RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज यानी 31 मई 2022 को 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर, साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बोर्ड आज दोपहर तक रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके लिए राज्य के शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला से समय लिया गया है। छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
बता दें आरबीएसई ने इस बार 5वीं की बोर्ड परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित की थी, जबकि 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 25 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड ने इस बार सिलेबस व मार्किंग स्कीम में भी काफी बदलाव किया था। 8वीं के छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे, वहीं 5वीं कक्षा का रिजल्ट इस बार भी शत प्रतिशत देखने को मिलेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 - ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBSE 5th 8th Results 2022 लिंक पर क्लिक करें, कुछ ही देर में लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
- अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड कुछ ही देर में 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
कैसा रहेगा पासिंग पर्सेंटेज
बीते वर्ष कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण आरबीएसई ने 5वीं 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन व टेस्ट के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया था, लेकिन इस बार कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड द्वारा परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। ऐसे में पासिंग परसेंटेज कम देखने को मिल सकता है।

