एजुकेशन

बिहार बोर्ड के इंटर के 5 लाख स्टूडेंट्स के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, 20000 है स्कॉलरशिप की राशि, करें आवेदन

BSEB Bihar Board National Scholarship: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप से जोड़ा गया है। इस साल 5 लाख छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा। बता दें कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल 2 लाख 75 हजार अधिक छात्र-छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप का फायदा मिलेगा। इस स्कॉलरशिप के लिए 30 जुलाई से पहले आवेदन करना होगा।

Image

बिहार बोर्ड के छात्रों के स्कॉलरशिप

Photo : Times Now Digital

Bihar Board Scholarship for 12th Students: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए नेशनल लेवल की स्कॉलरशिप स्कीम लॉन्च की गई है। बिहार बोर्ड 12वीं में कॉमर्स, आर्ट्स या साइंस स्ट्रीम के 20 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह स्कॉलरशिप की घोषणा की गई है। बता दें कि राज्य के 5 लाख छात्रों को इस छात्रवृति योजना का लाभ मिलेगा।

बिहार में राष्ट्रीय स्कॉलरशिप योजना का लाभ साइंस के साथ-साथ कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को भी मिलेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस स्कॉलरशिप के लिए कई शर्तें भी रखी गई हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Bihar Board Scholarship के लिए ऐसे करें आवेदन

  • स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • यहां स्कॉलरशिप के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर National Scholarship के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद प्रिंट लेकर जरूर रख लें।

बिहार स्कॉलरशिप कौन ले सकता है?

बिहार में 12वीं के छात्रों को मिलने वाली इस स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ 12वीं के छात्रों को मिलेगा। इसमें 5 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी। बता दें कि इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं-

  • इसमें उन्हीं को स्कॉलरशिप मिलेगी जिनके मार्क्स 65 फीसदी से 95 फीसदी हो।
  • साइंस के अलावा इस स्कॉलरशिप के लिए कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
  • जनरल कैटेगरी के 375 अंक लाने वाले विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों को स्कॉलरशिप मिलेगी।
  • कॉमर्स में 378 अंक और आर्ट्स स्ट्रीम में 372 अंक लाने वाले छात्र स्कॉलरशिप का फायदा ले सकेंगे।
  • बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को इस स्कॉलरशिप से जोड़ा गया है।
  • छात्रों के आधार नंबर से उनका वेरिफिकेशन होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार कार्ड जमा करना जरूरी है।

बिहार बोर्ड के छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप में रजिस्ट्रेशन के लिए 30 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया हैं। इसमें 5 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाना है। पहले के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या बढ़ाई गई है। पिछले साल की अपेक्षा 2 लाख 75 हजार अधिक छात्र-छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप का फायदा मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article