एजुकेशन

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: जारी होने जा रहा बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट, SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com पर आज जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।​

Image

Bihar Board 10th Result 2025

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी कर दिया जाएगा। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा एक प्रेस कॉन्फेंस में जारी किया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Board Matric Result 2025: एसएमएस पर चेक करें रिजल्ट

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 10वीं परीक्षा का रिजल्ट matricresult2025.com औप matricbiharboard.com पर जारी होगा। बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको BIHAR10 ROLL NUMBER' टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का एसएमएस मिल जाएगा। वहीं, डिजीलॉकर पर मार्क्स चेक करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to check Bihar Board 10th Result 2025 on DigiLocker

  • डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • फिर अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें या फिर नया अकाउंट बनाएं।
  • फिर एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन में BSEB मैट्रिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article