एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटनी के लिए इस डेट से करें अप्लाई, बीएसईबी ने की घोषणा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 1, 2023, 06:12 AM IST

Bihar Board 10th Result 2023, BSEB 10th Scrutiny 2023: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वह स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Bihar Board 10th Scrutiny 2023

Photo : iStock

Bihar Board 10th Result 2023, Bihar Board 10th Scrutiny Date 2023: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं यानी मैट्रिक रिजल्ट आज 31 मार्च को दोपहर 1.15 बजे जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस, डिजिलॉकर और यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड (Bihar Board 10th Marksheet 2023) कर सकते हैं। बता दें कि मैट्रिक के नतीजे शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए।

Bihar Board Class 10th Result 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा (Bihar Board Exam 2023) का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई। जबकि, 10वीं आंसर-की 6 मार्च को जारी की गई थी और स्टूडेंट्स को 10 मार्च तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। वहीं, बोर्ड ने आज परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

BSEB Bihar Board 10th Result 2023: इतने स्टूडेंट्स रहे सफल

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल 8,19,737 छात्राएं और 7,90,920 छात्र सहित कुल 16,10,657 स्टूडेंट्स शामिल हुए। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 13,05,203 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, 6,43,633 छात्राएं और 6,61,570 छात्र हैं।

BSEB Bihar Board 10th Result 2023: स्क्रूटनी के लिए करें अप्लाई

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अप्रैल से स्क्रूटनी (BSEB Class 10th Scrutiny 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। बोर्ड इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा करेगा।

Bihar Board 10th Matric Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं में रुम्मान ने मारी बाजी

बिहार बोर्ड ने आज 10वीं परीक्षा के नतीजे वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट (Bihar Board Class 10th Topper 2023) भी जारी कर दी है। जिसके मुताबिक मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने 489 अंकों के साथ टॉप किया है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article