एजुकेशन

Assam HSLC Result 2026: 10 अप्रैल को आएगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे मार्कशीट डाउनलोड

Assam Board 10th Result Date and Time: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 10 अप्रैल को की जाएगी। इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा की गई है। रिजल्ट sebaonline.org पर जारी किया जाएगा, जिसे छात्र आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

10 अप्रैल को जारी करेगा असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Assam Board 10th Result Date and Time: असम में कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 10 अप्रैल को की जाएगी। खुद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा असम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (Assam HSLC) परीक्षा 2026 रिजल्ट का ऐलान किया गया है। 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद उसे असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org से डाउनलोड क पाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान बताई रिजल्ट जारी होने की तारीख

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान छात्रों के सवालों के जवाब देने के दौरान 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की तिथि की घोषणा की।

कब हुई थी असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा

बता दें कि असम बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन इस साल 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों में किया गया था, जिसका रिजल्ट अब 10 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

कहां चेक कर पाएंगे रिजल्ट

असम बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजे छात्र sebaonline.org, asseb.in और resultsassam.nic.in पर जारी होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन तीनों वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी रिजल्ट की घोषणा

राज्य के सीएम द्वारा रिजल्ट की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। 10 अप्रैल को रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत, टॉपर्स के नामों का भी ऐलान किया जाएगा।

कैसे करें असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड?

  • असम बोर्ड 10वीं (HSLC) का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Assam Board HSLC (10th) Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
  • छात्र इसका पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट भी लें।

कब जारी होगा असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

ASSEB द्वारा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा के कुछ दिन बाद 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बता दें कि असम बोर्ड द्वारा 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 16 मार्च के बीच दो शिफ्ट में किया गया था। अब जल्द ही इसका रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article