UPSESSB TGT Result 2021: जारी हुए टीजीटी परीक्षा के रिजल्ट, upsessb.org पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2021, 11:01 AM IST

UPSESSB TGT Result 2021, UP TGT Result 2021: यूपीएसईएसएसबी टीजीटी परीक्षा जिसका आयोजन 07 व 08 अगस्त 2021 को किया गया था, उसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने सभी 16 विषयों के लिए नतीजे जारी कर दिए हैं...

UPSESSB TGT Result 2021: जारी हुए टीजीटी परीक्षा के रिजल्ट, upsessb.org पर करें चेक

UPSESSB TGT Result 2021: Uttar Pradesh Secondary Education Service Selection Board (UPSESSB) ने 7 व 8 अगस्त, 2021 को आयोजित टीजीटी परीक्षा के लिए रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। यह परिणाम बीती शाम​ जारी किए गए हैं। बता दें, इन परिणाम के बाद हजारों पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

लिखित परीक्षा में जो अभ्यर्थी पास हुए हैं वे रिजल्ट के साथ साथ अभ्यर्थियों का पैनल, मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी upsessb.org पर चेक कर सकते हैं। टीजीटी रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्रदेश के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों को 12600 से ज्यादा शिक्षक मिल सकेंगे। लेकिन इससे पहले  चयनित अभ्यर्थियों को 29 अक्टूबर तक ऑनलाइन नियुक्ति वाले विद्यालय का विकल्प भरना होगा।

इन विषयों के लिए जारी किया गया UPSESSB TGT Result 2021

UPSESSB ने विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कला, अंग्रेजी, कृषि, शारीरिक शिक्षा, कॉमर्स, सिलाई, उर्दू, संगीत और जीव विज्ञान विषयों का रिजल्ट जारी किया है।

इच्छुक उम्मीदवार upsessb tgt result 2021 देखने के लिए UPSESSB official website upsessb.org पर विजिट कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे है-

  1. upsessb tgt result 2021 download ऐसे चेक करें रिजल्ट
  2. उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट upsessb.org पर जाएं
  3. अब होम पेज पर यूपी टीजीटी के रिजल्ट नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  4. क्रेडेंशियल डालें और सबमिट करें
  5. UPSESSB TGT Result 2021 स्क्रीन पर होगा, इसे आप डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवार ध्यान दें कि UPSESSB रिजल्ट 2021 के बाद इंटरव्यू राउंड होगा। यह दौर प्रवेश या भर्ती प्रक्रिया का अंतिम दौर है। जो इस राउंड को क्लियर करेंगे वे सीट पा सकेंगे।

End of Article