RSMSSB VDO Admit Card 2021: राजस्थान वीडीओ भर्ती एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इन गाइडलाइंस को पढ़े बिना न जाएं परीक्षा देने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2021, 10:52 AM IST

RSMSSB VDO Admit Card 2021: Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB) की Village Development Officer (VDO) Recruitment Exam का विस्तृत शेड्यूल कुछ दिन पहले जारी हो चुका है, इस संबंध में एडमिट कार्ड कल जारी होने वाला है, यहां हम आपको बताएंगे कि गाइडलाइंस में क्या कहा गया है...

RSMSSB VDO Admit Card 2021: राजस्थान वीडीओ भर्ती एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इन गाइडलाइंस को पढ़े बिना न जाएं परीक्षा देने

RSMSSB VDO Admit Card 2021: Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB) की Village Development Officer (VDO) Recruitment Exam का विस्तृत शेड्यूल कुछ दिन पहले जारी हो चुका है, इस संबंध में एडमिट कार्ड कल जारी होने वाला है, एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा तिथि तक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सलाह दी जाती है कि किसी टेक्निकल दिक्कत या अन्य अन्य समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द VDO Admit Card डाउनलोड कर लें।

19 तारीख को आ रहे हैं एडमिट कार्ड

उम्मीदवार कल यानी 19 दिसंबर से rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने कल यानी 17 दिसंबर को गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है।

पद का नाम ग्राम विकास अधिकारी
गैर अनुसूचित क्षेत्र 3222
अनुसूचित क्षेत्र 674
कुल पद 3896

गाइडलाइंस में यह है खास

  • आरएसएमएसएसबी ने कहा है कि अभ्यर्थी केंद्र पर परीक्षा सयम से डेढ़ घंटे पहले पहुंचें। 
  • परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
  • नकल की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय किए गए है, इसलिए नकल कराने वाले गिरोह के संपर्क या झांसे में न आएं।
  • किसी भी तरह से नकल करने का प्रयास न करें, ऐसा करने पर परीक्षा निरस्त करने के अलावा करियर भी समाप्त हो सकता है।
  • नियत समय के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाएं।

परीक्षा में मात्र 9 दिन शेष

ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा 27 दिसंबर और 28 दिसंबर 2021 को आयोजित होनी है। परीक्षा में आज से 9 दिन बचे हैं, बता दें Village Development Officer (VDO) Recruitment Exam चार चरणों में आयोजित की जानी है। दो शिफ्टों में परीक्षा होगी, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक चलेगी। प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा जबकि इसे हल करने के​ लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय फॉर्मेट में होंगे।

End of Article