DDA Consultant Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और वो भी दिल्ली में तो यह कई उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने लैंडस्केप विभाग के लिए कंसल्टेंट की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके संबंध में अधिक जानकारी चेक कर सकते हैं। आइए अब आपको भर्ती की पात्रता, पदों की संख्या और सैलरी से संबंधित अधिक जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएं।
DDA Bharti 2026: कंसलटेंट के कितने पदों पर होगी भर्ती
डीडीए ने कंसल्टेंट आर्किटेक्ट के 3 और कंसल्टेंट लैंडस्केप आर्किटेक्ट के 14 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर जिन उम्मीदवारों को चुना जाता है उन्हें लोकल कन्वेंस यानी किराया भी दिया जाएगा।
DDA Recruitment 2026: कितनी है सैलरी
- कंसल्टेंट लैंडस्केप आर्किटेक्ट (14) के लिए मासिक सैलरी 52,500 से 76000 रुपये तक है। किराया 1500 से 3000 रुपये का है।
- कंसल्टेंट आर्किटेक्ट (3) के लिए मासिक वेतन 47000 से 64000 है। लोकल किराया 1500 से 3000 रुपये तक है। जो सैलरी में मिला दिया जाएगा तो सैलरी और बढ़ जाएगी।
DDA Consultant Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
दोनों पदों पर भर्ती के दी गई योग्यता के आधार पर ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट)
- उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री या समकक्ष डिग्री लैंडस्केप आर्किटेक्ट में होना अनिवार्य है।
- साथ ही उम्मीदवार के पास आर्किटेक्ट में बैचलर डिग्री होना भी अनिवार्य है।
- इसके अलावा मास्टर्स की डिग्री के बाद लैंडस्केप प्रोजेक्ट पर काम का प्रोफेशनल अनुभव होना चाहिए।
- आर्किटेक्चरल बेस्ड सॉफ्टवेयर जैसे ऑटो सीएडी,एडोब क्रिएटिव सूट, एमएस ऑफिस पर काम करना आना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास इस फील्ड में 5 से 10 साल तक एक्सपीरियंस चाहिए।
कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट)
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्किटेक्टचर में बैचलर की डिग्री होना अनिवार्य है।
- लैंडस्केप प्रोजेक्ट में काम का अनुभव होना चाहिए।
- आर्किटेक्चर बेस्ड सॉफ्टवेयर की नॉलेज अनिवार्य है।
- आवेदक के पास कम से कम 5 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
DDA Consultant Recruitment 2026: आयु सीमा
डीडीए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों अधिकतम आयु 45 वर्ष है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी। उससे अधिक आयु के उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
DDA Consultant Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन
डीडीए कंसल्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार dda.gov.in पर जाएं। नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और एप्लिकेशन फॉर्मेट डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें। फोटो और हस्ताक्षर करें। आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी लेकर डीडीएफ की आधिकारिक ईमेल आईडी consultant.rc@dda.org.in पर अपने बायोडाटा के साथ पीडीएफ फॉर्मेट में एकत्रित करके भेज दें।
