताबों की होगी समीक्षा

जारी एसओरी के मुताबिक राज्य के सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों को मिलने वाली किताबों में किसी प्रकार की कोई श्रुटि ना हो। साथ ही किसी प्रकार का कोई मिसप्रिंट या शब्दों में गलतियां ना हो इसके लिए स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च ट्रेनिंग (SCERT) छपाई के लिए समीक्षा करेगा।

यह कॉपी अपडेट हो रही है.....

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article