एजुकेशन

Bihar Board 10th result: फेल होने वाले छात्रों के लिए क्या है बिहार बोर्ड की पॉलिसी, ऐसे बचाएं अपना एक साल

BSEB Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। इस परीक्षा में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड कुछ विकल्प लेकर आता है। फेल होने पर परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। बल्कि बिहार बोर्ड की इन पॉलिसी को अपनाकर आप अपना एक साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं। Bihar Board 10th Result, Bihar Board Matric Result, BSEB Bihar Board 10th Result

Image

Bihar Board Matric result 2026

What to do if you fail in BSEB 10th result: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। रिजल्ट आने तक छात्र और पेरे्ंट्स दोनों ही दिल थाम कर बैठे थे। रिजल्ट दोपहर जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स की लिस्ट भी आ गई है। इस बीच ऐसे भी स्टूडेंट्स हैं, जिनका रिजल्ट उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है।। कई छात्र रिजल्ट में फेल हो गए हैं। मगर ऐसी स्थिति में परेशान होने या फिर घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों का साल बर्बाद होने से बचाने के लिए एक और मौका देता है। चलिये बात करते हैं उन ऑप्शन की, जिन्हें फॉलो करके छात्र अपना एक साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

फेल हो गए तो क्या करें छात्र What to do if you fail in BSEB Matric Exam:

बिहार बोर्ड में कम नंबर या फिर फेल होने पर छात्रों को कुछ ऑप्शन मिल जाते हैं, जिससे कि उनका भविष्य खराब ना हो। बोर्ड छात्रों को कुछ ऐसे ऑप्शन देता है, जिससे छात्र अपना समय और करियर दोनों को ही बचा सकते हैं। इसमें बिहार बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी भी है, जिससे बोर्ड छात्रों को पास कर देता है और उनका साल खराब होने से बच जाता है। लेकिन इसकी भी कुछ शर्ते हैं। इसके अलावा भी कुछ तरीके हैं, जिनसे छात्र फेल होने के बावजूद भी अपना साल बचा सकते हैं।

छात्र दे सकते हैं कंपार्टमेंट परीक्षा Bihar Board Compartment Exam:

अगर आप एक या फिर दो सब्जेक्ट्स में फेल हो जाते हैं तो फिर कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। इसे पास करने से आपका पूरा एक साल बच जाएगा और साथ ही अगली कक्षा में एडमिशन भी मिल जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट जारी होने के कुछ ही महीनों के बाद आयोजित होती है ऐसे में छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए एक बार फिर समय होता है।

बिहार बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी BSEB Bihar Board Grace Marks Policy

इसके अलावा बिहार बोर्ड की एक पॉलिसी बेहद ही खास है। इसके तहत अगर किसी छात्र के किसी भी सब्जेक्ट में बेहद कम मार्क्स होते हैं तो बोर्ड उन बच्चों को खुद ही पास कर लेता है, जो एकदम बॉर्डर लाइन पर होते हैं। हालांकि इसके भी कुछ नियम होते हैं। अगर आप किसी भी एक विषय में 8% या फिर दो विषयों में 4-4% नंबर्स से फेल हो रहे हैं तो बोर्ड आपको ग्रेस मार्क्स देकर पास कर देता है। वहीं अगर आपके कुल 75% नंबर हैं लेकिन किसी भी एक सब्जेक्ट में आप 10% मार्क्स से फेल हो रहे हैं तब भी आपको इस विशेष नियम के तहत पास किया जा सकता है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article