Bihar Board 12th political Science answer key: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) इंटरमीडिएट सेशन 2024-26 की परीक्षाएं 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक चलने वाली हैं। इंटर में कुल 13,17,846 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इसके लिए कुल 1762 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। 12th बोर्ड की पॉलिटिकल साइंस की आंसर की कभी भी जारी हो सकती है। ऐसे में छात्रों को आंसर की डाउनलोड और चेक करके आपत्ति दर्ज करने के स्टेप्स इस लेख में बताए गए हैं। Bihar Board Political Science Answer Key 2026 Download करने के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आंसर की पर कैसे दर्ज कर सकते हैं आपत्ति?
- BSEB की आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर अपने रोल कोड और रोल नंबर से लॉगिन करें।
- अब डैशबोर्ड खुलेगा, जिसके बाद स्क्रॉल करके बिहार बोर्ड कक्षा 12 उत्तर कुंजी 2026 के निर्धारित नंबर के साथ सब्जेक्ट का नाम चुनें।
- जिस प्रश्न संख्या पर आपको आपत्ति है, उसका चयन करें और समस्या का टाइप बताएं।
- अपनी समझ के अनुसार सही उत्तर चुनें और अपनी आपत्ति के लिए तर्क दें।
- उत्तर कुंजी में पाई गई गलती से जुड़ी अपनी आपत्ति दर्ज करने के लिए सेव बटन पर क्लिक करें।
कब जारी होगी आंसर की ?
2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 12 राजनीति विज्ञान प्रश्न पत्र और आंसर की अभी जारी नहीं की गई है। आंसर की और आधिकारिक प्रश्न पत्र फरवरी 2026 के अंतिम हफ्ते में जारी होने की संभावना है। हालांकि छात्र इस लेख के जरिये चेक कर सकते हैं आंसर की डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने का तरीका।एक बार उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं...How to Download Bihar Board Answer Key
BSEB biharboardonline.com के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
होमपेज पर हायर सेकेंडरी इंटर (12) पर क्लिक करें।
अपना रोल कोड और रोलनंबर डालें।
डैशबोर्ड तक पहुंचने के लिए सबमिट करें।
वहीं बिहार बोर्ड कक्षा 12 का अंतिम परिणाम मार्च 2026 के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। बता दें कि बीएसईबी कक्षा 12 राजनीति विज्ञान की परीक्षा हाल ही में खत्म हुई है और आधिकारिक प्रश्न पत्र 2026 के अंतिम हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है।
