RSMSSB Rajasthan VDO Result 2022: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 01:37 PM IST

RSMSSB Rajasthan VDO Result 2022 Sarkari Result: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB ने Rajasthan VDO 2021 Exam का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से आरएसएमएसएसबी वीडीओ 2021 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं...

RSMSSB Rajasthan VDO Result 2022: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RSMSSB Rajasthan VDO Result 2022 Sarkari Result:Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB ने Rajasthan VDO 2021 Exam का परिणाम घोषित कर दिया है। ग्राम विकास अधिकारी 2021 परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट – rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। यदि आप इस परीक्षा परिणाम को स्पेट वाइज नहीं देख पा रहे हैं तो यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan VDO 2021 Result Date: राजस्थान वीडीओ 2021 का परिणाम 12 अप्रैल, 2022 को घोषित किया गया था। यह अनुमान लगाया गया है कि आरएसएमएसएसबी वीडीओ 2021 प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए 1.75 लाख उम्मीदवार पास हो गए हैं और अब मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से राजस्थान वीडीओ 2021 परिणाम की जांच कर सकते हैं।

Click here for the direct link – Rajasthan VDO 2021 Result

Rsmssb vdo vacancy 2022

योग्य उम्मीदवारों के लिए जल्द ही RSMSSB VDO 2021 Mains Exam का आयोजन किया जाएगा, जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं वे अब जल्द ही अगले चरण की परीक्षा में भाग ले सकेंगे। इस आगामी परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। राजस्थान वीडीओ 2021 भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 27 और 28 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। आरएसएमएसएसबी वीडीओ 2021 भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्राम विकास अधिकारियों के लिए 3896 पदों को भरना है। वीडीओ के लिए चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा RSMSSB VDO 2021 मेन्स परीक्षा की तारीख की जानकारी आना अभी बाकी है। राजस्थान वीडीओ 2021 मेन्स परीक्षा तिथि जुलाई के महीने में निर्धारित होने की संभावना है।

End of Article