Bihar Board Class 12th Result 2022 Toppers Price: बिहार बोर्ड बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटर (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं को लेकर करीब 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट दोपहर 2 बजे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ओर से शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से जारी किया जाएगा। इसके अलावा जो छात्र इंटर-बोर्ड एग्जाम का हिस्सा थे वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com की मदद से देख सकते हैं।
बोर्ड इंटर के 13 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से घोषित किया गया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सारी बातें शिक्षा मंत्री और अधिकारियों की ओर से कही गई हैं। यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित की गई कुछ अहम बातों को जान सकते हैं।
- बिहार बोर्ड टॉपर्स के लिए इनाम की सौगात: बोर्ड ने बिहार इंटर परीक्षा में शीर्ष स्कोर को एक लाख का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर देने की घोषणा की।
- तीनों स्ट्रीम में रैंक 2 को 75,000 नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और किंडल मिलेगा, जबकि तीसरे रैंक वालों को 50,000 नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और किंडल मिलेगा।
- चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर आने वालों को भी बिहार बोर्ड 25,000 नकद पुरस्कार और एक लैपटॉप देगा।
- बिहार बोर्ड ने इंटर की परीक्षा पास करने वाली सभी छात्राओं के लिए 25000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। नकद पुरस्कार पाने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अप्रैल से बोर्ड की वेबसाइट पर शुरू होगी।
- तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर: इंटर के रिजल्ट में कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। कॉमर्स में सौम्या शर्मा और रजनीश पाठक के बीच बराबरी है, दोनों ने 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं। साइंस में आयुषी नंदन ने 94.8 फीसदी अंकों के साथ स्ट्रीम में टॉप किया है और आर्ट्स स्ट्रीम में मोहनिशा ने 95 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।
- बिहार बोर्ड की ओर से आज घोषित कक्षा 12वीं रिजल्ट में 5,13,222 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन, कुल 4,87,223 छात्रों ने सेकेंड डिवीजन और 91,503 छात्रों को थर्ड डिवीजन हासिल किया है।
- इस साल कॉमर्स स्ट्रीम में परीक्षा पास करने वाले 93.95 प्रतिशत छात्रों के साथ सबसे ज्यादा पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। 30,475 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन, 12,975 को सेकेंड और 2,730 को थर्ड डिवीजन मिला है।
