TS SSC Results 2022: आज इस समय जारी होगा तेलंगाना टीएस एसएससी परिणाम, यहां से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 09:40 AM IST

TS SSC Results 2022: TS SSC परिणाम 2022 की घोषणा आज यानी 30 जून, 2022 को की जाएगी। SSC परिणाम 2022 तेलंगाना की तारीख, समय की पुष्टि हो गई है और ये सुबह 11:30 बजे जारी कए जाएंगे। बीएसई तेलंगाना 10वीं के परिणाम देखने का तरीका यहां से देखें...

TS SSC Results 2022: आज इस समय जारी होगा तेलंगाना टीएस एसएससी परिणाम, यहां से करें चेक

TS SSC Results 2022: Directorate of Government Examinations Telangana or BSE Telangana TS SSC Results 2022 की घोषणा आज की जानी है। बता दें, इन परिणामों को आप 11:30 बजे से देख सकेंगे। हाल ही आए आधिकारिक अपडेट में बताया गया कि बीएसई तेलंगाना टीएस एसएससी परिणाम 2022 की घोषणा 30 जून को ​की जाएगी। सरकारी परीक्षा निदेशालय तेलंगाना की ओर से रिजल्ट जारी होते ही आपको टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर रिजल्ट लिंक दे दिया जाएगा। छात्र यहां देखें किस वेबसाइट से वे TS SSC Results 2022 देख व डाउनलोड कर सकेंगे-

इस लिंक से देखें रिजल्ट How to check TS SSC Results 2022​

  • तेलंगाना टीएस एसएससी परिणाम 2022 देखने के लिए bse.telangana.gov.in या bseresults.telangana.gov.in पर जाएं।
  • अभी यहां रिजल्ट लिंक एक्टिव नहीं है, लेकिन संभवत: BSE Telangana SSC Results 2022 नाम से लिंक आएगा।
  • इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जहां आपको क्रेडिंशियल डालकर सबमिट करना होगा।

बीएसई तेलंगाना 10वीं के परिणाम के लिए, सभी के पास टीएस एसएससी हॉल टिकट 2022 डाउनलोड होना चाहिए। इन एडमिट कार्डों पर दिए गए रोल नंबर छात्रों को उनके टीएस एसएससी मार्क्स मेमो को भी डाउनलोड करने में मदद करेंगे।

TS SSC Results 2022​ Direct Link BSE Telangana TS SSC Results 2022

TS SSC 10वीं परिणाम 2022 को लेकर 5 लाख से अधिक छात्र इंतजार कर रहे हैं। बीएसई तेलंगाना ने ये परीक्षाएं 23 मई से 1 जून 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की थीं। इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों से सभी विषयों में कम से कम 35% अंक प्राप्त करने की जरूरत है।

छात्र कृपया ध्यान दें कि केवल आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपने एसएससी परिणाम 2022 तेलंगाना की जांच करें, यहां भी आपको आधिकारिक रिजल्ट लिंक प्रोवाइड कराया जाएगा।

End of Article