एजुकेशन

Assam HSLC Exam 2023: असम बोर्ड 10वीं परीक्षा की नई तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 13, 2023, 03:52 PM IST

Assam HSLC Exam 2023: असम बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम ने 10वीं साइंस और अंग्रेजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान आज यानी 13 मार्च को कर दिया है।

Image

Assam HSLC Exam 2023

Photo : iStock

Assam HSLC Exam 2023, SEBA 10th Exam Date 2023: असम बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम (SEBA) ने 10वीं साइंस परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। बता दें कि पेपर लीक के चलते बोर्ड ने परीक्षा रद्द कर दी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स यहां आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Assam HSLC Exam 2023: रद्द कर दी गई थी परीक्षा

असम बोर्ड की ओर से हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट यानी कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत आज यानी 13 मार्च को होने वाली जनरल साइंस की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि यह फैसला पेपर लीक की घटनाओ के चलते लिया गया।

SEBA 10th Exam 2023: नई तारीख का हुआ ऐलान

असम बोर्ड ने 10वीं जनरल साइंस परीक्षा की नई तारीख का ऐलान आज यानी 13 मार्च 2023 को कर दिया है। जिसके अनुसार, अब परीक्षा 30 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से होगी। इसके अलावा 10वीं अंग्रेजी की परीक्षा भी 28 मार्च को दोबारा आयोजित की जाएगी।

SEBA Exam 2023: इस बात का रखें ध्यान

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article