एजुकेशन

Bihar Jeevika Result 2026 Declared: घोषित हुआ 2747 पदों के लिए बिहार जीविका का रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Bihar Jeevika Result 2026 Declared: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) ने जीविका का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar Jeevika Result 2026 Declared: यहां देखें बिहार जीविका का रिजल्ट

Bihar Jeevika Result 2026 Declared: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) ने जीविका का रिजल्ट जारी कर (Bihar Jeevika Result 2026) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2747 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (BPM), कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर, एरिया कोऑर्डिनेटर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, अकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव समेत कई पद (Bihar Jeevika Result) शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Bihar Jeevika Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

बता दें बिहार जीविका की परीक्षा 19 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर 2025 के बीच अलग अलग शिफ्टों में कराई गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी होने जा रहा है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

BRLPS Bihar Jeevika Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सबसे पहले brlps.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर BRLPS Bihar Jeevika Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

यहां रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

अब सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Bihar Jeevika Result 2026: क्या है बिहार जीविका परीक्ष

बिहार जीविका परीक्षा, बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जीविका) में नौकरी पाने के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा होती है। यह संस्था ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और गरीब परिवारों के आर्थिक विकास के लिए काम करती है। इस परीक्षा के माध्यम से ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखा सहायक, कार्यालय सहायक जैसे पदों पर भर्ती की जाती है।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article