एजुकेशन

Bihar DElEd Admit Card 2023: डाउनलोड करें बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड, 13 मार्च से होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 4, 2023, 08:05 PM IST

Bihar DElEd Admit Card 2023: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboard.online.com पर जारी करेगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

Image

Bihar DElEd Admit Card 2023

Photo : iStock

Bihar DElEd Admit Card 2023, Bihar DElEd Exam Date 2023: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar DElEd Exam Date 2023: इस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड की ओर से डीएलएड परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 20 मार्च 2023 तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा की उत्तर कुंजी 27 मार्च को जारी होगी। जबकि, रिजल्ट अगस्त से दिसंबर के बीच में जारी किए जाने की संभावना है।

Bihar DElEd Exam 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

बिहार डीएलएड परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार डीएलएड का प्रवेश पत्र मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download Bihar DElEd Admit Card 2023

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Bihar DElEd Exam 2023: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

बिहार डीएलएड परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इस परीक्षा में 120 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे लेकिन गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article