एजुकेशन

Assam DElEd PET Result 2023: आज जारी होगा असम डीएलएड पीईटी रिजल्ट, scertpet.co.in पर ऐसे करें चेक

Assam DElEd Result 2023 Assam DElEd PET Result 2023 Date: असम डीएलएड पीईटी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

Assam DElEd PET Result 2023

Assam DElEd Result 2023 Assam DElEd PET Result 2023 Date: असम पीईटी रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की ओर से डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्री-एंट्री टेस्ट (PET) का रिजल्ट आज यानी 20 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर अपना रिजल्ट (Assam DElEd PET Result 2023) चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे।

Assam DElEd Result 2023 Date: आज जारी होगा रिजल्ट

असम डीएलएड पीईटी का आयोजन 10 सितंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए जाएंगे। असम पीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी फिर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। काउंसलिंग का आयोजन 22 सितंबर से 28 सितंबर तक किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download Assam DElEd PET Result 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जाएं।
  • फिर असम डीएलएड पीईटी रिजल्ट के लिक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Assam DElEd PET Result 2023: डीएलएड कोर्स में मिलेगा दाखिला

असम डीएलएड पीईटी परीक्षा के माध्यम से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) पाठ्यक्रम में एडमिशन दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 25 जुलाई से 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article