Free AI Course: आजकल के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की डिमांड बड़ी तेजी से बढ़ रही है। फिर चाहे वो स्कूल-कॉलेज में हो या फिर ऑफिस दफ्तर में। शायद ही कोई ऐसी जगह होगी, जहां पर एआई का इस्तेमाल ना हो रहा हो। ऐसे में खुद को स्किल्ड करना ही सबसे अच्छा ऑप्शन है। एआई की जरूरत को ध्यान में रखते हुई ही स्टूडेंट्स के लिए हम कुछ एआई कोर्सेज लेकर आए हैं। ये कोर्सेज बिल्कुल फ्री हैं, जिनमें थ्योरी से हटकर काफी कुछ सिखाया जाता है और बेहद कम ही समय में छात्र इसे सीखकर स्किल्ड बन सकते हैं। चलिये बात करते हैं इन एआई कोर्सेज के बारे में...
एआई/एमएल पायथॉन (AI-ML Using Python) -
अगर आप एआई (Artificial Intelligence) सीखना चाहते हैं और आपको कोडिंग में भी दिलचस्पी है तो फिर ये कोर्स आप ही के लिए है। इस कोर्स में आपको AI और मशीन लर्निंग सिखाई जाएगी। इसमें पायथन के इस्तेमाल और ग्राफ और चार्ट बनाकर डेटा को समझना सिखाया जाएगा। इस कोर्स के बाद आपको एआई फील्ड की जॉब्स मिलने में बेहद आसानी होगी।
एआई इन फिजिक्स (AI in Physics) -
अगर आपको फिजिक्स में दिलचस्पी है और रिसर्च के फील्ड में आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो ये कोर्स काफी काम का है। इसमें आपको AI और मशीन लर्निंग के बारे में सिखाया जाएगा। खास बात तो ये है कि इस कोर्स के जरिये आपको प्रैक्टिल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें रियल फिजिक्स की प्रॉब्लम को सॉल्व करना सिखाया जाता है। इससे टेक कंपनियों में अच्छी नौकरियों का मौका मिलता है।
एआई इन मशीन लर्निंग (AI in Machine Learning)-
गूगल का मशीन लर्निंग क्रैश कोर्स एक फ्री एआई लर्निंग कोर्स है, जिसे खासतौर से Beginners के लिए बनाया गया है। ये उन छात्रों के लिए बहुत शानदार है, जो पहली बार Machine Learning (ML) सीखना चाहते हैं। इस कोर्स में मशीन लर्निंग की बेसिक से लेकर प्रैक्टिकल समझ दी जाती है। इसमें Real-World Examples के साथ लर्निंग, इंटरेक्टिव एक्सरसाइज के साथ क्विज, मॉडल को ट्रेन और इंप्रूव करना सिखाया जाता है। ये उन छात्रों के लिए बहुत अच्छा है जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा पास की है।
