एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2023 Date: आज दोपहर जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट, बीएसईबी ने की आधिकारिक घोषणा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 31, 2023, 11:14 AM IST

BSEB, Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2023 डेट की घोषणा आपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कर दी है। जिसके मुताबिक नतीजे आज दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे।

Image

Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time

BSEB, Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time Kab Aayega, Sarkari Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक रिजल्ट की डेट जारी कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बीएसईबी 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी 31 मार्च 2023 को दोपहर 1:15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मे की जाएगी। इस दौरान राज्य शित्रा मंत्री भी मौजूद होंगे।

BSEB Bihar Board 10th Result 2023: आज दोपहर जारी होंगे नतीजे

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ ही 10वीं का पास प्रतिशत, टॉपर, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही रिजल्ट लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BSEB 10th Matric Result 2023: 17 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 10वीं परीक्षा में लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Bihar Board Class 10th Result 2023: वेबसाइट के अलावा यहां देखें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in या secondary.biharboardonline.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर, एसएमएस और यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Class 10th Result 2023: इतने नंबर जरूरी

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे कम नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बोर्ड की ओर से ऐसे स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा की सटीक तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article