UP BED Counselling Date 2022: जल्द शुरू होगी UP BED काउंसलिंग प्रक्रिया, यहां देखें कटऑफ के बारे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 01:08 PM IST

UP Bed Counselling 2022: यूपी बीएड परीक्षा 2022 का रिजल्ट 5 अगस्त को ही जारी कर दिया गया है। इसके बाद से ही अब उम्मीदवार यूपी बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। जिसके साथ ही संभावित कटऑफ लिस्ट भी जल्द ही जारी की जा सकती है...

UP BED Counselling Date 2022: जल्द शुरू होगी UP BED काउंसलिंग प्रक्रिया, यहां देखें कटऑफ के बारे में

UP BED Counselling 2022 Release Date: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा UP BED 2022 बीते महीने 6 जुलाई को राज्य भर में आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा के परिणाम 5 अगस्त 2022 को ही जारी किए जा चुके हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि महात्मा ज्योति बाई फुले विश्वविद्यालय एमजेपीआरयू बरेली सभी उम्मीदवारों के लिए यूपी बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया 2022 जल्द शुरू करने वाला है।

उम्मीद है कि यूपी बीएड काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल अब किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट  mjpru.ac.in या upbed2022.in  पर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें कि एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा शेड्यूल जारी हो जाने के बाद यूपी बीएड काउंसलिंग 2022 का सीधा लिंक यहां पर भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।  

जल्द शुरू होगी UP BED 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया

यूपी बीएड 2022 के लिए काउंसलिंग अब जल्द ही शुरू होने वाली है। हालांकि काउंसलिंग शुरू होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी नहीं किया गया है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शेड्यूल 26 या 27 अगस्त तक जारी किया जा सकता है।

UP BED संभावित कट-ऑफ लिस्ट 2022

श्रेणी कुल अंक बीएड कट ऑफ (संभावित)
सामान्य 400 341-351
ओबीसी 400 331-340
एससी 400 201-215
एसटी 400 200-212

उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि UP Bed प्रवेश परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को 2 परीक्षा देनी थी। जिनमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्‍न पूछे गए थे। दोनों परीक्षा कुल मिलाकर 400 नंबरों की थी। वहीं प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 नंबर की नेगेटिव मार्किंग की गई है।

End of Article