NTA JEE Main Admit Card 2022: कब जारी होगा जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड? यहां करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 10:50 AM IST

NTA JEE Main Admit Card 2022 Release Date: जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जारी होने वाले हैं। NTA की ओर से इस प्रवेश पत्र को जारी किया जा रहा है।

NTA JEE Main Admit Card 2022: कब जारी होगा जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड? यहां करें चेक

NTA JEE Main Admit Card 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.nic.in पर जारी होने के लिए तैयार है। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in या jeemain.ntanic.in पर देख सकेंगे।

जेईई मेन 2022 सेशन 1, 23 जून, 2022 के लिए निर्धारित किया गया है। जेईई मेन 2022 सत्र 1 परीक्षा 501 शहरों और 22 शहरों के बाहर कई परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 1 एनटीए परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक जेईई मेन सेशन 1 एनटीए परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड नहीं की है, वे अब वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सब्मिट करनी होगी।

जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड: कैसे डाउनलोड करें

  1. वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.nic.in पर जाएं।
  2. सेशन 1 एडमिट कार्ड के लिंक को क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करें।
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसे सुरक्षित रख लें।

जेईई मेन 2022 सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जून, 2022 को बंद कर दिया गया। उम्मीदवार उन्हें वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2022 सेशन 1 और सेशन 2 जून और जुलाई के महीने में आयोजित किया जाएगा।

उम्मीदवार ध्यान दें कि जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 जारी किया जाना बाकी है। इसके आज रात या कल तक रिलीज होने की संभावना है। तब तक दोनों वेबसाइट चेक करते रहें।

End of Article