Assam Police Recruitment: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) असम ने कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा को रेशिड्यूल किया है, जो मूल रूप से 23 मार्च, 2025 के लिए निर्धारित थी। प्रशासनिक कारणों से अब यह परीक्षा 6 अप्रैल, 2025 को होगी। आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है: "असम पुलिस और अन्य विभागों में कांस्टेबल (एबी और यूबी) और समकक्ष पदों के लिए भर्ती के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित करने और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के संबंध में 13 मार्च, 2025 को संख्या SLPRB/ Rec/ Const (AB & UB)/ 617/ 2023/142 के माध्यम से संदर्भ सूचना जारी की गई।
सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि प्रशासनिक कारणों से 23 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा अब 06 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी।"
हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया है, वे 1 अप्रैल, 2025 को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें आवेदन संख्या, नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
असम पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025: डाउनलोड करने के चरण
Assam Police Admit Card 2025 Pdf Download करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें, हालांकि एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट, slprbassam.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक (एक बार जारी होने के बाद) पर क्लिक करें
चरण 3: आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा
चरण 4: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
चरण 5: एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें
चरण 6: परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी लें
Assam Police Admit Card 2025 Download Link एक बार जारी होने के बाद इस पेज पर एक्टिव कर दिया जाएगा
इन दस्तावेजों के बिना न जाएं परीक्षा हॉल में
लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर-आईडी कार्ड लाना होगा और एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
