एजुकेशन

Assam Board HSLC, HS Exam Date 2026: असम बोर्ड 10वीं हाईस्कूल की परीक्षा 10 फरवरी व 12वीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी से

Assam HSLC, HS Exam Dates 2026 Out: असम बोर्ड परीक्षा 2026 की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा शुरू होने की तिथि जारी हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स हैंडल पर असम परीक्षा तिथि की घोषणा की। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो देखें असम बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा कब से शुरू हो रही है।

Image

असम बोर्ड 10वीं हाईस्कूल की परीक्षा 10 फरवरी व 12वीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी से

Assam HSLC, HS Exam Dates 2026 Out: असम बोर्ड परीक्षा 2026 की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा शुरू होने की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर असम परीक्षा शुरू होने की तिथि की घोषणा की। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो देखें असम बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के बारे में यहां से देख सकते हैं।

  • Assam Board Class 10 की परीक्षाएं 10 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी।
  • Assam Board Class 12 की परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी, 2026 से किया जाएगा।

अभी तक, केवल पहली परीक्षा तिथि की घोषणा की गई है। पूरा कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

परिणाम कब घोषित हुए?

ASSEB ने कक्षा 10 या HSLC के परिणाम 11 अप्रैल, 2025 को सुबह 10:15 बजे घोषित किए। छात्र sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर लॉगिन विवरण का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते थे। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.7 प्रतिशत से घटकर 63.98 प्रतिशत हो गया।

लड़कों ने लड़कियों की तुलना में किया था बेहतर

इस बार यानी 2025 रिजल्ट में लड़कों ने लड़कियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था, क्योंकि लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 67.59 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि लड़कियों ने 61.09 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

असम बोर्ड HSLC परीक्षा 2026 और असम HS परीक्षा 2026 का पूरा परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही बोर्ड अधिकारियों द्वारा जारी किए जाने की उम्मीद है। समय सारिणी पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी, जिसमें विषयवार विस्तृत कार्यक्रम, परीक्षा समय-परिवर्तन और अन्य निर्देश शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट - site.sebaonline.org देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article