REET 2022: इतने दिन आगे बढ़ाई गई आवेदन की लास्ट डेट, जानिए डिटेल्स और तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 08:17 PM IST

REET 2022 Application Date: आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है।

REET 2022: इतने दिन आगे बढ़ाई गई आवेदन की लास्ट डेट, जानिए डिटेल्स और तुरंत करें अप्लाई

REET Application Date 2022 Extended: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा फिर से बढ़ा दी है। उम्मीदवार 23 मई को सुबह 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चालान बनाने और फीस जमा करने की समय सीमा 19 मई से आधी रात तक है।

उम्मीदवार आरईईटी आवेदन पत्र 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या reetbser2022.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरईईटी 2022 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 25 मई से 27 मई तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवार यहां अधिक विवरण देख सकते हैं।

ESIC SSO Admit Card 2022 - ईएसआईसी एसएसओ परीक्षा पैटर्न फेज 1

टेस्ट का नाम प्रश्नों की संख्या भाषा टेस्ट का समय
अंग्रेजी भाषा 30 अंग्रेजी 20 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी 35 अंग्रेजी और हिंदी 20 मिनट
क्वालिटेटिव एबिलिटी 35 हिंदी और अंग्रेजी 20 मिनट

REET 2022: जानिए कैसे करें अप्लाई

  1. बीएसईआर आरईईटी की आधिकारिक साइट reetbser2022.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध आरईईटी 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आवेदन पत्र भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें।
  5.  आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रखें।

आरईईटी (REET) 2022 23 और 24 जुलाई, 2022 को होगा। पेपर 1 (स्तर 2) की परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी, जबकि पेपर 2 (स्तर 1) की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

End of Article