Bihar Board 12th Result 2023, BSEB Inter Scrutiny Date: बिहार बोर्ड की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 12वीं इंटर का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं इंटर रिजल्ट की घोषणा आज यानी 21 मार्च को दोपहर 2 बजे की है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।
Bihar Board 12th Result 2023: इंटर का रिजल्ट जारी
बिहार बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की घोषणा भी कर दी है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, इस साल 12वीं विज्ञान में आयुषी नंदन, आर्ट्स में पूर्णिया की मोहनिशा और कॉमर्स में सौम्या और रजनीश इस साल के टॉपर हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स को एक लाख रुपये की इनाम राशि के साथ एक लैपटॉप और एक किंडल बुक रीडर दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Scrutiny Date: स्क्रूटनी के लिए करें अप्लाई
जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी या रिवैल्यूएशन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म 23 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 29 मार्च 2023 तक स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
Bihar Board 12th Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा
बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था। वहींं, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक 38 जिलों और 1464 केंद्रों पर हुई थी। बिहार बोर्ड ने आज 12वीं इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
