बसंत पंचमी की छुट्टी है या नहीं? जानें यूपी बिहार दिल्ली राजस्थान हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड व दूसरे राज्यों में बसंत पंचमी की छुट्टी पर क्या है अपडेट
बसंत पंचमी के दिन देश के कुछ राज्यों में स्कूलों की छुट्टी होती है तो वहीं कई राज्यों में स्कूल खुले रहते हैं और रोज की तरह क्लास का आयोजन किया जाता है। भीषण ठंड को देखते हुए बीते कुछ दिनों में यूपी, बिहार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में छुट्टियां दी गई थी। अब अभिभावकों और बच्चों का सवाल ये है कि 23 जनवरी यानी बसंत पंचमी के दिन भी स्कूलों की छुट्टी है या नहीं। आइए आपकी इस दुविधा को दूर करें और बताएं किन-किन राज्यों में बसंत पंचमी का अवकाश है। बसंत पंचमी स्कूल हॉलिडे है या नहीं, दिल्ली में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
Basant Panchami 2026 Holiday in School Live
इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को मनाई जा रही है। यह त्योहार देश के किसी एक राज्य में नहीं बल्कि पूरे देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। कहीं इसे सरस्वती पर्व, बसंत पंचमी तो कहीं इसे विद्या पर्व के नाम से जाना जाता है। बसंत पंचमी के इस पर्व के दिन स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान देश के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां होती हैं, तो वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां स्कूल खुले रहते हैं। तो आइए आपको बताएं कर 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के अवसर पर किन-किन राज्यों में स्कूल रहेंगे बंद और कहां खुले रहेंगे।
Basant Panchami 2026 Holiday in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा एक होलीडे कैलेंडर 2026 जारी किया गया था। इस कैलेंडर में बसंत पंचमी की छुट्टी दी गई थी, जिसके अनुसार 23 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि 2025 में स्कूलों की छुट्टी न होने पर शिक्षकों ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद इस साल छुट्टी देने का फैसला लिया गया। वहीं बात करें दिल्ली की तो, राजधानी में बसंत पंचमी के दिन स्कूलों की छुट्टी को लेकर किसी प्रकार कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। निजी स्कूल अपने अनुसार छुट्टी दे सकते हैं, हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Basant Panchami Essay In Hindi: बसंत पंचमी पर सबसे सरल व शानदार निबंध
Basant Panchami 2026 Holiday in Bihar
यूपी के अलावा बिहार में भी स्कूल की छुट्टी दी गई है। स्कूल के साथ यहां कई कॉलेज भी बंद है। राज्यभर में 23 जनवरी को सरस्वती पूजा और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बीच अभिभावकों को सलाह है कि छुट्टी को लेकर किसी भी प्रकार की कंफ्यूजन होने पर वह स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही स्कूल की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं कि बसंत पंचमी की छुट्टी को लेकर कोई नोटिस जारी किया गया है कि नहीं। स्कूल के बने ग्रुप पर भी जानकारी ले सकते हैं।
Basant Panchami 2026 Holiday Live: प्रयागराज में स्कूलों की छुट्टी
बीते दिनों भीषण ठंड के कारण प्रयागराज में स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई थी। ठंड के कारण 20 जनवरी तक स्कूल बंद थे, जिसके बाद स्कूल पुनः खुले और कक्षाएं शुरू की गई। इसके बाद आज यानी 23 जनवरी को भी प्रयागराज में बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूलों की छुट्टी रही। अब स्कूल 26 जनवरी के बाद यानी 27 जनवरी से खुलेंगे। ठंड में स्कूल जाने से बच्चों को थोड़े दिन और राहत मिलेगी।Basant Panchami 2026 Holiday Live: लखनऊ में बसंत पंचमी की छुट्टी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसंत पंचमी की छुट्टी दी गई है। यहां बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। सरस्वती पूजा के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में कई प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।पश्चिम बंगाल में आज रहेगा अवकाश
बसंत पंचमी का त्योहार पश्चिम बंगाल में जोरों से मनाया जाता है। यहां देवी सरस्वती की पूजा होती है और विभिन्न प्रकार के पारंपरिक कार्यक्रम होते हैं। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल में बसंत पंचमी के दिन अवकाश होता है।Basant panchami 2026 Holiday in UP Live: गाजियाबाद में स्कूल बंद
यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा साल की शुरुआत में जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में बसंत पंचमी की छुट्टी दी गई है। जिसके अनुसार, गाजियाबाद समते उत्तर प्रदेश में स्थित सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।Basant Panchami 2026 Holiday Live: मध्य प्रदेश में आज चलेंगी सामान्य तौर पर क्लास
बसंत पंचमी के इस त्योहार के दिन जहां कई राज्यों में छुट्टियों की घोषणा की गई है, वहीं मध्य प्रदेश में अवकाश नहीं है। प्रदेश के सभी स्कूलों में सामान्य तौर पर क्लास का आयोजन किया जाएगा। कुछ स्कूलों में सरस्वती पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।Basant Panchami 2026 Holiday Live: राजस्थान में स्कूल बंद रहेंगे या खुले रहेंगे?
राजस्थान में भी बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यहां शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती देवी की पूजा होती है। लेकिन स्कूलों में अवकाश नहीं होता है। सामान्य तौर पर स्कूल चलते हैं। कुछ स्कूलों में आज के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।<b>Basant Panchami 2026 Holiday Live - स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी है या नहीं, देखें आधिकारिक अपडेट</b>

Basant panchami 2026 Holiday in Bihar Live - बिहार में स्कूल बंद
बिहार में बसंत पंचमी के रंग कुछ अलग हैं। यहां यह त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी वजह से बिहार में सरकारी स्कूल और कॉलेज 23 जनवरी को बंद रहेंगे।Basant Panchami Essay In Hindi: बसंत पंचमी पर सबसे सरल व शानदार निबंध कैसे लिखें

Basant Panchami 2026: 'बसंत पंचमी या वसंत पंचमी', जानें क्या है सही?

Read Here Full News
Basant Panchami 2026 Holiday Live: बसंत पंचमी पर सार्वजनिक छुट्टी है या नहीं

Basant Panchami 2026 Holiday Live : लद्दाख में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
लद्दाख में भी स्कूलों की बसंत पंचमी के दिन कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं है। हालांकि ठंड से जुड़ी छुट्टी का अपडेट देखने के लिए स्कूल प्रशासन के अपडेट्स पर लगातार नजर बनाए रखें।Basant Panchami 2026 Holiday Live : जम्मू-कश्मीर में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक 23 जनवरी को आधिकारिक छुट्टी नहीं है।Basant Panchami 2026 Holiday Live : हिमाचल प्रदेश में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
हिमाचल प्रदेश के आधिकारिक छुट्टी के कैलेंडर में बसंत पंचमी का आधिकारिक अवकाश नहीं है। यहां 25-26 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है। 25 जनवरी को पूर्ण राजस्व दिवस मनाया जाता है साथ ही इस दिन संडे भी है। वहीं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। कल यानी 23 जनवरी को जिलेवार छुट्टी घोषित की जा सकती है इसके लिए अभिभावक स्कूल प्रशासन के अपडेट पर नजर रखें।Basant Panchami 2026 Holiday Live : पंजाब में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में स्कूलों के समय में बदलाव के साथ-साथ प्राथमिक स्कूलों में छुट्टी घोषित है।Basant Panchami 2026 Holiday Live: हरियाणा में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
हरियाणा के गुरुग्राम से लेकर फरीदाबाद और रोहतक में राज्य सरकार के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 24 जनवरी तक के लिए बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। इसके बाद 25 जनवरी को भी रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी।Basant Panchami 2026 Holiday Live: दिल्ली में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
दिल्ली में नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए विंटर वेकेशन को 25 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। वहीं कई स्कूलों में वसंत पंचमी की छुट्टी रखी गई है।Basant Panchami 2026 Holiday Live: उत्तर प्रदेश में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
उत्तर प्रदेश में बसंत पंचमी के दिन स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। 23 जनवरी को अवकाश की आधिकारिक घोषणा की गई है।Basant Panchami 2026 Holiday Live: बिहार में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
बिहार और मध्यप्रदेश में भी कल कई स्कूलों की छुट्टी है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में कल यानी 23 जनवरी को स्थानीय अवकाश है। बिहार में कई स्कूल बसंत पंचमी के लिए छुट्टी रखते हैं, हालांकि छुट्टियां जिले और मैनेजमेंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।Basant Panchami 2026 Holiday Live : राजस्थान में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
राजस्थान के कुछ जिलों में अवकाश 25 जनवरी तक बढ़ाया गया है। वहीं जयपुर,बीकानेर, सीकर, चुरू जिला कलेक्टरों ने कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक की छुट्टी को बढ़ा दिया गया है।Basant Panchami 2026 Holiday Live: 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल में बंद हैं स्कूल
पश्चिम बंगाल में भी सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जाती है, इस दिन तमाम संस्थानों और स्कूलों को बंद रखा जाता है. यही वजह है कि पश्चिम बंगाल में 23 जनवरी को होने वाली जेईई मेन परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किया गया है।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: यूपी में बसंत पंचमी की छुट्टी
बसंत पंचमी 2026 पर 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। आपको बता दें कि पूरे देश में बसंत पंचमी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 में बसंत पंचमी 23 जनवरी को पड़ रही है!Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: उत्तराखंड में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
उत्तराखंड में 23 जनवरी यानी बसंत पंचमी के दिन स्कूलों में आधिकारिक तौर पर अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। इसका अर्थ ये है कि यहां कल उत्तराखंड में स्कूल खुले रहेंगे। लेकिन जिलाधिकारी द्वारा अपने जिले में छुट्टी की घोषणा की जा सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभिभावक स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: झारखंड में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
बसंत पंचमी के दिन यूपी-बिहार के साथ झारखंड में भी अवकाश है। यहां भी अन्य राज्यों की तरह ही सरस्वती पूजा की जाती है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बच्चों इस पर्व को अच्छे सेलिब्रेट कर सकें इसके लिए अवकाश दिया जाता है।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: असम में बसंत पंचमी पर स्कूल बंद रहेंगे क्या?
असम में भी बसंत पंचमी को बड़े पर्व के तौर पर मनाया जाता है। अन्य राज्यों की तरह यहां भी कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस पर्व पर पूरे राज्य में अवकाश नहीं होता है, लेकिन जिलेवार अवकाश की घोषणा की जाती है। यानी राज्य के कुछ जिलों में ऑफ होता है तो वहीं अन्य जिलों में सामान्य दिनों की तरह क्लास चलती है।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: ओडिशा में स्कूल 23 जनवरी को रहेंगे बंद?
ओडिशा में स्थानीय स्तर पर अवकाश की घोषणा की जाती है। यहां आधिकारिक तौर पर शैक्षणिक अवकाश नहीं है। राज्य के कई जिलों में स्कूल बंद रहते हैं तो वहीं कई जिलों में स्कूल खुले रहते हैं। बसंत पंचमी के अवकाश का फैसला जिलेवार तौर पर लिया जाता है।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: नोएडा में बसंत पंचमी पर स्कूलों स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे?
नोएडा में बसंत पंचमी पर सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, 23 जनवरी यानी बसंत पंचमी के दिन स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।इसका अर्थ यह है कि यूपी के नोएडा में भी स्कूल बंद रहेंगे।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: बसंत पंचमी और वसंत पंचमी, क्या सही है?
कई लोग बसंत पंचमी कहते हैं, तो वहीं कुछ इसे वसंत पंचमी कहते हैं। लेकिन इसमें से क्या सही है, यह बहुत कम लोगों को पता है। बता दें कि बसंत पंचमी और वसंत पंचमी दोनों ही सही है। बसंत पंचमा का जिक्र धार्मिक किताबों में मिलता है। वहीं वसंत पंचमी वसंत ऋतु से जुड़ी हुई है।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: पूर्वोत्तर के कुछ अन्य राज्यों
उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों की तरह की पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बसंत पंचमी को बड़े स्तर पर मनाया जाता है। यहां भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बसंत पंचमी के पर्व पर पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों में छुट्टी रहती है।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: त्रिपुरा में बसंत पंचमी के दिन स्कूल-कॉलेज बंद
त्रिपुरा में फसल कटाई के इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। ज्ञान की देवी और वसंत ऋतु के इस त्योहार के दिन लोग सरस्वती देवी की पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर त्रिपुरा में स्कूल और कॉलेज का अवकाश रहता है।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: बसंत पंचमी की स्पेलिंग इंग्लिश में क्या है?
इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जा रही है। यह माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। बसंत पंचमी को इंग्लिश में कैसे लिखते हैं इसमें अक्सर लोग गलती कर देते हैं और स्पेलिंग गलत डालते हैं। इंग्लिश में बसंत पंचमी को -Basant Panchami ऐसे लिखा जाता है।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: पंजाब में बसंत पंचमी पर स्कूल बंद रहेंगे क्या?
पंजाब में बसंत पंचमी को पतंगबाजी के नाम से जाना जाता है। यहां पतंग उड़ाकर बसंत ऋतु के पर्व को मनाते हैं। बता दें कि पंजाब के भी कई जिलों में स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित किया गया है। ताकि बच्चे इस पर्व का खुलकर लुत्फ उठा सकें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पतंग उत्सव में शामिल हो सकें।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: हरियाणा में 23 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल
हरियाणा सरकार ने शैक्षणिक कैलेंडर 2026 में इस दिन को आधिकारिक अवकाश के रूप में शामिल किया है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में तो छुट्टी रहेगी ही रहेगी, साथ ही निजी संस्थानों ने भी सरस्वती पूजा के अवसर पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। यानी सरकारी और निजी सभी स्कूल कल बंद रहेंगे।पंजाब में बसंत पंचमी को क्या कहा जाता है?
पंजाब में बसंत पंचमी को पतंगबाजी के नाम से जाना जाता है। यह पंजाब की एक पुरानी परंपरा है और बसंत पंचमी के इस पर्व को पतंग उड़ाकर मनाया जाता है।क्या 2 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी?
नहीं, 2 फरवरी 2026 को बसंत पंचमी नहीं मनाई जाएगी। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को पड़ा है। इसलिए इस साल पर्व 23 जनवरी को ही मनाया जाएगा।Basant Panchami 2026 Holiday in West Bengal School Live: पश्चिम बंगाल में स्कूलों का अवकाश है या नहीं?
बसंत पंचमी का त्योहार पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन आधिकारिक तौर पर स्कूल और कॉलेज में अवकाश होता है। कल 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल में स्कूल और कॉलेज में छुट्टी रहेगी और लोग बसंत पंचमी का त्योहार मनाएंगे।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: माघ श्री पंचमी किसे कहा जाता है?
माघ श्री पंचमी के बसंत पंचमी को ही कहा जाता है। अलग-अलग राज्यों में इस पर्व को अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। बता दें कि श्री पंचमी के नाम से बसंत पंचमी को पश्चिम बंगाल में जाना जाता है।23 जनवरी को बसंत पंचमी के अलावा क्या-क्या है?
23 जनवरी को बसंत पंचमी के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी कि 129वीं जयंती है। इसके साथ ही 23 जनवरी को पराक्रम दिवस भी मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में की गई थी।Basant Panchami 2026 Date: बसंत पंचमी 2026 कब है?
इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जा रही है। यह बसंत ऋतु और ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित एक पर्व है। हर साल हिंदी कैलेंडर के अनुसार, बसंत पंचमी की तिथि में बदलाव होता रहता है।Basant Panchami 2026 Holiday in School Live: महाराष्ट्र में स्कूल बंद रहेंगे या खुले?
नहीं, बसंत पंचमी के दिन महाराष्ट्र में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। यानी राज्यभर में 23 जनवरी को अन्य दिनों की तरह की क्लास होंगी। शैक्षणिक संस्थानों में बस सरस्वती पूजा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।BPSC TRE 4 Vacancy: बिहार में चौथे चरण के शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) की आधिकारिक तैयारी शुरू, 46000 टीचर्स की होनी है भर्ती
SSC MTS Cancelled: रद्द हुई एसएससी एमटीएस परीक्षा, जानें आयोग ने क्या बताया कारण, क्या होगा छात्रों का
JEE Mains 2026: jeemain.nta.nic.in से देखें जेईई मेन रिजल्ट, ऐसे मिलेगा स्कोर कार्ड
मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! NMC ने 777 नई मेडिकल सीटों को दी मंजूरी, यूजी पीजी मिलाकर सीटों की संख्या हुई 20,098
Bank of Baroda Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट और चपरासी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited