RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा के रिजल्ट आज होंगे जारी, यहां करें चेक अपना परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 10:23 AM IST

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा का रिजल्ट आज शाम जारी होने की पूरी संभावना है। परिणाम जारी होते ही आप नीचे दिए गए वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे, हालांकि यहां लिंक भी दिया गया है जो कि रिजल्ट जारी होने के बाद एक्टिव कर दिया जाएगा...

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा के रिजल्ट आज होंगे जारी, यहां करें चेक अपना परिणाम

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022 Date: Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE 5th Result 2022 की घोषणा आज शाम तक होने की उम्मीद है। जैसे ही राजस्थान बोर्ड 5वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, यहां रिजल्ट लिंक को जारी कर दिया जाएगा। बता दें, यह रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा rajresults.nic.in पर भी देखा जा सकेगा।

How to Check RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022

  1. छात्र या अभिवाह​​क ऊपर बताए गए वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022 पर क्लिक करना होगा
  3. अब यहां रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
  4. इसके बाद आरबीएसई कक्षा 5 परिणाम 2022 स्क्रीन पर आ जाएगा।

RBSE Board 5th Result 2022: 15 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज होगा जारी

राजस्थान कक्षा 5वीं परीक्षा में लगभग 15 लाख के आसपास छात्रों ने हिस्सा लिया था। इन सभी का परिणाम आज दोपहर बाद जारी किया जा सकता है। बता दें, आधिकारिक जानकारी नहीं हुई है लेकिन यह परिणाम आज से कल तक में जारी होने की संभावना है।

इन सभी लोगों का इंतजार आज शाम तक खत्म होने की उम्मीद है। बता दें, राजस्थान बोर्ड 5वीं आयोजन 27 अप्रैल से 17 मई के बीच किया गया था। परीक्षा खत्म हुए एक तरह से डेढ़ माह का समय पूरा हो चुका है अब किसी भी समय रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

छात्र कृपया ध्यान दें कि आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड द्वारा दोनों 5वीं के साथ हो सकता है 8वीं का भी रिजल्ट घोषित कर दिया जाए, लेकिन 10वीं व 12वीं का रिजल्ट अलग अलग जारी होने की संभावना है।

End of Article