BSEB Bihar DElEd Answer Key 2024, Sarkari Result 2024: बिहार डीएलएल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (Bihar DElEd Answer Key 2024) जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com से बीएसईबी डीएलएड आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार डीएलएड आंसर-की 2024 पीडीएफ चेक कर सकते हैं।
BSEB Bihar DElEd Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थी को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 23 मई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बीएसईबी डीएलएड आंसर-की पर आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
How to download Bihar DElEd Answer Key 2024
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
फिर बिहार डीएलएड आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
अब अभ्यर्थी डीएलएड आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar DElEd Answer Key 2024: डीएलएड कोर्स में मिलेगा दाखिला
बिहार डीएलएड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए राज्य के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में दो वर्षीय डीएलएड कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।
