एजुकेशन

Bihar Board 12th Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 15, 2024, 04:28 PM IST

Bihar Board 12th Admit Card 2024, BSEB Inter Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड seniorsecondary.biharboardonline.com पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

Bihar Board Admit Card 2024

Bihar Board 12th Admit Card 2024, BSEB Inter Admit Card 2024 Date: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अब बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (Bihar Board Inter Admit Card 2024) भी बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूल के प्रधान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Bihar Board 12th Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने फिलहाल सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल के प्रधान से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

BSEB Class 12th Exam 2024: फरवरी में होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है और यह 20 जनवरी को संपन्न होगी। ध्यान रहे कि थ्योरी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to Download Bihar Board Admit Card 2024

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब आप 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड 12वीं पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद ही घोषित की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article