एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2026: 13 मार्च तक 10वीं की कॉपी चेकिंग हो जाएगी पूरी? जानें कब आएगे नतीजे

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच BSEB ने मूल्यांकन प्रक्रिया 13 मार्च तक पूरी करने की डेडलाइन दे दी है। अगर इस डेट तक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो मार्च के अंतिम सप्ताह तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Image

13 मार्च तक 10वीं की कॉपी चेकिंग हो जाएगी पूरी? (Photo-Canva)

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा संपन्न होने के बाद पूरे राज्य में मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि कक्षा 10वीं की आंसर की जांच 2 मार्च 2026 से शुरू हो गई है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है ताकि छात्रों के परीक्षा नतीजे की समय से घोषणा की जा सके। इस समय 15 लाख से अधिक छात्र अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करने की डेडलाइन भी करीब आ गई है। BSEB के सख्त आदेश हैं कि डेडलाइन से पहले 10वीं क्लास बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए।

क्या है मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि

जैसे की हमने अभी बताया कि मूल्यांकन की प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू की गई थी। बोर्ड ने इसे पूरा करने के लक्ष्य यानी डेडलाइन 13 मार्च तय की है। बोर्ड का आदेश है कि किसी भी तरह से मूल्यांकन प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाए, ताकि समय से छात्रों का परीक्षा रिजल्ट जारी किया जाए। अगर समय से मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा मार्च के अंतिम सप्ताह तक कर दी जाएगी।

कब हुई थी बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से किया गया था और इसका समापन 25 फरवरी को हुआ। जिसके बाद 2 मार्च से आंसर कॉपी की जांच शुरू की गई, जो अभी भी जारी है।

कॉपियां जांचने की संख्या सीमित

इस साल बोर्ड ने मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों को एक सीमित संख्या में कॉपियां चेक करने का आदेश दिया है। एक शिक्षक प्रतिदिन केवल 55 कॉपियां ही चेक करेगा। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य मूल्यांकन की प्रक्रिया की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करना है।

कहां जारी होगी बिहार बोर्ड 10वीं की रिजल्ट

कक्षा 10वीं के जो छात्र बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं उन्हें बता दें कि वह biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article